Diwali: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने विरोधियों पर निशाना साधा है. लखनऊ में दिवाली मिलन समारोह के दौरान योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में होली और दिवाली जैसे हिंदू धर्म के त्योहार मुख्यमंत्री आवास और राजभवन में नहीं मनाए जाते थे.
DNA : पूरे देश में हर तरफ़ दिवाली की उमंग है, दिवाली अपनों से मिलने-मिलाने का अवसर होता है लेकिन दिवाली के त्योहार से ठीक पहले दिवाली मिलन के बहाने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने विरोधियों पर निशाना साधा है.
लखनऊ में दिवाली मिलन समारोह के दौरान योगी आदित्यनाथ ने त्योहारों के दौरान तुष्टीकरण की राजनीति करने वालों को आईना दिखाया है. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में होली और दिवाली जैसे हिंदू धर्म के त्योहार मुख्यमंत्री आवास और राजभवन में नहीं मनाए जाते थे. हिंदुओं के त्योहारों को नजरअंदाज किया जाता था. पहले की सरकारों का पूरा जोर ईद मिलन और इफ़्तार पार्टी पर होता था. 14 साल के वनवास के बाद भगवान राम के अयोध्या लौटने की ख़ुशी में दिवाली मनाई जाती है लेकिन 2017 से पहले अयोध्या में दिवाली पर भी कोई भव्य आयोजन नहीं होता था. #DNAWithRahulSinha | पहले ईद मिलन, अब दिवाली मिलन.. योगी ने यूपी की दिवाली कैसे बदल दी ?#DNA #CMYogi #Diwali #UPNews #Festival | @RahulSinhaTV pic.twitter.comeT7GJP93WH — Zee News October 18, 2025 दीपोत्सव हर साल अपना रिकॉर्ड तोड़ रहा है: सीएम योगी सीएम योगी ने कहा कि आज अयोध्या में दिवाली के दौरान जिस तरह का भव्य कार्यक्रम होता है, उस समय उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी. योगी सरकार बनने के बाद अयोध्या में दीपोत्सव की शुरुआत हुई जिसमें समाज के हर वर्ग की भागीदारी होती है. 2017 से शुरू अयोध्या का दीपोत्सव हर साल अपना रिकॉर्ड तोड़ रहा है. इस बार अयोध्या के दीपोत्सव में 26 लाख से अधिक दीये जलाने का लक्ष्य रखा गया है. साथ ही सरयू की महाआरती के लिए भी ख़ास तैयारी की गई है. अयोध्या में हर साल भव्य दीपोत्सव मनाया जाता है लेकिन तुष्टीकरण की राजनीति करने वालों को ये भी पसंद नहीं आता. वो दीपोत्सव में भी तेल की बर्बादी का बहाना बनाकर विरोध करते हैं. बता दें, सिर्फ अयोध्या में दीपोत्सव ही नहीं बल्कि दूसरी बातों को लेकर भी पहले की सरकारों पर आरोप लगते थे. अखिलेश सरकार के दौरान ये आरोप भी लगाया गया कि मुहर्रम और ईद पर तो बिजली आती है लेकिन होली और दिवाली पर नहीं. त्योहारों के दौरान बिजली को लेकर भेदभाव का ये आरोप उत्तर प्रदेश में बड़ा चुनावी मुद्दा बना था. समाजवादी पार्टी की तरफ से सफाई के बाद भी हिंदू त्योहारों के दौरान बिजली को लेकर भेदभाव के आरोप लगते रहे. दूसरी तरफ़ योगी सरकार में सनातन का गौरव लौटा है. पिछले 8 वर्षों के दौरान सनातन के प्रमुख आयोजनों की बात करें तो - अयोध्या में दीपोत्सव हर साल मनाया जाता है - काशी में भव्य देव-दीपावली मनाई जाती है - मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन होता है - हर साल कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों के लिए बेहतरीन इंतजाम होता है - प्रयागराज में महाकुंभ के आयोजन ने तो अब तक का सारा रिकॉर्ड तोड़ दिया योगी पहले की सरकारों को तुष्टीकरण के लिए घेर रहे हैं. दूसरी तरफ दिवाली से पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को इस बात से नाराज़ हैं कि हिंदुओं के त्योहार में हिंदुओं से ही ख़रीदारी की अपील क्यों की जा रही है. कन्नौज में इस तरह की अपील की खबर से परेशान अखिलेश ने एक्स पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा और खरीदारी में भेदभाव न करने की अपील की है लेकिन सत्ता में रहने के दौरान अखिलेश यादव पर हिंदुओं के त्योहारों की अनदेखी करने के आरोप लगते थे. त्योहारों के दौरान डबल स्टैंडर्ड और तुष्टीकरण का आरोप पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर भी लगता है. बता दें, दिवाली से पहले पश्चिम बंगाल पुलिस अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर घिर गई है. इस पोस्ट में दिवाली के पटाखों के बीच एक डॉग की तस्वीर लगाई गई है और लोगों से अपील की गई है कि वो ज़िम्मेदारी से त्योहार मनाएं. आख़िर ये कहने का क्या मतलब है. क्या ममता बनर्जी की पुलिस लोगों से ये कहना चाहती है कि वो पटाखे न छोड़ें. इस पोस्ट को लेकर लोगों ने कई सवाल खड़े किए हैं. एक व्यक्ति ने तो पूछा है कि क्या पश्चिम बंगाल पुलिस बकरीद पर बकरे की तरफ़ से इस तरह की अपील करती है. क्या पश्चिम बंगाल पुलिस को सारा ज्ञान हिंदू त्योहारों के मौक़े पर ही आता है. क्या सारी नसीहत सिर्फ़ हिंदू त्योहारों के लिए ही है. इस बीच आपको ये बता दें कि इस बार दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट ने शर्तों के साथ ग्रीन पटाखे फोड़ने की इजाजत दी है. लेकिन कुछ लोगों को ये भी पसंद नहीं आ रहा है.
Yogi Adityanath Diwali Program Holi Diwali Milan Samaroh योगी आदित्यनाथ दिवाली कार्यक्रम दिवाली मिलन समारोह Lucknow News Trending News Latest News Breaking News India News Dna
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
गुजरात में भूपेंद्र सरकार के सभी 16 मंत्रियों का इस्तीफा: आज 11.30 बजे नई कैबिनेट की शपथ; नई टीम में 26 हों...Gujarat CM Bhupendra Patel Cabinet Ministers Oath Ceremony Update 2025. Follow Bharatiya Janata Party MLA, Cabinet Expansion List and Updates On Dainik Bhaskar.
Read more »
सिद्दारमैया बोले- मूर्ति दंपति को सर्वे के बारे में गलतफहमी: वे इंफोसिस से हैं तो क्या सब कुछ जानते हैं?; द...Karnataka CM Siddaramaiah Vs Infosys founder Narayana Murthy; Follow Caste Census Survey Dispute Latest News Updates On Dainik Bhaskar.
Read more »
Maharashtra CM in Bihar: बीमारू नहीं, अब जुझारू है बिहार: देवेंद्र फडणवीसमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि एनडीए सरकार में बिहार का विकास हुआ है। बिहार अब बीमारू राज्य से आगे बढ़कर जुझारू राज्य बन गया है। उन्होंने राजद नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधा और कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार में चिकित्सा महाविद्यालयों की संख्या बढ़ाई है। हर साल पांच हजार डॉक्टर तैयार होंगे। उन्होंने रत्नेश कुशवाहा को जिताने का...
Read more »
Mamata Banerjee: ভোটের নাম করে কিছু লোক বহিরাগতদের নিয়ে আসে, বিভিন্ন হোটেল-গেস্ট হাউস ভাড়া করেCM Mamata Banerjee inaugurates a Kalipuja in Kolkata
Read more »
ગુજરાત ભાજપના સમીકરણ બદલાયા, ચાર વર્ષ પછી મુખ્યમંત્રી-નાયબ મુખ્યમંત્રીની જોડી પરત લાવ્યાGujarat CM-DCM Duo Back : ગુજરાતની રાજનીતિમાં ચાર વર્ષ પછી મુખ્યમંત્રી-નાયબ મુખ્યમંત્રીની જોડી ગુજરાત પરત ફરે છે, આ કોઈ સંયોગ નથી, પરંતું ભાજપની નવી ચાલ કહી શકાય
Read more »
ગુજરાતના રાજકારણનું પાવર સેન્ટર બદલાયું, દાદા પર ભારે પડ્યું સંઘવીનું PRGujarat CM-DCM Duo Back : હર્ષ સંઘવીને પ્રમોશન અને ચાર વર્ષ બાદ ગુજરાતને નાયબ મુખ્યમંત્રી મળવા એ બતાવે છે કે ગુજરાતના રાજકારણમાં ઝડપથી બદલાવ થઈ રહ્યો છે
Read more »
