DNA: पीओके में मुनीर की फौज का आतंक जारी है. पीओके की जनता को रोकने के लिए आज सेना ने कई इंतजाम कर रखे थे. कहीं बैरिकेडिंग की गई थी तो कहीं कंटेनरों से रास्ते को रोका गया था. लेकिन पाकिस्तानी फौज के जुल्म से परेशान लोग बुलडोजर पर बैठकर हर पड़ाव को पार करते जा रहे थे.
DNA : आज पीओके यानी पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से जो तस्वीरें सामने आ रही हैं वो कुछ अलग ही दास्तां बयां कर रही हैं. पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में बीते 3 दिनों से सेना और वहां के लोग आमने-सामने हैं. लेकिन आज यहां से एक अलग ही तस्वीर सामने आई.
ये दुनिया जानती है कि पीओके में मुनीर की फौज किसी माफिया से कम नहीं है. ऐसे में पीओके की जनता ने भी उस हथियार को सामने किया. जिससे यूपी में माफियाओं का अंत किया जाता है यानी बुलडोजर.पीओके की जनता को रोकने के लिए आज सेना ने कई इंतजाम कर रखे थे. कहीं बैरिकेडिंग की गई थी तो कहीं कंटेनरों से रास्ते को रोका गया था. लेकिन पाकिस्तानी फौज के जुल्म से परेशान लोग बुलडोजर पर बैठकर हर पड़ाव को पार करते जा रहे थे. बता दें, आज यानी बुधवार को पीओके में जनता की बुलडोजर आर्मी और मुनीर की माफिया आर्मी के बीच जमकर भिड़ंत हुई, लेकिन सवाल उठता है कि आखिर बीते 3 दिन से पीओके क्यों जल रहा है. जनता में इतना गुस्सा क्यों है. इनकी मांग क्या है और सरकार का इसपर जवाब क्या है. पाकिस्तान के क़ब्ज़े वाले कश्मीर में भारी प्रदर्शन का सिलसिला जारी pic.twitter.comdLrOUUo0f3 — Umashankar Singh उमाशंकर सिंह October 1, 2025 क्या आप जानते हैं कि मरने मारने पर उतारू हुए लोग किस चीज के लिए लड़ रहे हैं. बता दें, ये लोग आटा, बिजली, नौकरी और राजनीतिक अधिकार जैसे मूलभूत अधिकारों के लिए बीते 7 दशकों से चली आ रही गुलामी के खिलाफ ही लड़ रहे है, लेकिन पाकिस्तान की सरकार का जवाब क्या है? गोलियां, कर्फ्यू और इंटरनेट ब्लैकआउट! Long March begins from various towns and districts of Pakistan Occupied Kashmir to Muzaffarabad against tyranny of Pakistan and PoK Governments. People demand basic fundamental rights. Internet shutdown continues in PoK. pic.twitter.comeTVdyoHxPE — Aditya Raj Kaul October 1, 2025 तीन दिनों से चले आ रहे विरोध प्रदर्शन के बाद बुधवार को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की जनता के सब्र का बांध टूट गया और ऐसा टूटा कि आम जनता को रोकने के लिए जिन दीवारों को खड़ा किया गया था लोगों ने उसी दीवार को दरिया में फेंक दिया. बीते तीन दिन से जारी प्रदर्शन के बाद आज लॉन्ग मार्च का आव्हान किया गया था. पीओके के अलग-अलग इलाकों से जनता मुजफ्फराबाद की ओर बढ़ रही थी. प्रदर्शनकारियों को रोकने के पलक ब्रिज पर कंटेनर रखकर रास्ता रोकने की कोशिश की गई थी. लेकिन भीड़ के गुस्से के सामने कई टन वजनी कंटेनर टिक नहीं पाए. #DNAWithRahulSinha | PoK में तीसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी, सेना की फायरिंग में 10 लोगों की मौत#DNA #PoK #Pakistan #PoKProtest@RahulSinhaTV pic.twitter.comuVy7XPtSPP — Zee News October 1, 2025 पीओके की जनता आर-पार की लड़ाई के मूड में आई थी क्योंकि प्रदर्शनकारी पाकिस्तान की पुलिस और फौज का सामना करने के लिए बुलडोजर लेकर आए थे. पीओके की जनता आज बेकाबू थी लेकिन पाकिस्तान की बर्बर फौज ने लोगों की आवाज को दबाने के लिए सारी हदों को पार कर दिया.पाकिस्तानी फौज ने प्रदर्शनकारियों पर ओपन फायरिंग कर दी. फौज की फायरिंग में 10 लोगों के मारे जाने की खबर है. इसके अलावा फौज की फायरिंग में 100 लोगों के घायल होने की सूचना है. बता दें, इस प्रदर्शन की शुरुआत दो दिन पहले हुई थी जब पीओके की अवामी एक्शन कमिटी ने शटर डाउन व्हील जैम स्ट्राइक का ऐलान किया. मीरपुर, कोटली, रावलाकोट, नीलम वैली हर जिले में बीते तीन दिनों से जनता उबाल पर है. इनकी मांगें साफ है. PoK विधानसभा में पाकिस्तान में बसे कश्मीरी शरणार्थियों के लिए रिजर्व 12 सीटें खत्म की जाएं. मंगला डैम और नीलम-झेलम प्रोजेक्ट्स से बनी बिजली के फायदे स्थानीय लोगों को मिलें कुल 38 मांगे हैं AAC की जो राजनीतिक हाशिए पर धकेलने और आर्थिक शोषण का विरोध करती हैं लेकिन शहबाज सरकार इन मांगों को सुनने को तैयार नहीं है. उलटा मुनीर ने पीओके में अपनी आर्मी तैनात कर दीं लेकिन इस बार पीओके से उठी ये चिंगारी धीरे-धीरे आग का गोला बनती जा रही है. पीओके में जो हो रहा है उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस आग में पूरा पाकिस्तान भस्म हो जाएगा. पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर इस वक्त जल रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ क्या कर रहे हैं. शहबाज शरीफ इस वक्त लंदन में पार्टी कर रहे हैं. शहबाज शरीफ महंगे रेस्त्रां में डिनर कर रहे हैं. शॉपिंग कर रहे हैं. महंगे सूट खरीद रहे हैं. रिलैक्स कर रहे हैं और ये सब करने के लिए शहबाज शरीफ अपनी सेहत का हवाला दे रहे हैं. शहबाज के करीबी सूत्रों ने बताया है कि उन्हें उनके डॉक्टर ने कुछ वक्त स्ट्रेस फ्री रहने की सलाह दी है और इसी सलाह को मानते हुए शहबाज शरीफ संयुक्त राष्ट्र की बैठक को अटेंड करने के बाद न्यूयॉर्क से सीधे लंदन पहुंच गए. शहबाज शरीफ को यहां एजवेयर स्ट्रीट पर सूट के शोरूम में भी देखा गया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री विदेश में हैं और मुल्क का फील्ड मार्शल अपनी मनमानी कर रहा है. ऐसे में सवाल तो उठना तय है और आज पाकिस्तान की संसद में यही सवाल पूछा भी गया. आपको याद होगा चंद दिनों पहले आसिम मुनीर, शहबाज शरीफ के साथ डोनॉल्ड ट्रंप से मिलने गए थे. ट्रंप को एक ब्रीफकेस में कुछ पत्थर दिखा रहे थे. दावा किया गया कि मुनीर पाकिस्तान में पाए जाने वाले रेयर अर्थ मिनरल्स ट्रंप को दिखाने ले गए थे. इस तस्वीर का जिक्र करते हुए पाकिस्तान के पीएम और फील्ड मार्शल से पाकिस्तान की संसद में भी कई सवाल पूछे गए.
Fair Wages DNA Protest Forest Workers Shehbaz Sharif Asim Munir Trending News Latest News पीओके बुलडोजर मुनीर पाकिस्तान
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Breaking News Live Today: PoK में पाकिस्तानी सेना का आतंक, बिहार में नई मतदाता सूची आजBreaking News Live Today में डोनाल्ड ट्रंप का गाजा प्लान, बिहार चुनाव में पवन सिंह की इंट्री और POK में प्रदर्शन की ताजा जानकारी पढ़ें.
Read more »
Breaking News Live Today: PoK में पाकिस्तानी सेना का आतंक, बिहार में नई मतदाता सूची आजBreaking News Live Today में डोनाल्ड ट्रंप का गाजा प्लान, बिहार चुनाव में पवन सिंह की इंट्री और POK में प्रदर्शन की ताजा जानकारी पढ़ें.
Read more »
PoK Protests Intensify On Second Day, Pakistani Policemen Held Hostage, Paraded By LocalsPoK Protest: The situation turned volatile after two civilians were killed and nearly two dozen injured during clashes on the first day of demonstrations.
Read more »
PoK Protests Enter Third Day; Pakistani Forces Open Fire, 8 Protesters KilledAt least eight protesters were killed and several others injured after Pakistani security forces opened fire during demonstrations in Pakistan-occupied Kashmir (PoK).
Read more »
PoK में पाकिस्तानी सेना की प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग: 10 की मौत, 100 घायल; तीसरे दिन भी हिंसक प्रदर्शन जार...Pakistan-occupied Kashmir (PoK) Protest Situation Update; Follow Shehbaz Sharif, PoK Awami Action Committee Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »
PoK Protest: জ্বলছে পাক অধিকৃত কাশ্মীর, পাক সেনার গুলিতে নিহত ৮ সাধারণ নাগরিকPoK rocks with protest Pak Army opens fire at least 8 killed
Read more »
