Delhi AQI: दिल्ली की हवा अभी भी बेहद खराब, गाजियाबाद में 'गंभीर' श्रेणी में पहुंचा वायु गुणवत्ता सूचकांक Delhi AQI: Delhi air is still extremely bad, AQI reaches severe category in Ghaziabad
"Delhi AQI: दिल्ली की हवा अभी भी 'बेहद खराब' श्रेणी में बनी हुई है. वहीं दिल्ली के आसपास के शहरों में भी हवा अभी भी जहरीली बनी हुई है. मंगलवार को लगातार पांचवें दिन दिल्ली का एक्यूआई 'बेहद खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया.
मंगलवार सुबह 6 बजे दिल्ली का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक 341 दर्ज किया गया. जो सोमवार के 359 और रविवार के 377 दर्ज किया गया था. रविवार को हवा की गति बढ़कर 15 किमी/घंटा हो गई. जिसके चलते राजधानी की वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार देखने को मिला है. वहीं दिल्ली एनसीआर के अधिकांश इलाकों में अभी भी हवा सांसों कि लिए जहरीली बनी हुई है.Advertisment दिल्ली के तापमान में आई गिरावट इस बीच, दिल्ली में सर्दी का सितम भी शुरू हो गया है. सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान गिरकर 8.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया. जो इस मौसम के सामान्य तापमान से चार डिग्री कम रहा. यह 2022 के बाद से नवंबर का सबसे कम न्यूनतम तापमान भी था, जब 30 नवंबर 2022 को तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. #WATCH | Delhi: Visuals around Anand Vihar this morning as a layer of toxic smog lingers in the air. CPCB claims that the AQI around the area is 381, categorised as 'Very Poor'. pic.twitter.com/UAd3B8mYlK — ANI November 18, 2025 दिल्ली में कहां कितना दर्ज किया गया एक्यूआई केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के समीर ऐप के अनुसार, मंगलवार सुबह दिल्ली के वज़ीरपुर और बवाना में AQI रीडिंग 400 से ऊपर दर्ज की गई, जिससे वे 'गंभीर' श्रेणी में आ गए. मंगलवार सुबह 6 बजे तक वज़ीरपुर में एक्यूआई 410, बवाना में 419 और जहांगीरपुरी में 414 दर्ज किया गया. पूर्वानुमानों के अनुसार आने वाले दिनों में दिल्ली को कोई राहत मिलने की संभावना नहीं है. इस दौरान वायु गुणवत्ता के फिर से खराब होने तथा बुधवार तक "गंभीर" श्रेणी में पहुंचने की आशंका है. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले पूर्वानुमान मॉडल, अर्ली वार्निंग सिस्टम ने कहा कि, "दिल्ली की वायु गुणवत्ता 18 नवंबर से 20 नवंबर तक 'बेहद खराब' श्रेणी में रहने की संभावना है." बता दें कि दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के चरण 3 के उपाय 11 नवंबर से लागू हैं. उस दौरान दिल्ली की वायु गुणवत्ता 428 के साथ "गंभीर" श्रेणी में पहुंच गई थी. प्रदूषण चार्ट में गाजियाबाद शीर्ष पर इस बीच, सीपीसीबी के दैनिक बुलेटिन के अनुसार, गाजियाबाद सोमवार को देश का सबसे प्रदूषित शहर बन गया और "गंभीर" AQI दर्ज करने वाला एकमात्र शहर रहा. इस दौरान शहर का AQI 401 दर्ज किया गया. जिसमें PM2.5 को प्राथमिक प्रदूषक के रूप में पहचाना गया. इंदिरापुरम, लोनी और संजय नगर में AQI का स्तर क्रमशः 365, 414 और 433 दर्ज किया गया. वहीं रविवार को गाजियाबाद में 2025 में पहला "गंभीर" वायु दिवस रहा. शहर में पिछली बार ऐसा स्तर 17 दिसंबर, 2024 को देखा गया था, जब AQI 403 तक पहुंच गया था. ये भी पढ़ें: Sheikh Hasina Verdict: शेख हसीना को मौत की सजा मिलने पर मुख्य सलाहकार यूनुस का आया रिएक्शन, बोले- "कानून से ऊपर कोई नहीं" ये भी पढ़ें: गाजा में अमेरिका के शांति प्लान को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में मिली मंजूरी, अंतरराष्ट्रीय सैनिकों की तैनाती का रास्ता भी हुआ साफ"
Delhi Air Pollution Delhi Air Quality Index AQI Air Quality Index Air Pollution In Delhi दिल्ली में वायु प्रदूषण दिल्ली का एक्यूआई एक्यूआई वायु प्रदूषण
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Thick Smog Chokes Delhi: AQI Near ‘Very Poor’ As Temperatures Dip To Single DigitsIMD issued yellow and orange alerts as cold wave grips several northern states and heavy rainfall expected in Tamil Nadu. Delhi to see clear skies with morning fog and pollution concerns.
Read more »
Delhi Blast Bangladesh Link: অবিশ্বাস্য! দিল্লির ভয়ংকর রক্তাক্ত রেড ফোর্ট বিস্ফোরণের পিছনে রয়েছে বাংলাদেশ? ইউনূস বলছেন...Delhi blast plot uncovered Intel Finds bangladesh Dhaka Link to the deadly Delhi red fort Blast
Read more »
Delhi Pollution: दिल्ली की हवा अब भी जहरीली, AQI लगातार तीसरे दिन 'बेहद खराब' श्रेणी में; लेटेस्ट अपडेटकेंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता लगातार तीसरे दिन 'बहुत खराब' श्रेणी में रही, जिसका समग्र एक्यूआई 377 दर्ज किया गया। निगरानी केंद्रों ने जहरीली हवा दर्ज की, जिसमें बवाना में एक्यूआई सर्वाधिक 436 रहा। हवा में पीएम 10 और पीएम 2.
Read more »
Delhi Pollution: जहरीली धुंध की चादर में लिपटा दिल्ली-NCR,बवाना और रोहिणी में AQI 400 के पारदिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर खतरनाक हो गया है। जहरीली धुंध छाई हुई है और वायु गुणवत्ता सूचकांक एक्यूआई 359 तक पहुंच गया है। कई इलाकों में एक्यूआई 400 के पार चला गया है, जिससे स्थिति गंभीर बनी हुई है। सीपीसीबी के अनुसार, दिल्ली और आसपास के शहरों में वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में...
Read more »
Ghaziabad AQI: गाजियाबाद में सांस लेना भी मुश्किल, प्रदूषण स्तर पहली बार गंभीर श्रेणी में, लोनी का AQI 449 परGhaziabad Air Pollution: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में वायु प्रदूषण की स्थिति बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। दिल्ली-एनसीआर से सटा गाजियाबाद खराब एक्यूआई के मामले में लगातार पहले या दूसरे नंबर पर रह रहा है।
Read more »
Delhi Chokes As AQI Hits ‘Severe’ Levels; Supreme Court To Resume Hearing On Pollution CrisisDelhi’s AQI remained in the ‘very poor’ to ‘severe’ range, prompting the Supreme Court to resume hearings on pollution control measures as stubble burning and weather conditions worsen air quality.
Read more »
