बीटीएस के पॉप सिंगर किम तेह्युंग जिन्हें वी के नाम से जाना जाता है. उन्होंने हाल ही में अपनी सेना से छुट्टी मिल गई है. अब अपनी मिलिट्री ड्यूटी से फ्री होने के बाद सिंगर ने एक आलीशान घर खरीदा है.
वर्ल्ड फेमस BTS, जिसे बंगटन बॉयज के नाम से भी जाना जाता है. जो एक साउथ कोरियाई बॉय बैंड है. इनके फैंस दुनियाभर में फैले हुए हैं. वहीं इस बैंड के एक पॉप सिंगर वी उर्फ किम तेह्युंग को लेकर खबर है कि उन्होंने साउथ कोरिया के सियोल चेओंगडैम-डोंग एरिया में एक आलीशान घर खरीदा है.
जो शहर के सबसे वीआईपी जगह पर है. Sportschosun.com के रिपोर्ट के मुताबिक, रियल एस्टेट रजिस्टर से पता चला है कि वी ने ये घर 17 सितंबर को खरीदी था. सिंगर ने ये सैन्य सेवा पूरी करने के कुछ ही महीनों बाद खरीदी है. कितने रुपये में खरीदा आलीशान घर?रिपोर्ट के मुताबिक वी का आलीशान घर 273.96 वर्ग मीटर में फैला है और इसकी कीमत 14.2 बिलियन वॉन यानी है. इस घर में 5 कमरे और तीन बेडरूम हैं. हालांकि जिस बात ने सभी का ध्यान खींचा वह यह थी कि वी ने इस घर को नगद रुपयों में खरीदा है.इसके अलावा ये भी पता चला है कि पॉप स्टार ने अपनी सैन्य सेवा से छुट्टी से एक महीने पहले मई में ही इन प्रॉपर्टी के कागज पर साइन कर दिया था और पूरा पे करने के बाद सितंबर में आधिकारिक तौर पर इसके मालिक बन गए. Advertisement क्या है आलिशान घर की खासियत?इसके अलावा रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि इस अपार्टमेंट में 6वीं मंजिल से लेकर 20वीं मंजिल तक कुल 29 परिवार रह सकते हैं. इसके अलावा वी, एक्टर जंग डोंग-गन और को सो-यंग, गोल्फर पार्क इन-बी और एक्टर ह्यून वू-जिन जैसी अन्य साउथ कोरियाई हस्तियों के पड़ोसी होंगे, जो पहले से ही इस अपार्टमेंट में रहते हैं.हालांकि ये पहली बार नहीं है जब पॉप सिंगर ने इतनी महंगी प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट किया हो. रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने 2018 में लगभग 4.5 मिलियन डॉलर का एक अपार्टमेंट खरीदा था.कौन हैं वी? बता दें कि वी वर्ल्ड फेमस बॉय बैंड BTS के मेंबर हैं. बैंड के अन्य मेंबर्स में नामजून, जिन, सुगा, जे-होप, जिमिन और जुंगकुक जैसे नाम शामिल हैं. बैंड ने अपनी साउथ कोरिया में अनिवार्य सैन्य सेवा के कारण अपने टूर और म्यूजिक से लगभग तीन साल का अस्थायी ब्रेक लिया था. वे अब चार सालों में अपने पहले एल्बम की तैयारी में जुटे हैं. इस एल्बम पर काम जुलाई में अमेरिका में शुरू हुआ था और इसके अगले साल 2026 में रिलीज होने की संभावना है. ---- समाप्त ----
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
₹32,000 का 3-डोर फ्रिज अब सिर्फ ₹10,000 में, फ्लिपकार्ट का स्पेशल ऑफर! EMI भी काफी कमFlipkart Big Billion Days Sale 2025 में वर्ल्डपूल 215L फ्रॉस्ट-फ्री ट्रिपल डोर फ्रिज पर शानदार ऑफर दिया जा रहा है. इसपर एक्सचेंज और क्रेडिट कार्ड डील के साथ इसे केवल ₹10,000 में खरीदने का मौका मिल रहा है.
Read more »
लोन लेकर दोस्त को उधार दिए डेढ़ करोड़, छह महीने भरी EMI फिर मिलना-जुलना बंद… बैंक से आई ‘आफत’ तो उड़े होशकल्याणपुर में एक कारोबारी को मोटा मुनाफा का लालच देकर 1.
Read more »
IND vs BAN: शुभमन गिल ने लगाया 89 मीटर लंबा छक्का, बांग्लादेश टीम में मचाई खलबली, वीडियो हुआ वायरलIND vs BAN: शुभमन गिल ने बांग्लादेश के खिलाफ सुपर-4 के मुकाबले में ताबड़तोड़ शुरुआत की. उन्होंने दुबई में खेले जा रहे मुकाबले में 89 मीटर लंबा छक्का जड़ दिया. क्रिकेट. खेल समाचार.
Read more »
TVS Jupiter खरीदने से पहले जान लें फाइनेंस डिटेल, 20 हजार रुपये डाउन पेमेंट पर इतनी बनेगी EMIअगर आप एक स्टाइलिश और किफायती स्कूटर की तलाश में हैं, तो TVS Jupiter बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह न केवल ऑफिस के लिए अच्छा है, बल्कि रोजमर्रा के कामों में भी मददगार साबित होगा। इसमें 113.
Read more »
UPI से मिल सकेगा Loan! आ रहा है पेमेंट के लिए EMI ऑप्शन, जानें कब तक लॉन्च होगा नया फीचर?UPI Important Update: आज के डिजिटल समय में UPI ने छोटे-बड़े हर तरह के पेमेंट्स को आसान बना दिया है. अब इस पेमेंट माध्यम में एक और सुविधा जुड़ने जा रही है! जल्द ही यूजर्स अपने UPI ट्रांजैक्शन्स को सीधे EMI यानी मंथली इंस्टॉलमेंट्स में बदल सकेंगे. इससे बड़े ट्रांजैक्शन करना आसान होगा.
Read more »
GST के तोहफे के बाद अब 1 अक्टूबर का इंतजार, घटेगी होम लोन की EMI? फैसला रिजर्व बैंक के हाथ में22 सितंबर से नई जीएसटी दरें लागू होने के बाद से ही रोजमर्रा की कई जरूरी चीजें सस्ती हो गई. राशन से लेकर कपड़े, जूते, कारें, बाइक सब सस्ता हो गया. अब सबकी निगाहें 1 अक्टूबर पर टिकी है. सबको उम्मीद है कि रिजर्व बैंक भी उन्हें राहत दे सकती है.
Read more »
