मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 1 मई की शाम तक यह उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा।
Cyclone Fani चक्रवाती तूफान 'फानी' के संभावित खतरे को लेकर भारतीय नौसेना भी हाई अलर्ट पर है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 1 मई की शाम तक यह उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा। विभाग ने फानी के कारण केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और ओडिशा के इलाकों में अगले कुछ दिन बारिश का पूर्वानुमान जताया है। ऐसे में तूफान से प्रभावित होने वाले लोगों को सुरक्षा प्रदान करने और राहत सामग्री पहुंचाने का पूरा इंतजाम कर लिया है। नौसेना ने तंबू, कपड़े, दवाइयां, कंबल, भोजन सामग्री, रबड की नाव, डाक्टर्स और अतिरिक्त गौताखोरों को तैयार रखा है। नौसेना ने किसी भी आपात स्थिति से गुजरने के लिए अपनी ओर से पूरी तैयारी कर ली है। भारतीय नौसेना के मुताबिक, नौसेना के विमान अराककोनम, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में आइएनएस देवगा में नौसेना के वायुयान स्टेशनों आइएनएस राजली में भी खड़े हैं। आपात स्थिति में अगर आवश्यकता पड़ती है, तो यहां से मुसीबत में फंसे लोगों को राहत सामग्री पहुंचाई जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 1 मई से 3 मई तक बंगाल की खाड़ी से लेकर तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों पर तेज हवाएं चलेंगी। ऐसे में प्रशासन ने कुछ दिनों तक मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है। खतरनाक रूप लेते जा रहे चक्रवाती तूफान फानी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंभीर चिंता जताई है और अधिकारियों को सुरक्षात्मक उपाय और मदद करने के निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। प्रधानमंत्री के निर्देश के बाद राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन कमेटी ने बैठक कर हालात का जायजा लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट में कहा, 'चक्रवात फानी के कारण उत्पन्न स्थिति के बारे में अधिकारियों से बात की है। उन्हें सुरक्षात्मक उपाय करने और हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए तैयार रहने को कहा है। साथ ही उनसे प्रभावित राज्यों की सरकारों के साथ मिलकर काम करने का आग्रह किया है। मैं सभी की सुरक्षा और सलामती के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।' बता दें कि अभी चक्रवाती तूफान की रफ्तार 80-90 किलोमीटर प्रति घंटे की बनी हुई है। इसके चलते 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। गुरुवार तक चक्रवात के अत्यधिक गंभीर होने पर 170-180 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है जो 195 किलोमीटर प्रतिघंटे तक जा सकती हैं। मौसम विभाग का कहना है कि ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल के तटवर्ती इलाकों में कहीं हल्की, कहीं सामान्य तो कहीं बहुत ज्यादा भारी बारिश होने की संभावना है।.
Cyclone Fani चक्रवाती तूफान 'फानी' के संभावित खतरे को लेकर भारतीय नौसेना भी हाई अलर्ट पर है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 1 मई की शाम तक यह उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा। विभाग ने फानी के कारण केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और ओडिशा के इलाकों में अगले कुछ दिन बारिश का पूर्वानुमान जताया है। ऐसे में तूफान से प्रभावित होने वाले लोगों को सुरक्षा प्रदान करने और राहत सामग्री पहुंचाने का पूरा इंतजाम कर लिया है। नौसेना ने तंबू, कपड़े, दवाइयां, कंबल, भोजन सामग्री, रबड की नाव, डाक्टर्स और अतिरिक्त गौताखोरों को तैयार रखा है। नौसेना ने किसी भी आपात स्थिति से गुजरने के लिए अपनी ओर से पूरी तैयारी कर ली है। भारतीय नौसेना के मुताबिक, नौसेना के विमान अराककोनम, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में आइएनएस देवगा में नौसेना के वायुयान स्टेशनों आइएनएस राजली में भी खड़े हैं। आपात स्थिति में अगर आवश्यकता पड़ती है, तो यहां से मुसीबत में फंसे लोगों को राहत सामग्री पहुंचाई जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 1 मई से 3 मई तक बंगाल की खाड़ी से लेकर तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों पर तेज हवाएं चलेंगी। ऐसे में प्रशासन ने कुछ दिनों तक मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है। खतरनाक रूप लेते जा रहे चक्रवाती तूफान फानी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंभीर चिंता जताई है और अधिकारियों को सुरक्षात्मक उपाय और मदद करने के निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। प्रधानमंत्री के निर्देश के बाद राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन कमेटी ने बैठक कर हालात का जायजा लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट में कहा, 'चक्रवात फानी के कारण उत्पन्न स्थिति के बारे में अधिकारियों से बात की है। उन्हें सुरक्षात्मक उपाय करने और हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए तैयार रहने को कहा है। साथ ही उनसे प्रभावित राज्यों की सरकारों के साथ मिलकर काम करने का आग्रह किया है। मैं सभी की सुरक्षा और सलामती के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।' बता दें कि अभी चक्रवाती तूफान की रफ्तार 80-90 किलोमीटर प्रति घंटे की बनी हुई है। इसके चलते 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। गुरुवार तक चक्रवात के अत्यधिक गंभीर होने पर 170-180 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है जो 195 किलोमीटर प्रतिघंटे तक जा सकती हैं। मौसम विभाग का कहना है कि ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल के तटवर्ती इलाकों में कहीं हल्की, कहीं सामान्य तो कहीं बहुत ज्यादा भारी बारिश होने की संभावना है।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
चक्रवाती तूफान 'फनी' से तबाही की आशंका, मछुआरों को समंदर में न जाने की चेतावनीदक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव वाला क्षेत्र एक चक्रवाती तूफान फनी में तब्दील हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार, तूफान आगे गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होगा.
Read more »
फानी ले सकता है भीषण तूफान का रूप, उत्तर भारत में बिगड़ेगा मौसम का मिजाजचक्रवात चेतावनी प्रभाग ने रविवार को जारी अपने बुलेटिन में कहा कि फिलहाल फानी त्रिंकोमली (श्रीलंका) के 745 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण पूर्व, चेन्नई के 1050 किलोमीटर दक्षिण पूर्व और मछलीपट्टनम (आंध्र प्रदेश) के 1,230 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व में है. अगले 12 घंटे में इसके भीषण चक्रवाती तूफान और अगले 24 घंटे में बेहद भीषण चक्रवाती तू्फा में तब्दील होने के आसार हैं.
Read more »
और खतरनाक हो सकता है चक्रवाती तूफान 'फानी', केरल में तेज बारिश का अलर्टचक्रवाती तूफान फानी अगले 12 घंटे में भीषण चक्रवाती तूफान और अगले 24 घंटे में बेहद भीषण चक्रवाती तू्फान में तब्दील हो सकता है.
Read more »
फानी तूफ़ान को लेकर PM मोदी भी चिंतित, इन राज्यों के लोग रहें अलर्ट– News18 हिंदीPM Modi Asks Officials to Take Preventive Measures for Cyclone Fani, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव क्षेत्र से पैदा हुए चक्रवाती तूफान फानी को लेकर अपनी चिंता ज़ाहिर की है.
Read more »
BREAKING: खतरनाक होता जा रहा है 'फानी', इन राज्यों में हाई अलर्ट– News18 हिंदीKerala, Odisha on high alert as Cyclone Fani to intensify into very severe storm
Read more »
ओडिशा के बड़े हिस्से में कहर बरपा सकता है चक्रवाती तूफान 'फानी'चक्रवाती तूफान फानी का कहर 4 और 5 मई को पश्चिम बंगाल में देखने को मिल सकता है. इस तूफान के चलते 2 मई से तमिलनाडु के उत्तरी कोस्टल इलाके में हल्की से मध्यम दर्जे के बारिश शुरू हो जाएगी.
Read more »
भीषण चक्रवाती तूफान 'फानी' से निपटने के लिए ये तैयारी कर रही है नौसेना– News18 हिंदीIndian navy assumed high degree of readiness as Fani intensifies into a severe cyclonic storm
Read more »
खतरनाक होता जा रहा है 'फानी', हाई अलर्ट पर ये तीन राज्य– News18 हिंदीKerala, Odisha on high alert as Cyclone Fani to intensify into very severe storm
Read more »
