DNA: आपका माउस भी सुन सकता है निजी बातें, नई रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, जानें कैसे बचें ?

Your Mouse Can Listen Your Conversations News

DNA: आपका माउस भी सुन सकता है निजी बातें, नई रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, जानें कैसे बचें ?
Mic-E-MouseWhat Is Mic-E-MouseMic-E-Mouse Attack
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 92 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 78%
  • Publisher: 63%

Mouse Microphone Attack: एक नए शोध से पता चला है कि कंप्यूटर माउस हमारी संवेदनशील जानकारी हैकर्स तक पहुंचा सकता है.

DNA : एक हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, हम कंप्यूटर के साथ जो माउस इस्तेमाल करते हैं वो हमारी संवेदनशील जानकारी हैकर्स तक पहुंचा सकता है. यानी माउस हमारी जासूसी कर सकता है. सुनकर आपको आश्चर्य हुआ होगा.

ये हैरान करने वाला खुलासा अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफॉर्निया की एक रिपोर्ट में हुआ है. रिसर्चर ने बताया है कि माउस का इस्तेमाल हमारी जासूसी के लिए हो सकता है. हम आपको बताते हैं कैसे हैकर्स माउस से हमारी जानकारी चुरा सकते हैं... माउस में हाई सेंसेटिव सेंसर्स का इस्तेमाल होता है. ये सेंसर्स हल्के से हल्के वाइब्रेशन्स का डेटा जुटा सकते हैं. इन वाइब्रेशन को तकनीक के जरिए साउंड वेब में बदला जा सकता है. वाइब्रेशन को साउंड में बदल कर कमरे में हुई हर आवाज को साफ-साफ सुना जा सकता है. आपने फिल्मों में देखा होगा की कैसे छोटे-छोटे डिवाइस से जासूसी की जाती है. इसके लिए जासूसी की जानेवाली जगह पर डिवाइस लगाना होता है. लेकिन माउस से जासूसी के लिए हैकर्स को हमारे घर में घुसने की जरूरत नहीं है. रिपोर्ट के मुताबिक, हैकर्स कंप्यूटर हैक कर में एक खास तरह का प्रोग्राम इंस्टॉल करते हैं. ये प्रोग्राम माउस के सेंसर से वाइब्रेशन्स का डेटा जुटाता है. इस डेटा को एक खास फिल्टर के जरिए साफ किया जाता है, ताकि शोर कम हो. फिर इस डेटा को एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम में डाला जाता है, जो इसे शब्दों में बदल देता है. रिसर्चर्स ने बताया है कि इस तकनीक से 100 में से 61 बार बातचीत को समझा जा सकता है. चिंता की बात ये है कि किसी नंबर, क्रेडिट कार्ड नंबर और पिन नंबर को आसानी से इस तकनीक के जरिए चुराया जा सकता है. यानी अगर हम घर में बैठकर अपने कंप्यूटर पर क्रेडिट कार्ड नंबर या पिन नंबर डालते हैं और सिस्टम में माउस लगा है तो हमारी जानकारी हैकर्स तक पहुंच सकती है और हमारे साथ फ्रॉड हो सकता है. ये गंभीर खतरा है. आइए जानते है कैसे इस खतरे से बच सकते है जब भी माउस इस्तेमाल करें उसे माउस पैड या कपड़े पर रखें. इससे माउस से होने वाली जासूसी का खतरा कम होता है. जब भी क्रेडिट कार्ड या पिन नंबर का इस्तेमाल करें तो कमरे में टीवी या म्यूजिक का वॉल्यूम बढ़ा दें. इससे वाइब्रेशन को साउंड में बदलना मुश्किल होता है. साथ ही जब भी आपना काम खत्म करें तो कंप्यूटर को शट डाउन कर दें. इससे माउस की कनेक्टिविटी खत्म हो जाएगी और जासूसी का खतरा कम हो जाएगा.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Mic-E-Mouse What Is Mic-E-Mouse Mic-E-Mouse Attack Mouse Microphone Conversation Mouse Microphone Attack Computer Mouse Snooping Trending News Latest News Breaking News India News DNA

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

DNA: यूपी में पहले ईद मिलन होते थे अब होता है दिवाली मिलन... बोले CM योगी आदित्यनाथDNA: यूपी में पहले ईद मिलन होते थे अब होता है दिवाली मिलन... बोले CM योगी आदित्यनाथDiwali: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने विरोधियों पर निशाना साधा है. लखनऊ में दिवाली मिलन समारोह के दौरान योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में होली और दिवाली जैसे हिंदू धर्म के त्योहार मुख्यमंत्री आवास और राजभवन में नहीं मनाए जाते थे.
Read more »

DNA: धनतेरस पर कितना सोना और कितनी चांदी खरीदी गई? हीरे की भी डिमांड जानिएDNA: धनतेरस पर कितना सोना और कितनी चांदी खरीदी गई? हीरे की भी डिमांड जानिएGold and Siver: धनतेरस के मौके पर लोग सोने और चांदी की खूब खरीदारी करते हैं, लेकिन इस बार हीरे की भी काफी डिमांड देखने को मिली.
Read more »

DNA: क्या पाकिस्तान-अफगानिस्तान जंग में अब होने जा रही भारत की एंट्री? जानें PAK से आ रहे एक्सपर्टों के संकेतDNA: क्या पाकिस्तान-अफगानिस्तान जंग में अब होने जा रही भारत की एंट्री? जानें PAK से आ रहे एक्सपर्टों के संकेतPakistan Afghanistan News: क्या पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चल रही खूनी भिड़ंत में अब भारत की भी एंट्री होने जा रही है? यह सवाल इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है. आज आपको इस बारे में पाकिस्तान से आ रहे संकेत समझने चाहिएं.
Read more »

DNA: Zee News पर सनातन क्रिकेट लीग की शुरुआत, बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाएंगे धनDNA: Zee News पर सनातन क्रिकेट लीग की शुरुआत, बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाएंगे धनसनातन क्रिकेट लीग की शुरुआत हो चुकी है, इसमें 4 टीमें होंगी. इनका मैच नोएडा स्टेडियम में होगा. इस लीग का मकसद देश के कई हिस्सों में बाढ़ पीड़ितों के लिए धन जुटाना है.
Read more »

DNA: लखनऊ में तैयार हुई ब्रह्मोस NG में ऐसा क्या है खास? जिससे PAK-चीन दोनों में बढ़ गई है दहशतDNA: लखनऊ में तैयार हुई ब्रह्मोस NG में ऐसा क्या है खास? जिससे PAK-चीन दोनों में बढ़ गई है दहशतDNA on BrahMos Next Generation: लखनऊ में तैयार हुई ब्रह्मोस एनजी ऐसी घातक मिसाइल है, जिसे पाकिस्तान के साथ ही चीन भी अपने लिए बड़ा खतरा मान रहा है. उनके लिए दिक्कत इस बात की है कि अगर एक बार ये मिसाइल लॉन्च हो गई तो फिर इसे रोक पाना लगभग नामुमकिन है.
Read more »

DNA: मुस्लिम लड़की ने हिंदू टीचर को लगाया गले, कट्टरपंथियों को आया गुस्सा; बलात्कार से लेकर मारने तक की दे दी धमकीDNA: मुस्लिम लड़की ने हिंदू टीचर को लगाया गले, कट्टरपंथियों को आया गुस्सा; बलात्कार से लेकर मारने तक की दे दी धमकीJammu-Kashmir: दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में एक नाबालिग लड़की के साथ एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. लड़की ने अपने शिक्षक विपिन शर्मा को गले लगाया, जिससे कट्टरपंथियों को आपत्ति हुई. उन्होंने लड़की का वीडियो वायरल किया और लड़की को धमकी देना शुरू कर दिया.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 23:42:32