Baba Siddique Murder Case: मुंबई में हुई एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में पुलिस ने रविवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया. इसी के साथ इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की संख्या 10 हो गई.
Baba Siddique Murder Case: मुंबई में हुई एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में पुलिस ने रविवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया. इसी के साथ इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की संख्या 10 हो गई.
एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में रविवार को मुंबई पुलिस को एक और सफलता मिली. दरअसल, मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बेलापुर से एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद मुंबई के इस हाईप्रोफाइल मर्डर मामले में अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. बता दें कि पूर्व विधायक और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच ने रविवार को मुंबई के बेलापुर से 10वें आरोपी को गिरफ्तार किया. इस आरोपी की पहचान भागवत सिंह के रूप में हुई है जो राजस्थान के उदयपुर का बताया जा रहा है. बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को बाबा सिद्दीकी हत्या कांड के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था. उसके बाद गिरफ्तार किए गए आरोपियों की संख्या नौ हो गई थी. रविवार को एक और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ये संख्या बढ़कर 10 हो गई. गिरफ्तार किए गए इन आरोपियों में से तीन शूटर भी शामिल हैं.Baba Siddiqui Murder Case | Mumbai Crime Branch arrested one more accused, Bhagwant Singh from Belapur. A total of 10 accused have been arrested so far. Singh had helped shooters in getting accommodation and weapons available to them. He had brought weapons from Rajasthan to…सूत्रों की मानें तो रविवार को गिरफ्तार किए गए दसवें आरोपी भागवत सिंह ने बाबा सिद्दीकी पर हमला करने के लिए शूटर्स को हथियार उपलब्ध कराए थे. जो हमले वाले दिन तक मुंबई के बीकेसी इलाके में रह रहा था. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को मुंबई की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां उसे 26 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. अब पुलिस भागवत सिंह से पूछताछ के दौरान हत्याकांड से जुड़े बड़े राज उगल वाने की कोशिश करेगी.यदि आपको यह लेख पसंद आया है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ साझा करें।
Baba Siddique Death Baba Siddique Murder Baba Siddique Murder Case Baba Siddique Accused Mumbai Police
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Jharkhand News: पांच लाख का इनामी माओवादी गिरफ्तार, पुलिसकर्मियों की हत्या और थाना उड़ाने की घटनाओं में था शामिलJharkhand News: झारखंड के गुमला में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने 5 लाख इनामी माओवादी को गिरफ्तार किया है.
Read more »
बाबा सिद्दीकी हत्‍या : जेल में लॉरेंस गैंग के संपर्क में आया चौथा आरोपी जीशान, शूटरों को देता था डायरेक्‍शनBaba Siddique Murder Case में Mumbai Police ने चौथे आरोपी Zeeshan Akhtar की शिनाख्त की
Read more »
Baba Siddique Murder : Milind Deora ने Mumbai को बताया सबसे सुरक्षित मेट्रो, बोले: '10 साल पहले...'Milind Deora On Baba Siddique Murder Case: महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन के एक बड़े नेता की जिस तरह हत्या कर दी गई वो मुंबई पुलिस पर गंभीर सवाल खड़े करती है...
Read more »
Baba Siddique Murder Case SUPER EXCLUSIVE | बाबा सिद्दीकी हत्याकांड NDTV का बहुत बड़ा खुलासाBaba Siddique Murder Case: बाबा सिद्दीकी की हत्या का मकसद सलमान खान (Salman Khan) और मुंबई में दहशत पैदा करना और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) तक संदेश पहुंचाना था.
Read more »
Baba Siddiqui: बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में मुंबई पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 5 आरोपी और गिरफ्तार; बिश्नोई गैंग से था संपर्कBaba Siddiqui Murder Update: बाबा सिद्दीकी मर्डर मामले की जांच कर रही पुलिस को आज शुक्रवार को बड़ी कामयाबी मिली. पुलिस ने पनवेल में छापेमारी कर 5 और आरोपियों को दबोच लिया.
Read more »
Baran News: छबड़ा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतराज्यीय इनामी अपराधी को किया घेराबंदी करके गिरफ्तारBaran News: बारां के छबडा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.
Read more »
