UPI Important Update: आज के डिजिटल समय में UPI ने छोटे-बड़े हर तरह के पेमेंट्स को आसान बना दिया है. अब इस पेमेंट माध्यम में एक और सुविधा जुड़ने जा रही है! जल्द ही यूजर्स अपने UPI ट्रांजैक्शन्स को सीधे EMI यानी मंथली इंस्टॉलमेंट्स में बदल सकेंगे. इससे बड़े ट्रांजैक्शन करना आसान होगा.
UPI EMI Option: आज के समय में ज्यादातर लोग छोटे पेमेंट से लेकर बड़े पेमेंट्स के लिए UPI का ही इस्तेमाल करते हैं. अगर आप भी UPI पेमेंट करते हैं यह खबर आपको खुश कर देगी. अब जल्द ही UPI से की गई पेमेंट्स को EMI में बदलने का ऑप्शन मिल सकता है.
इस नए फीचर के आने से यूजर्स को बड़े-बड़े ट्रांजैक्शन करने में आसानी होगी और उन्हें एकमुश्त रकम चुकाने यानी एक बार में पेमेंट करने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी. यह बदलाव न सिर्फ डिजिटल ट्रांजैक्शन को और आसान बनाएगा बल्कि शॉपिंग और खर्चों की मैनेजमेंट को भी आसान कर देगा. नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी NPCI कथित तौर पर एक नया फीचर तैयार कर रहा है जो यूजर्स को अपने UPI पेमेंट्स को मंथली इंस्टॉलमेंट्स यानी EMI में बदलने में बदलने का ऑप्शन देगा. टीओआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह कदम क्रेडिट प्रोडक्ट्स को बढ़ावा देने और रिटेल डिजिटल पेमेंट में अगले चरण की वृद्धि को नई रफ्तार देने के लिए NPCI की रणनीति का हिस्सा है. ईटी की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि एनपीसीआई फिनटेक कंपनियों को एक ईएमआई पेमेंट फीचर उपलब्ध कराने की तैयारी कर रहा है, जिससे यूजर्स अपने UPI ट्रांजैक्शन्स को तुरंत ईएमआई में बदल सकेंगे. इस फीचर से NPCI को UPI नेटवर्क के जरिए से ज्यादा क्रेडिट ट्रांजैक्शन्स को बढ़ावा देने में सहायता मिलने की उम्मीद है. अब जानिए कैसे काम करेगी UPI पेमेंट्स पर EMI मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह पूरी तरीके से पॉइंट-ऑफ-सेल टर्मिनल्स पर कार्ड से पेमेंट करने जैसा होगा, इससे यूजर्स तुरंत कार्ड स्वाइप को आसानी से EMI में बदल सकते हैं. UPI पर बड़े पैमाने पर क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल और UPI नेटवर्क पर क्रेडिट सुविधाओं की शुरुआत के बाद कहा जा रहा है कि NPCI इस फीचर को लागू करने का सोच रहा है. कुछ बैंकों ने पहले ही Nuvem और Paytm जैसी फिनटेक कंपनियों के साथ साझेदारी कर ली है जिससे UPI यूजर्स को क्रेडिट सुविधा आसानी से उपलब्ध कराई जा सके. Navi में जल्द मिलेगा ये फीचर ईटी को दिए बयान में नवी के सीईओ राजीव नरेश ने बताया कि फिलहाल उनका सिस्टम ईएमआई ऑप्शन के साथ लाइव नहीं है. लेकिन अगली अपडेट में जिसे NPCI ने अपने प्रोडक्ट गाइडलाइन के तहत मंजूरी दी है यूजर्स QR कोड स्कैन करते समय कुछ शर्तों के साथ पेमेंट को ईएमआई में बदल सकेंगे. ये भी पढ़ेंः WhatsApp का नया धमाका! अब हर मैसेज की कन्फ्यूजन दूर करेगा AI, तुरंत मिलेगा जवाब सचिन बंसल समर्थित कंपनी UPI में काफी ज्यादा निवेश कर रही है, जिसका फोकस क्रेडिट-बेस्ड पेमेंट्स पर है. इसको लेकर उनका मानना है कि इससे UPI ऐप्स के लिए टिकाऊ बिजनेस मॉडल बनाने में मदद मिलेगी. फिनटेक फाउंडर्स के अनुसार UPI पर क्रेडिट से रेवेन्यू ज्यादा आएगा, वहीं सेविंग अकाउंट बेस्ड ट्रांजैक्शन्स में रुपे डेबिट कार्ड और UPI पेमेंट पर सरकार के जीरो-फीस आदेश के कारण व्यापारियों से कोई चार्ज नहीं लिया जा सकता है. हर दिन 20 अरब ट्रांजेक्शन्स संभालता है UPI डेबिट, क्रेडिट और ईएमआई पेमेंट्स जैसे ऑप्शनों को सपोर्ट करने वाले कार्ड्स की तरह UPI से भी अपना खुद का क्रेडिट इकोसिस्टम डेवलप करने की उम्मीद है, जो उन लाखों यूजर्स को चेकआउट फाइनेंसिंग की सुविधा प्रदान कर सकता है जिनके पास वर्तमान में क्रेडिट कार्ड नहीं है. आज के समय में हर दिन UPI करीब 20 अरब ट्रांजैक्शन्स संभालता है, और इसका एक्टिव यूजर बेस 25-30 करोड़ से भी ज्यादा है. ये भी पढ़ेंः WhatsApp का नया धमाका! अब हर मैसेज की कन्फ्यूजन दूर करेगा AI, तुरंत मिलेगा जवाब
UPI Payments Digital Payments India NPCI UPI Update Monthly Installments UPI Credit Feature QR Code Payment UPI Transactions India UPI EMI फीचर UPI पेमेंट्स डिजिटल पेमेंट्स NPCI अपडेट मंथली इंस्टॉलमेंट्स UPI क्रेडिट QR कोड पेमेंट UPI ट्रांजैक्शन EMI से खरीदारी EMI से पेमेंट EMI ऑप्शन खरीदारी के लिए EMI ऑप्शन EMI से सामान की खरीदी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
UPI Payment: 1 अक्टूबर से बंद हो रहा UPI पेमेंट का ये फीचर, अब यूजर्स नहीं मांग पाएंगे दोस्त-रिश्तेदारों से डायरेक्ट पैसेUPI Payment New Rule: अब आप यूपीआई ऐप पर डायरेक्ट किसी से पैसे नहीं मांग पाएंगे. एनपीसीआई ने बैंकों और पेमेंट एप्स से 1 अक्टूबर तक पर्सन टू पर्सन कलेक्ट रिक्वेस्ट सर्विस बंद करने का निर्देश दिया है.
Read more »
ಇನ್ನು ಮುಂದೆ ಜಿಪೇ, ಪೇಟಿಎಂ, ಫೋನ್ಪೆ ಅಪ್ಲಿಕೇಶನ್ಗಳಲ್ಲಿ ಈ ಸೇವೆ ಸ್ಥಗಿತ : ಆರ್ಬಿಐ ಹೊಸ ನಿಯಮಭಾರತೀಯ ರಿಸರ್ವ್ ಬ್ಯಾಂಕ್ (RBI) ಹೊಸ ನಿಯಮಗಳನ್ನು ಜಾರಿಗೆ ತಂದಿದೆ. ಈ ಮೂಲಕ UPI ಪೇಮೆಂಟ್ ನಲ್ಲಿ ಕೆಲವು ಮಹತ್ತರ ಬದಲಾವಣೆಗಳನ್ನು ಮಾಡಲಾಗಿದೆ.
Read more »
EPFO 3.0: UPI, ATM மூலம் பிஎஃப் தொகையை எடுப்பதற்கான வரம்பு என்ன?EPFO Latest News: EPFO 3.0 இன் கீழ் ATM மற்றும் UPI மூலம் எவ்வளவு பணம் எடுக்க முடியும்? இதற்கான வரம்பு என்ன? இதை பற்றி இந்த பதிவில் காணலாம்.
Read more »
भारतातील कोट्यवधी UPI युजर्ससाठी मोठी अपडेट;1 ऑक्टोबरपासून बंद होणार 'ही' सुविधा!UPI payment: भारतातील कोट्यवधी यूजर्स यूपीआयचा वापर आपल्या दैनंदिन जीवनात करतात. अगदी किराणा सामान खरेदीपासून मोठमोठ्या मॉलमध्ये शॉपिंगसाठी यूपीआय पेमेंटचा वापर मोठ्या प्रमाणात होतो. सर्वसामान्यांपासून श्रीमंतांपर्यंत सर्वांच्या मोबाईलमध्ये यूपीआय असते.
Read more »
NPCI यूपीआई पर EMI भुगतान को बढ़ावा देने की तैयारी मेंNPCI डिजिटल भुगतान में वृद्धि के लिए UPI नेटवर्क पर क्रेडिट उत्पादों को बढ़ावा दे रहा है। रुपे क्रेडिट कार्ड और क्रेडिट लाइन्स के बाद, अब UPI भुगतानों को EMI में बदलने की सुविधा पर काम चल रहा है। फिनटेक कंपनियों को जल्द ही EMI पेमेंट फीचर जोड़ने की अनुमति दी जाएगी।
Read more »
UPI नियमों में बदलाव: अब लेनदेन होंगे और भी तेज़, जानें क्या हैं नए नियमUPI उपयोगकर्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण खबर! 3 नवंबर से UPI नियमों में बदलाव हो रहा है, जिससे लेनदेन और भी तेज़ हो जाएंगे। जानें नए नियमों के बारे में और यह आपके लिए कैसे फायदेमंद होगा। विवादों के निपटारे में भी होगी आसानी।
Read more »
