रवींद्र जडेजा ने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलना उनके लिए भावुक पल था. उन्होंने बताया कि मैच से पहले MS Dhoni से बात नहीं हो पाई क्योंकि वह अपना फोन बंद रखते हैं. जडेजा ने यह भी कहा कि सीएसके छोड़ना मुश्किल था, लेकिन राजस्थान रॉयल्स में लौटना उनके लिए खास अनुभव है.
रवींद्र जडेजा के लिए आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला बेहद भावुक रहा. राजस्थान की गुलाबी जर्सी में मैदान पर उतरे जडेजा ने स्वीकार किया कि चेन्नई के खिलाड़ियों से दोबारा मिलना उनके लिए काफी इमोशनल पल था.
और पढ़ेंहालांकि, गुवाहाटी में फैन्स को एमएस धोनी और जडेजा की मशहूर बॉन्डिंग देखने को नहीं मिली. जब जडेजा से पूछा गया कि क्या उन्होंने धोनी से बात की थी, तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि ऐसा नहीं हो पाया क्योंकि माही अपना फोन बंद रखते हैं. उन्होंने कहा, बात नहीं हुई, क्योंकि माही भाई फोन बंद ही रखते हैं. बात नहीं हुई, पर जब भी मैं मिलूंगा माही भाई से तो खूब सारी बातें करूंगा.धोनी को लंबे समय से ऐसा खिलाड़ी माना जाता है जो क्रिकेट असाइनमेंट के दौरान फोन का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करते और अक्सर फोन बंद रखते हैं. यही वजह रही कि जडेजा ने मैच से पहले उनसे संपर्क करने की कोशिश भी नहीं की.जडेजा 2008 में Rajasthan Royals की पहली खिताबी टीम का हिस्सा थे. इसके बाद 2012 में वह चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े और अगले 12-13 साल तक टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक बने रहे. Advertisement यह भी पढ़ें: तलवार-सा घूमता बल्ला... वैभव सूर्यवंशी कैसे कर लेते हैं मारक बल्लेबाजी, जानिए हर शॉट में छुपे तूफान की पूरी कहानीराजस्थान टीम को लेकर क्या बोले जडेजाजडेजा ने कहा, “मुझे गुलाबी रंग अच्छा लग रहा है. पीला रंग थोड़ा पुराना लगने लगा था, लेकिन मैं मजाक कर रहा हूं. जाहिर तौर पर सीएसके जैसी फ्रेंचाइजी छोड़ना, जहां मैंने 12-13 साल बिताए, शुरुआत में थोड़ा मुश्किल था. यह काफी भावुक था. लेकिन मैंने खुद से कहा कि ऐसे बदलाव भी सफर का हिस्सा होते हैं.”उन्होंने आगे कहा, “अच्छी बात यह है कि मैं अब उस टीम के साथ हूं, जहां मैंने अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था. वह याद हमेशा मेरे साथ रही है कि अंडर-19 वर्ल्ड कप के बाद मैंने वहीं से अपना आईपीएल करियर शुरू किया और पहले ही सीजन में ट्रॉफी जीत ली. मैं उन यादों को अपने साथ लेकर चल रहा हूं और नए ग्रुप के साथ ज्यादा से ज्यादा सीखना चाहता हूं. साथ ही अपनी अनुभव भी टीम के साथ साझा करना चाहता हूं.”यह भी पढ़ें: IPL 2026: CSK फैन्स को बड़ा झटका, इंजरी के चलते दो हफ्ते तक नहीं खेल सकेंगे धोनीजडेजा ने सीएसके के लिए 2018, 2021 और 2023 में खिताब जीतने में अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों विभागों में शानदार प्रदर्शन किया था.---- समाप्त ---- ये भी देखें
MS Dhoni Rajasthan Royals Chennai Super Kings RR Vs CSK IPL 2026 Jadeja Dhoni Bond Mahi Bhai Rajasthan Royals Pink Jersey CSK Reunion Jio Hotstar IPL 2008 Ravindra Jadeja Interview रविंद्र जडेजा एमएस धोनी राजस्थान रॉयल्स चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 जडेजा धोनी बॉन्डिंग माही भाई राजस्थान रॉयल्स जर्सी सीएसके रीयूनियन
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL में KKR vs MI, टॉस कुछ देर बाद: 13 साल से ओपनिंग मैच नहीं जीती मुंबई, वानखेड़े में कोलकाता का रिकॉर्ड ख...MI Vs KKR; Mumbai Indians Vs Kolkata Knight Riders Match IPL LIVE 2026 Score Update; Follow IPL 2026 Latest News, MI Vs KKR IPL LIVE Wankhede Stadium Updates On Dainik Bhaskar.
Read more »
RR vs CSK Pitch Report: बल्लेबाज मचाएंगे तबाही या गेंदबाजों का होगा राज? कैसा खेलेगी गुवाहाटी की पिचRR vs CSK Pitch Report: आईपीएल 2026 का तीसरा मैच 30 मार्च को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा।
Read more »
CSK पहला मैच आज RR के खिलाफ खेलेगी: धोनी का खेलना मुश्किल, ब्रेविस भी बाहर हो सकते हैं; दोनों का हेड-टु-हेड...RR Vs CSK IPL 2026 LIVE Score Update MS Dhoni Sanju Samson Ravindra Jadeja
Read more »
CSK पहला मैच आज RR के खिलाफ खेलेगी: धोनी का खेलना मुश्किल, ब्रेविस भी बाहर हो सकते हैं; दोनों का हेड-टु-हेड...RR Vs CSK IPL 2026 LIVE Score Update MS Dhoni Sanju Samson Ravindra Jadeja
Read more »
RR vs CSK IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हरायाआईपीएल 2026 के तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से शानदार तरीके से हराया। राजस्थान ने 128 रनों के लक्ष्य को 12.1 ओवर में हासिल किया। वैभव सूर्यवंशी ने 52 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स 127 रनों पर सिमट गई।
Read more »
RR vs CSK: चेन्नई पर कहर बनकर टूटे वैभव सूर्यवंशी, अपना ही रिकॉर्ड किया ध्वस्तयुवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने चेन्नई के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। राजस्थान ने इसी के साथ मुकाबले को 8 विकेट से अपने नाम किया।
Read more »
