हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणाम (Haryana-Jammu Kashmir Election Result) कुछ ही घंटों में आपके सामने होंगे. भाजपा (BJP) ने 2014 के बाद से अपने शासन वाले राज्यों की लिस्ट को लगातार बढ़ाया है. ऐसे में जानते हैं कि फिलहाल कितने राज्यों मे बीजेपी की सरकार है.
हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणाम कल आएंगे. दोनों ही राज्यों के नतीजों के कई मायने हैं. इन चुनावी परिणामों का सिर्फ स्थानीय स्तर पर ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय राजनीति पर भी काफी असर देखने को मिलेगा.
इस वक्त देश के 20 राज्यों में एनडीए सत्ता पर काबिज है. वहीं इंडिया गठबंधन 9 राज्यों में शासन कर रहा है. इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन है तो मिजोरम में एनडीए और इंडिया गठबंधन से अलग जोरम पीपुल्स मूवमेंट की सरकार है. हालांकि इस वक्त देश में अगर किसी पार्टी की सबसे ज्यादा राज्यों में सरकार है तो वो भाजपा है. ऐसे में आइए जानते हैं कि कितने राज्यों में बीजेपी की सरकार है और 2014 के बाद देश के सियासी नक्शे में कितना बदलाव हुआ है. क्रम संख्याराज्य/केंद्र शासित प्रदेशसत्तारूढ़ गठबंधनमुख्यमंत्री की पार्टी1.आंध्र प्रदेश NDATDP2.अरुणाचल प्रदेशNDABJP3.असमNDABJP4.बिहारNDAJDU5.छत्तीसगढ़NDABJP6.दिल्लीINDIAAAP7.गोवाNDABJP8.गुजरातNDABJP9.हरियाणाNDABJP10. हिमाचल प्रदेशINDIACONG11.जम्मू-कश्मीरPresident's RuleNA12.झारखंडINDIAJMM13.कर्नाटकINDIACONG14. केरलLDFCPM15.मध्य प्रदेशNDABJP16.महाराष्ट्रNDASS17.मणिपुरNDABJP18. मेघालयNDANPP19.मिजोरमZPM ZPM20.नगालैंडNDANDPP21.ओडिशाNDABJP22.पुदुचेरीNDAAINRC23.पंजाबINDIAAAP24.राजस्थानNDABJP25.सिक्किमSDF SDF26.तमिलनाडु INDIADMK27.तेलंगानाINDIACONG28.त्रिपुराNDABJP29.उत्तर प्रदेशNDABJP30.उत्तराखंडNDABJP31.पश्चिम बंगालTMC TMC2014 से कितनी अलग है आज की हालत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्र की सत्ता में धमाकेदार एंट्री के वक्त देश के सिर्फ पांच राज्यों में भाजपा और एक दल में उसके सहयोगी दल की सरकार थी. 2014 में कांग्रेस और उसके सहयोगियों की स्थिति बेहतर थी. उसकी 12 राज्यों में सरकार थी, लेकिन राष्ट्रीय परिदृश्य में मोदी के उभार के बाद कांग्रेस की हालत लगातार खराब होती गई और कई राज्यों में भाजपा सत्ता पर काबिज हो गई.{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});साल 2024 में एनडीए की 20 राज्यों में सरकारें हैं तो इनमें से 13 में भाजपा की अपने दम पर सरकार है. जनसंख्या के लिहाज से देखें तो देश की 46 फीसदी पर भाजपा का शासन है, वहीं एनडीए कुल आबादी के 69 फीसदी पर शासन कर रहा है. 2019 में भाजपा को मिली थी बड़ी कामयाबी 2014 में अपने दम पर केंद्र की सत्ता पर काबिज होने वाली भाजपा के लिए 2019 के लोकसभा चुनाव ने अपनी ही पुरानी लकीर को छोटा कर बड़ी कामयाबी हासिल की थी. भाजपा ने अकेले 303 सीटें जीती थीं तो उसके नेतृत्व वाले गठबंधन ने साढ़े तीन सौ से ज्यादा सीटों पर कब्जा किया था.2019 में भाजपा की 12 राज्यों में सरकार थी. उसके साथ एनडीए का आंकड़ा 18 राज्यों में सरकार बनाने तक पहुंच गया था और इसके बाद भी इसमें इजाफा ही हुआ है. कांग्रेस की सिर्फ 3 राज्यों में अपने दम पर सरकार 2019 में कांग्रेस का राज्यों की सत्ता पर ज्यादा काबिज होने का सिलसिला थम सा गया. 2019 में कांग्रेस की महज 5 राज्यों में सरकार बची थी. हालांकि इसमें भी लगातार गिरावट जारी रही और 2024 में कांग्रेस की अकेले अपने दम पर सिर्फ 3 राज्यों में सरकार हैं.
BJP Election Results 2024 Election Results Jammu Kashmir Election Results 2024 J&K Assembly Election Result Assembly Election Results 2024 2024 Election Results Haryana Assembly Election Results Election 2024 Haryana Election Results 2024 Haryana Assembly Election Result Haryana 2024 Election Results
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जम्‍मू-कश्‍मीर के राजौरी में मुठभेड़, 2 आतंकी ढेरजम्मू-कश्मीर के राजौरी में जवानों ने आतंकियों के घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी. जवानों ने घुसपैठ कर रहे दो आतंकियों को मार गिराया.
Read more »
हरियाणा विधानसभा चुनाव: AAP ने जारी की 9 उम्‍मीदवारों की दूसरी लिस्‍टहरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने आज अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. दूसरी लिस्ट में पार्टी ने 9 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं.
Read more »
जम्‍मू-कश्‍मीर में 11 बजे तक 26.7% मतदान, क्‍या कहता है ये वोटिंग प्रतिशत?Jammu and Kashmir Election: जम्मू और कश्मीर में पहले चरण के मतदान में शुरुआती 2 घंटों यानि सुबह 9 बजे तक कुल 11.11 प्रतिशत मतदान हुआ है. ईसीआई द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, किश्तवाड़ में सबसे ज्यादा सुबह 9 बजे तक 14.83% प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि पुलवामा में सबसे कम 9.18% परसेंट वोटिंग हुई.
Read more »
जम्‍मू-कश्‍मीर में दोपहर 1 बजे तक 41.17% वोटिंग, क्‍या कहता है ये मतदान प्रतिशत?Jammu and Kashmir Election: जम्मू और कश्मीर में पहले चरण के मतदान में शुरुआती 4 घंटों में बंपर वोटिंग देखने को मिल रही है. घाटी के वोटरों में उत्साह देखने को मिल रहा है. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, किश्तवाड़ में सबसे ज्यादा 32.69 प्रतिशत और सबसे कम पुलवामा में 20.37 फीसदी वोटिंग हुई है.
Read more »
LIVE : जम्‍मू-कश्‍मीर विधानसभा एग्जिट पोल : जनता को किस पर सबसे ज्‍यादा विश्‍वास, कौन बनाएगा सरकार?Jammu-Kashmir Exit Poll Result : जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव (Jammu-Kashmir Assembly Elections) के एग्जिट पोल के नतीजे कुछ ही वक्त में आने लगेंगे. 10 साल बाद हो रहे इन चुनावों के परिणामों को जानने के लिए हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है.
Read more »
प्रोफेशनल्‍स कांग्रेस ने अन्‍ना सेबेस्टियन की स्‍मृति में शुरू किया 'फॉर अन्‍ना फॉर ऑल : वर्कप्‍लेस वेलनेस' कार्यक्रमप्रोफेशनल्स कांग्रेस (Professionals Congress) ने अन्ना सेबेस्टियन (Anna Sebastian) की स्मृति में 'फॉर अन्ना फॉर ऑल : वर्कप्लेस वेलनेस' कार्यक्रम शुरू किया है. इसके तहत देश भर से सुझाव लिए जाएंगे.
Read more »
