ऑस्ट्रेलिया में शक्तिशाली तूफान का कहर, एक महिला की मौत, हजारों घरों की बिजली गुल

United States News News

ऑस्ट्रेलिया में शक्तिशाली तूफान का कहर, एक महिला की मौत, हजारों घरों की बिजली गुल
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

ऑस्ट्रेलिया में शक्तिशाली तूफान का कहर, एक महिला की मौत, हजारों घरों की बिजली गुल

ऑस्ट्रेलिया में शक्तिशाली तूफान का कहर, एक महिला की मौत, हजारों घरों की बिजली गुलसिडनी, 2 सितंबर । ऑस्ट्रेलिया में सोमवार को आए शक्तिशाली तूफान की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को मामले की जानकारी दी। बताया देश के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में शक्तिशाली तूफान आया था। बारिश के साथ चली तेज हवाओं के कारण विद्युत आपूर्ति भी ठप रही। ऑस्ट्रेलिया के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य न्यू साउथ वेल्स के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। बताया कि सोमवार की सुबह खराब मौसम के कारण पेड़ गिरने से एक महिला की मौत हो गई। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, एक अन्य व्यक्ति मामूली रूप से घायल हो गया जिसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार की रात तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण पूरे दक्षिण-पूर्वी ऑस्ट्रेलिया में काफी नुकसान हुआ। ऑस्ट्रेलिया के दूसरे सबसे अधिक आबादी वाले राज्य विक्टोरिया में सोमवार सुबह 8 बजे तक 140,000 से अधिक घरों में बिजली नहीं थी। राज्य के कुछ हिस्सों में रविवार रात 146 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चल रही थी। यही नहीं, राज्य आपातकालीन सेवा को मदद के लिए 1,000 से अधिक कॉल प्राप्त हुए, जिसमें गिरे हुए पेड़ों से संबंधित 800 और नुकसान से संबंधित 200 कॉल आए। मौसम विज्ञान ब्यूरो ने सोमवार को विक्टोरिया में तेज हवाओं के चलने का अंदेशा जताया है। साथ ही मंगलवार को स्थिति सामान्य होने का पूर्वानुमान लगाया है। हालांकि, मंगलवार को ओलावृष्टि और गरज के साथ छींटे भी पड़ सकते हैं। इस बीच बिजली कंपनी यूनाइटेड एनर्जी ने चेतावनी दी है कि पूरे राज्य में बिजली बहाल करने में कई दिन लग सकते हैं। विक्टोरिया की ऊर्जा मंत्री लिली ने सोमवार सुबह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कुछ इलाकों में बिजली लाइनों की मरम्मत करना बहुत खतरनाक है। बता दें कि रविवार रात को दक्षिण ऑस्ट्रेलिया में ब्लैकआउट से 7,000 घर प्रभावित हुए। तस्मानिया में बाढ़ की चेतावनी कई बार जारी की गई थी। यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

ऑस्ट्रेलिया में होटल की छत से टकराने से हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट की मौतऑस्ट्रेलिया में होटल की छत से टकराने से हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट की मौतऑस्ट्रेलिया में होटल की छत से टकराने से हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट की मौत
Read more »

ट्राई सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 महिला टीम में भारतीय मूल की तीन खिलाड़ीट्राई सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 महिला टीम में भारतीय मूल की तीन खिलाड़ीट्राई सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 महिला टीम में भारतीय मूल की तीन खिलाड़ी
Read more »

सोने का चश्मा, हार, चेन समेत 25 किलो सोना पहनकर तिरुमाला मंदिर में दर्शन करने पहुंचे पुणे से आए भक्त, Video वायरलसोने का चश्मा, हार, चेन समेत 25 किलो सोना पहनकर तिरुमाला मंदिर में दर्शन करने पहुंचे पुणे से आए भक्त, Video वायरलदो पुरुष, एक महिला और एक बच्चा कई सोने की चेन, सोने का चश्मा, चूड़ियां, हार, एक '7' नंबर की सोने की चेन और कई आभूषण पहनकर मंदिर में दर्शन करने पहुंचे.
Read more »

ऑस्ट्रेलियाई राज्य विक्टोरिया में भयंकर तूफान के बाद हजारों लोगों के घरों की बिजली गुलऑस्ट्रेलियाई राज्य विक्टोरिया में भयंकर तूफान के बाद हजारों लोगों के घरों की बिजली गुलऑस्ट्रेलियाई राज्य विक्टोरिया में भयंकर तूफान के बाद हजारों लोगों के घरों की बिजली गुल
Read more »

इस्तांबुल में दो मेट्रो बसों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, 38 घायलइस्तांबुल में दो मेट्रो बसों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, 38 घायलइस्तांबुल में दो मेट्रो बसों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, 38 घायल
Read more »

ऑस्ट्रेलिया में केम‍िकल ले जा रहे ट्रक में विस्फोट, एक की मौतऑस्ट्रेलिया में केम‍िकल ले जा रहे ट्रक में विस्फोट, एक की मौतऑस्ट्रेलिया में केम‍िकल ले जा रहे ट्रक में विस्फोट, एक की मौत
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:22:51