RR vs CSK: चेन्नई पर कहर बनकर टूटे वैभव सूर्यवंशी, अपना ही रिकॉर्ड किया ध्वस्त

Vaibhav Suryavanshi Fastest Fifty News

RR vs CSK: चेन्नई पर कहर बनकर टूटे वैभव सूर्यवंशी, अपना ही रिकॉर्ड किया ध्वस्त
Rajasthan Royals Chennai Super KingsIPL Fastest Half-CenturyVaibhav Suryavanshi 15 Balls Record
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 19 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 56%
  • Publisher: 53%

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने चेन्नई के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। राजस्थान ने इसी के साथ मुकाबले को 8 विकेट से अपने नाम किया।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी का तूफान देखने को मिला। उन्होंने इस मुकाबले में 15 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और अपना ही रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। चेन्नई के खिलाफ मैच में राजस्थान की टीम ने शानदार खेल दिखाया। आरआर के गेंदबाजों के आगे चेन्नई के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। राजस्थान ने मुकाबले को 8 विकेट से अपने नाम कर लिया लेकिन वैभव ने पूरी महफिल लूट ली। सूर्यवंशी ने मुकाबले में 17 गेंदों पर 52 रन बनाक आउट हो गए। हालांकि, 128 रनों के छोटे लक्ष्य के जवाब में उनकी तेज शुरूआत ने ही मैच को एकतरफा कर दिया। पावरप्ले में ही राजस्थान ने 74 रन ठोक दिए थे। यहीं से चेन्नई की हार सुनिश्चित हो गई थी। राजस्थान ने मुकाबले को 8 विकेट से अपने नाम किया और जीत के साथ सीजन का आगाज किया। वैभव सूर्यवंशी ने अपना रिकॉर्ड तोड़ा वैभव ने आईपीएल 2025 में अपने डेब्यू सीजन में गुजरात टाइटंस के खिलाफ जयपुर में 17 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया था। उनके द्वारा लगाया गया ये अर्धशतक राजस्थान के लिए आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक था। अब उन्होंने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया है और 15 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। उन्होंने 17 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। आरआर के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल के नाम पर दर्ज है, जिन्होंने 2023 में कोलकाता के खिलाफ 13 गेंदों पर फिफ्टी लगाई थी। राजस्थान के लिए सबसे तेज अर्धशतक यशस्वी जायसवाल बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स - 13 गेंद वैभव सूर्यवंशी बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - 15 गेंद वैभव सूर्यवंशी बनाम गुजरात टाइटंस - 17 गेंद जोस बटलर बनाम दिल्ली कैपिटल्स - 18 गेंद राजस्थान रॉयल्स ने जीता मुकाबला चेन्नई के खिलाफ मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 8 विकेट से जीत हासिल की। मैच में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके की टीम 127 रनों पर सिमट गई। उनके लिए जेमी ओवरटन ने सबसे अधिक 43 रनों की पारी खेली। इसक लक्ष्य को राजस्थान ने 12.

1 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। सूर्यवंशी के अलावा यशस्वी जायसवाल ने नाबाद 38 रनों की पारी खेली। यह भी पढ़ें- RR vs CSK: वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी ने निकाला चेन्नई का दम, 'पराग युग' में राजस्थान का जीत के साथ आगाज यह भी पढ़ें- PBKS vs GT Pitch Report: न्यू चंडीगढ़ में बल्लेबाजों का होगा बोलबाला या गेंदबाज दिखाएंगे जलवा? कैसी होगी पिच

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Rajasthan Royals Chennai Super Kings IPL Fastest Half-Century Vaibhav Suryavanshi 15 Balls Record RR Vs CSK Match Summary Guwahati Barsapara Stadium Cricket Vaibhav Suryavanshi IPL Performance IPL 2025 Match Results RR Vs CSK IPL 2026 Vaibhav Suryavanshi Rajasthan Royals Chennai Super Kings Rajasthan Royals Vs Chennai Super Kings

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

RR vs CSK Pitch Report: बल्लेबाज मचाएंगे तबाही या गेंदबाजों का होगा राज? कैसा खेलेगी गुवाहाटी की पिचRR vs CSK Pitch Report: बल्लेबाज मचाएंगे तबाही या गेंदबाजों का होगा राज? कैसा खेलेगी गुवाहाटी की पिचRR vs CSK Pitch Report: आईपीएल 2026 का तीसरा मैच 30 मार्च को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा।
Read more »

CSK पहला मैच आज RR के खिलाफ खेलेगी: धोनी का खेलना मुश्किल, ब्रेविस भी बाहर हो सकते हैं; दोनों का हेड-टु-हेड...CSK पहला मैच आज RR के खिलाफ खेलेगी: धोनी का खेलना मुश्किल, ब्रेविस भी बाहर हो सकते हैं; दोनों का हेड-टु-हेड...RR Vs CSK IPL 2026 LIVE Score Update MS Dhoni Sanju Samson Ravindra Jadeja
Read more »

CSK पहला मैच आज RR के खिलाफ खेलेगी: धोनी का खेलना मुश्किल, ब्रेविस भी बाहर हो सकते हैं; दोनों का हेड-टु-हेड...CSK पहला मैच आज RR के खिलाफ खेलेगी: धोनी का खेलना मुश्किल, ब्रेविस भी बाहर हो सकते हैं; दोनों का हेड-टु-हेड...RR Vs CSK IPL 2026 LIVE Score Update MS Dhoni Sanju Samson Ravindra Jadeja
Read more »

RR vs CSK: धोनी की जगह CSK के प्लेइंग-11 में इस धांसू खिलाड़ियों को मिलेगी जगह, बल्ले और बॉल दोनों से मचाएगा तबाहीRR vs CSK: धोनी की जगह CSK के प्लेइंग-11 में इस धांसू खिलाड़ियों को मिलेगी जगह, बल्ले और बॉल दोनों से मचाएगा तबाहीRR vs CSK : इंडियन प्रीमयिर लीग के 19वें सीजन का दूसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाने वाला है. क्रिकेट | खेल समाचार | IPL
Read more »

RR vs CSK: धोनी बाहर, पुरानी टीमों के खिलाफ उतर रहे जडेजा-सैमसन, CSK और RR ने उतारीं गजब की प्लेइंग 11RR vs CSK: धोनी बाहर, पुरानी टीमों के खिलाफ उतर रहे जडेजा-सैमसन, CSK और RR ने उतारीं गजब की प्लेइंग 11आईपीएल 2026 में आज चेन्नई सुपर किंग्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से हो रहा है। इस मैच में दोनों टीमों ने गजब की प्लेइंग 11 उतारी हैं।
Read more »

RR vs CSK IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हरायाRR vs CSK IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हरायाआईपीएल 2026 के तीसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से शानदार तरीके से हराया। राजस्थान ने 128 रनों के लक्ष्य को 12.1 ओवर में हासिल किया। वैभव सूर्यवंशी ने 52 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स 127 रनों पर सिमट गई।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 17:07:39