बाबा सिद्दीकी हत्‍या : जेल में लॉरेंस गैंग के संपर्क में आया चौथा आरोपी जीशान, शूटरों को देता था डायरेक्‍शन

Baba Siddique News

बाबा सिद्दीकी हत्‍या : जेल में लॉरेंस गैंग के संपर्क में आया चौथा आरोपी जीशान, शूटरों को देता था डायरेक्‍शन
Baba Siddique MurderBaba Siddique Murder AccusedLawrence Gang
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 136 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 96%
  • Publisher: 63%

Baba Siddique Murder Case में Mumbai Police ने चौथे आरोपी Zeeshan Akhtar की शिनाख्त की

एनसीपी नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्‍या में शामिल चौथा आरोपी आरोपी मोहम्‍मद जीशान अख्‍तर जालंधर के नकोदर के गांव शकर का रहने वाला है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बाबा सिद्दीकी पर शनिवार को जब फायरिंग हुई थी, तब जीशान तीनों शूटरों को बाहर से डायरेक्शन दे रहा था.

साथ ही बाबा सिद्दीकी की लोकेशन के बारे में भी अख्तर ही शूटरों को जानकारी दे रहा था. जालंधर ग्रामीण पुलिस ने साल 2022 में आर्गेनाइज्‍ड क्राइम आर्गेनाइज्ड क्राइम, मर्डर और डकैती के केस में जीशान को गिरफ्तार किया था और पटियाला जेल में रहते वक्‍त लॉरेंस गैंग के संपर्क में आया था. बाबा सिद्दीकी की हत्‍या 3 शूटरों ने की थी. इनमें गुरमेल सिंह हरियाणा के कैथल जिले के नरड़ गांव का रहने वाला है. वहीं अन्‍य दो शूटर उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के रहने वाले हैं. इनमें से हरियाणा के गुरमेल और दूसरे शूटर धर्मराज को गिरफ्तार किया जा चुका है. तीसरा शूटर शिवकुमार अभी फरार है. {ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});जेल से छूटकर गुरमेल के घर पहुंचा था जीशान पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जीशान 7 जून को जेल से छूटने के बाद सबसे पहले हरियाणा के कैथल में गुरमेल से मिलने पहुंचा था. वहां आकाओं से आर्डर मिलने के बाद यह शूटर मुंबई के लिए रवाना हो गए थे. मुंबई में सभी आरोपी एक साथ रह रहे थे, जिसके बाद 3 आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया था. वहीं जीशान वारदात के बाद वहां से भाग निकला था. मुंबई पुलिस से जुड़े सूत्रों के अनुसार, अभी तक की जांच में पता चला है कि जीशान हत्या के वक्त मुंबई में ही था. हत्या के बाद उसकी लोकेशन मुंबई और आसपास के एरिया में आई है. करीब तीन टीमों ने अलग-अलग जगह पर जीशान के लिए ट्रैप लगाया है. 2022 में गिरफ्तार हुआ जीशान, 7 महीने बाद छूटा जालंधर पुलिस से जुड़े सूत्रों के अनुसार, साल 2022 में जीशान को जालंधर ग्रामीण के एसएसपी रहे स्‍वप्‍न शर्मा की टीम ने पकड़ा था. तब सीआईए देहाती के इंचार्ज रहे सुरिंदर सिंह कंबोज ने अख्तर नकोदर के गांव शिंक पिंड से उसे साथियों के साथ अरेस्ट किया था.आरोपी संगठित अपराध, हत्या और अन्य कई जघन्य मामलों में वांछित था. जीशान 7 महीने में जेल से छूटकर कैथल और फिर मुंबई पहुंचा था. शूटरों की लॉजिस्टिक सपोर्ट में जीशान ने की थी मदद पुलिस के मुताबिक मोहम्मद जीशान अख्तर ही तीनों शूटरों को बाहर से डायरेक्शन दे रहा था, जिस वक्त सिद्दीकी को गोलियां मारीं गई, उस वक्त भी उनकी लोकेशन के बारे में अख्तर ही शूटरों को जानकारी दे रहा था. इसके अलावा उनके लिए किराए के कमरे समेत दूसरे लॉजिस्टिक सपोर्ट में भी अख्तर ने ही मदद की. पंजाब पुलिस सूत्रों के मुताबिक अख्तर पटियाला जेल में बंद था. वह इसी साल 7 जून को जेल से बाहर आया था. पटियाला जेल में ही अख्तर लॉरेंस गैंग के टच में आया था, जिसके बाद वह जेल से बाहर आने के बाद गैंग में चला गया. आरोपी जीशान की उम्र महज 21 साल है, लेकिन आरोपी इतना शातिर था कि 2022 में विदेशी नंबर पर उसका वॉट्सऐप चलता पकड़ा गया था. जीशान ने नकोदर के गांव शकर में स्थित सरकारी स्कूल से सिर्फ 10वीं तक ही पढ़ाई की है. आरोपी के पिता मुहम्मद जमील टाइल ठेकेदार का काम करते हैं. वहीं आरोपी का एक भाई पिता के साथ ही काम करता है.  वहीं बहन की मौत हो चुकी है. 

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

Baba Siddique Murder Baba Siddique Murder Accused Lawrence Gang Lawrence Gang News Baba Siddique Murder Case Baba Siddique Death बाबा सिद्दीकी बाबा सिद्दीकी मर्डर बाबा सिद्दीकी मर्डर केस बाबा सिद्दीकी मर्डर आरोपी बाबा सिद्दीकी की मौत

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

30 मिनट में दिल्‍ली का CM हुआ फाइनल, AAP विधायक दल की बैठक में क्‍या-क्‍या हुआ, इनसाइड स्‍टोरी30 मिनट में दिल्‍ली का CM हुआ फाइनल, AAP विधायक दल की बैठक में क्‍या-क्‍या हुआ, इनसाइड स्‍टोरीAtishi New Delhi CM: केजरीवाल के बाद मोर्चा संभालेंगी आतिशी, Sheila Dixit के बाद पहली महिला सीएम
Read more »

दक्षिण 24 परगना: नाबालिग की हत्‍या पर तनाव, पुलिस थाने में तोड़फोड़ और आगजनीदक्षिण 24 परगना: नाबालिग की हत्‍या पर तनाव, पुलिस थाने में तोड़फोड़ और आगजनीबच्ची संग गैंगरेप और हत्या (West Bengal Child Gangrape Murder) से दक्षिण चौबीस परगना में पुरुष और महिलाएं सभी बहुत गुस्से में हैं. पुलिस के शिकायत दर्ज नहीं करने पर उनका गुस्सा फूट पड़ा.
Read more »

हरियाणा-जम्‍मू कश्‍मीर इलेक्‍शन रिजल्‍ट : जानिए किन-किन राज्‍यों में बीजेपी की सरकारहरियाणा-जम्‍मू कश्‍मीर इलेक्‍शन रिजल्‍ट : जानिए किन-किन राज्‍यों में बीजेपी की सरकारहरियाणा और जम्‍मू कश्‍मीर विधानसभा चुनाव परिणाम (Haryana-Jammu Kashmir Election Result) कुछ ही घंटों में आपके सामने होंगे. भाजपा (BJP) ने 2014 के बाद से अपने शासन वाले राज्‍यों की लिस्‍ट को लगातार बढ़ाया है. ऐसे में जानते हैं कि फिलहाल कितने राज्‍यों मे बीजेपी की सरकार है.
Read more »

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड : 'शूटरों ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संबंध होने का दावा किया'बाबा सिद्दीकी हत्याकांड : 'शूटरों ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संबंध होने का दावा किया'बाबा सिद्दीकी हत्याकांड : 'शूटरों ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संबंध होने का दावा किया'
Read more »

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली बाबा सिद्दीकी की हत्‍या की जिम्‍मेदारी, सोशल मीडिया पर दी जानकारीलॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली बाबा सिद्दीकी की हत्‍या की जिम्‍मेदारी, सोशल मीडिया पर दी जानकारीअपनी इस पोस्ट में बिश्नोई गैंग ने लिखा, 'जो भी कोई सलमान खान या दाऊद गैंग की हेल्प करेगा वो अपना हिसाब किताब लगा कर रखना'.
Read more »

बाबा सिद्दीकी के परिवार में कौन-कौन, बेटा विधायक, जानिए बेटी क्‍या करती है?बाबा सिद्दीकी के परिवार में कौन-कौन, बेटा विधायक, जानिए बेटी क्‍या करती है?वर्तमान में वह एनसीपी (अजित पवार) में नेता था और वह इसी साल एनसीपी में शामिल हुए थे. बाबा सिद्दीकी ने शहजीन सिद्दीकी से विवाह किया था और उनसे उनके दो बच्चे हैं. इनमें एक बेटा और एक बेटी है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 04:38:21