Congress: 'केरल कांग्रेस में कास्टिंग काउच जैसे हालात', कांग्रेस नेता के बयान से खलबली; पार्टी से निकाली गईं

Kerala Congress News

Congress: 'केरल कांग्रेस में कास्टिंग काउच जैसे हालात', कांग्रेस नेता के बयान से खलबली; पार्टी से निकाली गईं
Simi Rose Bel JohnKeralaCongress
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 112 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 65%
  • Publisher: 51%

Congress: केरल में कांग्रेस नेता पर बड़ी कार्रवाई; महिला नेता पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, पार्टी से निष्कासित

मलयालम सिने जगत इन दिनों खूब चर्चाओं में है। दरअसल, वहां की कई अभिनेत्रियों ने कई अभिनेताओं और निर्देशकों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। इन सबके बीच, केरल कांग्रेस की नेता सिमी रोज बेल जॉन ने भी कुछ ऐसे ही आरोप पार्टी को लेकर लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में भी 'कास्टिंग काउच' जैसी स्थितियां हैं। उनकी इस टिप्पणी के बाद वहां सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। इतना ही नहीं, प्रदेश इकाई के शीर्ष नेतृत्व ने इसे लेकर सिमी रोज के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है। केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एम लिजू ने उनके खिलाफ की गई कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सिमी रोज बेल जॉन ने कथित तौर पर राजनीतिक विरोधियों के साथ मिलकर कांग्रेस आंदोलन में लाखों महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं को मानसिक रूप से परेशान करने और बदनाम करने के लिए ये आरोप लगाए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इसके बाद पाया गया कि सिमी रोज बेल जॉन ने पार्टी के अनुशासन का गंभीर उल्लंघन किया है। जिसको देखते हुए केपीसीसी अध्यक्ष के सुधाकरन ने उनको पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। बयान में यह भी कहा गया है कि सिमी रोज के बयान को लेकर केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की राजनीतिक मामलों की समिति की महिला नेताओं, केपीसीसी पदाधिकारियों और महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य ने संयुक्त रूप से केपीसीसी नेतृत्व से उनके खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया था। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। सिमी रोज ने क्या आरोप लगाए थे? बता दें कि सिमी रोज बेल जॉन ने शनिवार को आरोप लगाते हुए कहा था कि पार्टी में सिर्फ नेतृत्व के करीबी लोगों को ही मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के भीतर ''कास्टिंग काउच'' जैसी स्थिति हो रही है। कार्रवाई के बाद भी दी प्रतिक्रिया कांग्रेस के आरोपों पर अपने जवाब में, सिमी रोज बेल जॉन ने कोच्चि में कांग्रेस नेता वीडी सतीसन पर निशाना साधा। सिमी रोज ने कहा कि जिन महिलाओं में गौरव और गरिमा है, वे इस पार्टी में काम नहीं कर सकती हैं। जिसने कुछ समय तक पार्टी के लिए संघर्ष किया उसे निष्कासित कर दिया गया। सुधाकरन ने आरोपों को बताया निराधार इससे पहले, केपीसीसी अध्यक्ष और लोकसभा सदस्य के सुधाकरन ने सिमी रोज बेल जॉन के आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि सिमी रोज के खिलाफ महिला कांग्रेस द्वारा दायर शिकायत के बाद केपीसीसी मामले की जांच करेगी। केरल कांग्रेस प्रमुख के सुधाकरन ने कहा कि महिला कांग्रेस ने सिमी रोज बेल जॉन के आरोपों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।.

मलयालम सिने जगत इन दिनों खूब चर्चाओं में है। दरअसल, वहां की कई अभिनेत्रियों ने कई अभिनेताओं और निर्देशकों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। इन सबके बीच, केरल कांग्रेस की नेता सिमी रोज बेल जॉन ने भी कुछ ऐसे ही आरोप पार्टी को लेकर लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में भी 'कास्टिंग काउच' जैसी स्थितियां हैं। उनकी इस टिप्पणी के बाद वहां सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। इतना ही नहीं, प्रदेश इकाई के शीर्ष नेतृत्व ने इसे लेकर सिमी रोज के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है। केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एम लिजू ने उनके खिलाफ की गई कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सिमी रोज बेल जॉन ने कथित तौर पर राजनीतिक विरोधियों के साथ मिलकर कांग्रेस आंदोलन में लाखों महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं को मानसिक रूप से परेशान करने और बदनाम करने के लिए ये आरोप लगाए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इसके बाद पाया गया कि सिमी रोज बेल जॉन ने पार्टी के अनुशासन का गंभीर उल्लंघन किया है। जिसको देखते हुए केपीसीसी अध्यक्ष के सुधाकरन ने उनको पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। बयान में यह भी कहा गया है कि सिमी रोज के बयान को लेकर केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की राजनीतिक मामलों की समिति की महिला नेताओं, केपीसीसी पदाधिकारियों और महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य ने संयुक्त रूप से केपीसीसी नेतृत्व से उनके खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया था। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। सिमी रोज ने क्या आरोप लगाए थे? बता दें कि सिमी रोज बेल जॉन ने शनिवार को आरोप लगाते हुए कहा था कि पार्टी में सिर्फ नेतृत्व के करीबी लोगों को ही मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के भीतर ''कास्टिंग काउच'' जैसी स्थिति हो रही है। कार्रवाई के बाद भी दी प्रतिक्रिया कांग्रेस के आरोपों पर अपने जवाब में, सिमी रोज बेल जॉन ने कोच्चि में कांग्रेस नेता वीडी सतीसन पर निशाना साधा। सिमी रोज ने कहा कि जिन महिलाओं में गौरव और गरिमा है, वे इस पार्टी में काम नहीं कर सकती हैं। जिसने कुछ समय तक पार्टी के लिए संघर्ष किया उसे निष्कासित कर दिया गया। सुधाकरन ने आरोपों को बताया निराधार इससे पहले, केपीसीसी अध्यक्ष और लोकसभा सदस्य के सुधाकरन ने सिमी रोज बेल जॉन के आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि सिमी रोज के खिलाफ महिला कांग्रेस द्वारा दायर शिकायत के बाद केपीसीसी मामले की जांच करेगी। केरल कांग्रेस प्रमुख के सुधाकरन ने कहा कि महिला कांग्रेस ने सिमी रोज बेल जॉन के आरोपों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Simi Rose Bel John Kerala Congress India News In Hindi Latest India News Updates

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

'जो बांग्लादेश में हो रहा वह भारत में भी हो सकता है': सलमान खुर्शीद के बयान पर घमासान; जानें किसने क्या कहा?'जो बांग्लादेश में हो रहा वह भारत में भी हो सकता है': सलमान खुर्शीद के बयान पर घमासान; जानें किसने क्या कहा?कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के बयान पर भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि यह दिखाता है कि कांग्रेस पार्टी की किस प्रकार की सोच है।
Read more »

MP Politics: सज्जन सिंह वर्मा के बयान से PCC चीफ ने झाड़ा पल्ला, जानिए क्या बोले पटवारी?MP Politics: सज्जन सिंह वर्मा के बयान से PCC चीफ ने झाड़ा पल्ला, जानिए क्या बोले पटवारी?Jitu Patwari News: कांग्रेस पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा के बयान से Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

सर्वेक्षण रिपोर्ट में रेड्डी सरकार के काम से लोग संतुष्ट, तेलंगाना कांग्रेस में उत्साहसर्वेक्षण रिपोर्ट में रेड्डी सरकार के काम से लोग संतुष्ट, तेलंगाना कांग्रेस में उत्साहसर्वेक्षण रिपोर्ट में रेड्डी सरकार के काम से लोग संतुष्ट, तेलंगाना कांग्रेस में उत्साह
Read more »

हरियाणा में चुनावी मौसम: विधायकों के इस्तीफों की लगी झड़ी, JJP के नेता पालाराम सैनी ने पार्टी से दिया इस्तीफाहरियाणा में चुनावी मौसम: विधायकों के इस्तीफों की लगी झड़ी, JJP के नेता पालाराम सैनी ने पार्टी से दिया इस्तीफाकैथल से जननायक जनता पार्टी के नेता पालाराम सैनी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
Read more »

अर्जुन हत्याकांड: अनुसूचित जाति के युवक के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- हत्यारों पर नहीं हो रही कार्रवाईअर्जुन हत्याकांड: अनुसूचित जाति के युवक के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- हत्यारों पर नहीं हो रही कार्रवाईरायबरेली के नसीराबाद इलाके में हुई एक हत्या के मामले में मंगलवार को कांग्रेस नेता व रायबरेली सांसद राहुल गांधी पीड़ित परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे।
Read more »

Congress: केरल में कांग्रेस नेता पर बड़ी कार्रवाई; महिला नेता पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, पार्टी से निष्कासितCongress: केरल में कांग्रेस नेता पर बड़ी कार्रवाई; महिला नेता पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, पार्टी से निष्कासितCongress: केरल में कांग्रेस नेता पर बड़ी कार्रवाई; महिला नेता पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, पार्टी से निष्कासित
Read more »



Render Time: 2026-04-02 07:35:10