UPI Payment New Rule: अब आप यूपीआई ऐप पर डायरेक्ट किसी से पैसे नहीं मांग पाएंगे. एनपीसीआई ने बैंकों और पेमेंट एप्स से 1 अक्टूबर तक पर्सन टू पर्सन कलेक्ट रिक्वेस्ट सर्विस बंद करने का निर्देश दिया है.
यूपीआई पेमेंट ने पैसों के लेन-देन को बहुत आसान बना दिया है. एक क्लिक पर हजारों के पेमेंट सेकेंड भर में हो जाते हैं. अब पैसे लेकर चलने की टेंशन ही खत्म हो गयी है. इसके साथ ही यदि किसी का पैसा बकाया है, या किसी से पैसे मांगने है, तो पैसे मांगना भी आसान हो गया है.
लेकिन अब नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने यूपीआई ऐप के P2P सर्विस को बंद करने का फैसला लिया है. अब आप 1 अक्टूबर से Phone pay, Gpay जैसे पेमेंट ऐप पर डायरेक्ट अपने दोस्तों, रिश्तेदारों समेत किसी से भी पैसे नहीं मांग पाएंगे. कलेक्ट रिक्वेस्ट या पुल ट्रांजेक्शन यूपीआई का वो फीचर है, जो आपको किसी दूसरे व्यक्ति से पैसे मांगने की सुविधा देता है. लेकिन अब ये फीचर बंद किया जा रहा है. ये फैसला यूपीआई पेमेंट को ज्यादा सेफ बनाने के लिए लिया गया है. इसे भी पढ़ें- RBI: दिन नहीं कुछ घंटों का इंतजार, जमा करते ही क्लियर होगा चेक कैसे काम करता है ये फीचर मान लीजिए आपको किसी से 1000 रुपए चाहिए. अब तक आप सीधे ऐप पर जाकर व्यक्ति का UPI ID डालकर उससे 1000 रुपए का कलेक्ट रिक्वेस्ट भेज सकते हैं. जैसे ही अगला व्यक्ति एक्सेप्ट करके अपना पिन डालेगा आपको पेमेंट मिल जाता है. सिर्फ मर्चेंट साइट भेज सकेंगे रिक्वेस्ट 1 अक्टूबर से ये सर्विस कॉमन यूजर्स के लिए बंद की जा रही है. यानी कि IRCTC, फ्लिपकार्ट, अमेजन, नेटफ्लिक्स जैस मर्चेंट साइट्स आप अपने यूजर्स को डायरेक्ट पेमेंट रिक्वेस्ट भेज सकते हैं. ऑनलाइन धोखाधड़ी रोकना उद्देश्य इस फीचर को बंद करने का उद्देश्य ऑनलाइन पेमेंट को अधिक सुरक्षित करना है. पहले भी इस दिशा में फैसला लेते हुए NPCI ने कलेक्ट रिक्वेस्ट की लिमिट को घटाकर 2000 रुपये कर दिया था. इसे भी पढ़ें- Rail Destination Alert: नहीं मिस होगा स्टॉपेज, डायल करें...और घोड़े बेचकर सो जाइए, खुद जगाएगा भारतीय रेलवे क्यों लाया गया था ये फीचर UPI पेमेंट का ये फीचर आसानी से ट्रांसजेक्शन के लिए लाया गया था. इसका मूल उद्देश्य दोस्तों या रिश्तेदारों से बकाया पैसा याद दिलाना, ऑनलाइन शॉपिंग पेमेंट्स को आसान करना बनाना था. लेकिन इसका फायदा जालसाजों खूब उठाया और लोगों से खूब पैसे ऐंठे.
Upi Transaction New Guidelines Upi P2p Service Discontinuing Upi Fraud Npci New Guidelines Payment Request डिजिटल पेमेंट्स यूपीआई P2p फीचर UPI से पैसे रिक्वेस्ट बंद UPI ठगी पर रोक NCPI नई गाइडलाइंस UPI पेमेंट्स की सर्विस बंद
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
UPI New Rules from September 15: UPI ट्रांजैक्शन के बदल जाएंगे ये नियम, अब कर सकेंगे इतने लाखों का लेनदेनइन नए नियमों के मुताबिक, अब पेमेंट्स के लिए यूजर्स 24 घंटे में 10 लाख रुपये तक का ट्रांजैक्शन कर सकेंगे.
Read more »
New rules of UPI Transaction: ১৫ তারিখ আসছে, GPay-PhonePe-paytm বদলে যাবে! আপনি তৈরি তো? সব আপডেট জেনে নিন...UPI Limit Hiked Google Pay PhonePe Paytm Users Can Now Transfer Up to Rs 10 Lakh
Read more »
UPI UPDATE: নগদ টাকা লাগলে মুশকিল আসান, ATM যেতেই হবে না! ফোনে Gpay-Phonepay-PayTM থাকলেই হবে... বড় আপডেট...UPI Update Soon Withdraw Upto Rs 10000 Using UPI At Over 20 Lakh BCs Reports
Read more »
Kia Carens Clavis EV के बेस वेरिएंट को है घर लाना, तीन लाख रुपये की Down Payment के बाद जाएगी कितनी EMI, पढ़ें खबरKia Carnes Clavis EV एमपीवी को लॉन्च कर दिया गया है। अगर आप इसके बेस वेरिएंट को खरीदकर घर लाने का मन बना रहे हैं तो सिर्फ तीन लाख रुपये की Down Payment करने के बाद हर महीने कितने रुपये की EMI देकर किआ की कैरेंस क्लाविस ईवी एमपीवी के बेस वेरिएंट को घर लाया जा सकता है। आइए जानते...
Read more »
UPI बदल देगा ग्लोबल पेमेंट मार्केट की तस्वीर, कुछ ही सालों में करेगा 2.4 ट्रिलियन डॉलर को पारग्लोबल पेमेंट मार्केट तेजी से बढ़ रहा है.
Read more »
Maruti swift के बेस वेरिएंट को है घर लाना, एक लाख रुपये की Down Payment के बाद जाएगी कितनी EMI, पढ़ें खबरCar Finance Plan Maruti की ओर से Swift को हैचबैक कार के तौर पर ऑफर किया जाता है। हाल में ही जीएसटी कम होने के बाद इसकी कीमत भी कम हुई है। जिसके बाद बेस वेरिएंट को खरीदकर घर लाने का मन बना रहे हैं तो एक लाख रुपये की Down Payment करने के बाद हर महीने कितने रुपये की EMI देकर घर लाया जा सकता है। आइए जानते...
Read more »
