DNA: मुस्लिम लड़की ने हिंदू टीचर को लगाया गले, कट्टरपंथियों को आया गुस्सा; बलात्कार से लेकर मारने तक की दे दी धमकी

Kashmir News

DNA: मुस्लिम लड़की ने हिंदू टीचर को लगाया गले, कट्टरपंथियों को आया गुस्सा; बलात्कार से लेकर मारने तक की दे दी धमकी
FundamentalistsAnantnagIslam
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 213 sec. here
  • 17 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 130%
  • Publisher: 63%

Jammu-Kashmir: दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में एक नाबालिग लड़की के साथ एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. लड़की ने अपने शिक्षक विपिन शर्मा को गले लगाया, जिससे कट्टरपंथियों को आपत्ति हुई. उन्होंने लड़की का वीडियो वायरल किया और लड़की को धमकी देना शुरू कर दिया.

DNA: कट्टरपंथियों की वैचारिक मरम्मत करना आज के समय की आवश्यकता है. जो लोग बेटियों को पाखंड की बेड़ियों में जकड़ना चाहते हैं और उनकी स्वतंत्रता को कुचलना चाहते हैं, वे अपनी निकृष्टता का प्रदर्शन कर रहे हैं.

एक बेटी का अपने गुरु को गले लगाना और सम्मान देना कोई अपराध नहीं है, बल्कि यह उसकी स्वतंत्रता और आत्मविश्वास का प्रतीक है. लेकिन दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में कुछ लोगों की ये रास नहीं आ रहा है. लड़की ने लगा लिया था शिक्षक को गले दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. वहां की एक नाबालिग लड़की एक प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान में पढ़ती है. उस संस्थान में एक कार्यक्रम हुआ. लड़की ने उत्साह में अपने शिक्षक विपिन शर्मा को गले लगा लिया. यही बात कट्टरपंथियों को अखर गई. उन्होंने वीडियो वायरल किया. गुरू को गले लगी लड़की को देखकर धर्मांधों को नया आहार मिल गया. कुछ अतिवादियों ने इस्लामिक मान्यताओं का हवाला देकर लड़की को धमकी देना शुरू कर दिया. किसी ने बलात्कार तो किसी ने हत्या करने की धमकी दी. बच्ची बहुत अधिक डर गई. उसने कैमरे के सामने आकर माफी भी मांगी लेकिन आपारधिक सोच वाले कट्टरपंथियों पर कोई असर नहीं हुआ. वे अब भी बच्ची को धमका रहे हैं. लड़की और उसकी मां दोनों डरी हुई हैं. वे कट्टरपंथियों से पूछ रही हैं कि अगर गुरू को गले लगाना अपराध है तो लड़की को धमकाना इस्लाम की नजर में क्या है? लड़की और उसके परिवार ने जो दर्द बयां किया है उसे आप भी जान लीजिए... जिस इस्लामिक मान्यताओं को आधार बनाकर लड़की को दोषी ठहराया जा रहा रहा है उसी इस्लाम में किसी छोटी बच्ची को इस तरह प्रताड़ित करना घोर अपराध माना गया है. किसी मुस्लिम लड़की को बलात्कार की धमकी देना इस्लाम में बहुत बड़ा गुनाह है, क्योंकि यह सम्मान, सुरक्षा और न्याय के सिद्धांतों का उल्लंघन करता है. पवित्र कुरान में सूरह अन-नूर में लिखा है कि मोमिन पुरुषों से कहो कि वे अपनी निगाहें नीची रखें और अपनी शील की रक्षा करें. सूरह अन-नूर में ये भी लिखा है कि जो लोग पवित्र महिलाओं पर आरोप लगाएं, फिर चार गवाह न लाएं, तो उन्हें अस्सी कोड़े मारो. तात्पर्य ये है कि बलात्कार की धमकी देना महिलाओं की इज्जत और शील पर हमला है. ये बहुत गंभीर है. पवित्र कुरान, महिलाओं की पवित्रता को बहुत महत्व देता है, और ऐसी धमकी अश्लीलता और अन्याय की श्रेणी में आती है. ये इस्लाम में हराम कहा गया है. मगर कुंठित कट्टरपंथी इस्लाम के इस पक्ष को ना तो देखते हैं और ना ही देखना और समझना चाहते हैं. वो सुनन तिर्मिजी की हदीस नंबर 1456 को भी नहीं पढ़ना चाहते, जिसमें कहा गया है कि महिलाओं के साथ अच्छा व्यवहार करो. ये डिजाइनर अतिवादी धर्म के नाम पर सिर्फ महिलाओं को दबाने, डराने और बेड़ियों में बांधकर रखना चाहते हैं. इस प्रताड़ना में जितनी भूमिका निकृष्ट मानसिकता वाले मजहबी ठेकेदारों की है, उतना ही नकारात्मक योगदान सोशल मीडिया पर लाइक और कॉमेंट्स के लिए वीडियो बनाने वाले इंफ्लूएंसर्स का भी है. सोशल मीडिया पर चरित्र हनन करने वालों के खिलाफ अनंतनाग की चाइल्ड वेलफेयर कमिटी ने सख्त रूख अपनाया है. उसने विवादित वीडियो अपलोड करने वाली सभी सोशल मीडिया हैंडल से तत्काल वीडियो हटाने का निर्देश दिया. और साफ-साफ कहा कि पीड़ित बच्ची के बारे में आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों पर सख्त कार्रवाई करेंगे. शाब्दिक उत्पीड़न से तंग लड़की इतनी ज्यादा हतोत्साहित हो गई कि उसने आत्महत्या करने का प्रयास भी किया. परिवारवालों ने उसे समझाया. अब ये लड़की संविधान के तहत आपराधिक चरित्र वाले पाखंडियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रही है. भारतीय न्याय संहिता में किसी नाबालिग लड़की को हत्या और बलात्कार की धमकी देना गंभीर अपराध माना गया है. भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 के मुताबिक नाबालिग लड़की को हत्या की धमकी देने पर 7 वर्ष तक की कठोर कैद और जुर्माने का प्रावधान है. नाबालिग लड़की को धमकी देना भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 में आती है, इसमें 5 वर्ष तक की कठोर कैद के साथ जुर्माने का प्रवाधान है. जायरा वसीम के साथ भी कुट्टरपंथियों ने किया था ऐसा व्यवहार बता दें, अनंतनाग वो जिला है जो बरसों तक आतंकवाद से प्रभावित रहा. वहां की बेटियां पढ़ना चाहती हैं. आगे बढ़ना चाहती हैं तो कुछ कुट्टरपंथियों को खल रहा है. ऐसी ही संकीर्ण सोच और धमकी के कारण जायरा वसीम ने बॉलीवुड छोड़ दिया था. आपको जायरा वसीम जरूर याद होंगी. उन्होंने दंगल फिल्म में गीता फोगाट के बचपन की भूमिका निभाई थी. उस फिल्म में जायरा वसीम को प्रसिद्धि मिली थी. उसके बाद उन्होंने कुछ और फिल्मों में काम किया. 2019 में कश्मीर के कट्टपरंथियों ने उन्हें धमकाना शुरू किया. जायरा वसीम को इतना अधिक प्रताड़ित किया कि उन्होंने सीनेमा की दुनिया से किनारा ही कर लिया. अब इस बार अनंतनाग की बच्ची को निशाना बनाया जा रहा है. कट्टरपंथियों से घबराकर दक्षिण कश्मीर के कुछ स्कूलों ने उस संस्थान को ब्लैकलिस्ट कर दिया है, जहां के शिक्षक को लड़की ने गले लगाया था. हालांकि अच्छी बात ये है कि इस लड़की और उसके परिवारवालों ने हिम्मत दिखाई है. उन्हें पता है कि उन्होंने कोई अपराध नहीं किया. जिन्होंने ये धर्म के नाम पर घिनौना अपराध किया है, उसे जरूर सजा मिलनी चाहिए.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Fundamentalists Anantnag Islam Social Media Indian Judicial Code Quran Hadith Breaking News Latest News Trending News India News Jammu Kashmir News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

DNA: यूपी में पहले ईद मिलन होते थे अब होता है दिवाली मिलन... बोले CM योगी आदित्यनाथDNA: यूपी में पहले ईद मिलन होते थे अब होता है दिवाली मिलन... बोले CM योगी आदित्यनाथDiwali: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने विरोधियों पर निशाना साधा है. लखनऊ में दिवाली मिलन समारोह के दौरान योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में होली और दिवाली जैसे हिंदू धर्म के त्योहार मुख्यमंत्री आवास और राजभवन में नहीं मनाए जाते थे.
Read more »

DNA: धनतेरस पर कितना सोना और कितनी चांदी खरीदी गई? हीरे की भी डिमांड जानिएDNA: धनतेरस पर कितना सोना और कितनी चांदी खरीदी गई? हीरे की भी डिमांड जानिएGold and Siver: धनतेरस के मौके पर लोग सोने और चांदी की खूब खरीदारी करते हैं, लेकिन इस बार हीरे की भी काफी डिमांड देखने को मिली.
Read more »

DNA: क्या पाकिस्तान-अफगानिस्तान जंग में अब होने जा रही भारत की एंट्री? जानें PAK से आ रहे एक्सपर्टों के संकेतDNA: क्या पाकिस्तान-अफगानिस्तान जंग में अब होने जा रही भारत की एंट्री? जानें PAK से आ रहे एक्सपर्टों के संकेतPakistan Afghanistan News: क्या पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चल रही खूनी भिड़ंत में अब भारत की भी एंट्री होने जा रही है? यह सवाल इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है. आज आपको इस बारे में पाकिस्तान से आ रहे संकेत समझने चाहिएं.
Read more »

DNA: 54 साल बाद क्यों खुला बांके बिहारी का खजाना? जानिए मंदिर के खजाने में क्या-क्या मिला?DNA: 54 साल बाद क्यों खुला बांके बिहारी का खजाना? जानिए मंदिर के खजाने में क्या-क्या मिला?Banke Bihari Mandir: वृंदावन के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में 54 साल बाद खजाने का कमरा खोला गया. इस खजाने को 1971 में कोर्ट के आदेश पर सील किया गया था. खजाने में क्या है, इसको सभी जानना चाहते है. आइए जानते हैं कि क्या मिला खजाने में और क्या था उसको 54 साल तक बंद रखने की वजह.
Read more »

DNA: Zee News पर सनातन क्रिकेट लीग की शुरुआत, बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाएंगे धनDNA: Zee News पर सनातन क्रिकेट लीग की शुरुआत, बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाएंगे धनसनातन क्रिकेट लीग की शुरुआत हो चुकी है, इसमें 4 टीमें होंगी. इनका मैच नोएडा स्टेडियम में होगा. इस लीग का मकसद देश के कई हिस्सों में बाढ़ पीड़ितों के लिए धन जुटाना है.
Read more »

DNA: लखनऊ में तैयार हुई ब्रह्मोस NG में ऐसा क्या है खास? जिससे PAK-चीन दोनों में बढ़ गई है दहशतDNA: लखनऊ में तैयार हुई ब्रह्मोस NG में ऐसा क्या है खास? जिससे PAK-चीन दोनों में बढ़ गई है दहशतDNA on BrahMos Next Generation: लखनऊ में तैयार हुई ब्रह्मोस एनजी ऐसी घातक मिसाइल है, जिसे पाकिस्तान के साथ ही चीन भी अपने लिए बड़ा खतरा मान रहा है. उनके लिए दिक्कत इस बात की है कि अगर एक बार ये मिसाइल लॉन्च हो गई तो फिर इसे रोक पाना लगभग नामुमकिन है.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 20:34:47