IND vs BAN: शुभमन गिल ने बांग्लादेश के खिलाफ सुपर-4 के मुकाबले में ताबड़तोड़ शुरुआत की. उन्होंने दुबई में खेले जा रहे मुकाबले में 89 मीटर लंबा छक्का जड़ दिया. क्रिकेट. खेल समाचार.
"IND vs BAN: टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप 2025 के सुपर-4 में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी है. पहले खेलने आई इस टीम को उनके दोनों सलामी बल्लेबाजों शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ शुरुआत दी.
Advertisment शुभमन ने इस दौरान एक गगनचुंबी छक्का लगाया. ये सिक्स 89 मीटर का था. इस शॉट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. फैंस गिल के इस शॉट की जमकर तारीफ कर रहे हैं. शुभमन गिल ने जड़ा 89 मीटर का छक्का टी20 इंटरनेशनल में भारत के उपकप्तान और ओपनर शुभमन गिल इन दिनों यूएई में चल रहे टी20 एशिया कप 2025 में धूम मचा रहे हैं. अब तक इस खिलाड़ी के बल्ले से ढेरों रन निकले हैं. साथ ही उन्होंने गजब के स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों की धुनाई की है. बांग्लादेश के खिलाफ भी उनका यही अंदाज देखने को मिला. दुबई में खेले गए इस मैच में दाएं हाथ के बल्लेबाज ने चौथे ओवर में नसुम अहमद को एक लंबा छक्का लगाया. ओवर की पहली बॉल पर गिल ने शानदार चौका लगाया. अगली बॉल लेफ्ट आर्म स्पिनर ने विकेटों के बीच डाली. इसपर 26 वर्षीय बैटर ने क्रीज से आगे निकलकर लॉन्ग ऑन के ऊपर से 89 मीटर लंबा छक्का लगाया. जिसके बाद बांग्लादेशी खेमे में खलबली मच गई. इस मैच में शुभमन गिल ने 19 गेंदों पर तूफानी 29 रन जड़े. अपनी पारी में गिल ने 2 चौके व एक छक्का लगाया. साथ ही उनका स्ट्राइक रेट 152.63 का रहा. ये भी पढ़ें: IND vs BAN: टॉस हारकर पहले बैटिंग करेगी टीम इंडिया, बांग्लादेश ने किए 4 बदलाव, टीम के कप्तान हुए बाहर सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल सोशल मीडिया के हर प्लैटफॉर्म पर शुभमन गिल के छक्के का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. भारतीय खिलाड़ी हालांकि अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील करने में नाकाम रहे. बांग्लादेश के रिशाद होसैन ने तनजिम हसन के हाथों कैच करवाकर उनकी पारी का अंत किया. यहां देख सकते हैं वीडियो We can only say, yeh Gill maare more 😍Watch #INDvSL in #DPWORLDASIACUP2025 - LIVE on #SonyLIV & #SonySportsNetwork TV Channels 📺#AsiaCup pic.twitter.com/L2r8aTXKd1 — Sony LIV September 24, 2025 ये भी पढ़ें: IND19 vs AUS19: इंडिया अंडर-19 ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर जीती सीरीज, वैभव सूर्यवंशी रहे जीत के हीरो"
Ind-Vs-Ban-Live Shubman Gill Six Shubman Gill IND Vs BAN Asia Cup IND Vs BAN
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IND VS BAN : भारत विरुद्ध बांगलादेश सुपर 4 मॅच, कॅप्टन सूर्या प्लेईंग 11 मध्ये करणार बदल?IND VS BAN : टीम इंडियाचा सुपर 4 मधील दुसरा सामना भारत विरुद्ध बांगलादेश यांच्यात खेळवला जाणार आहे. या सामन्यासाठी टीम इंडियाची प्लेईंग 11 कशी असेल याविषयी जाणून घेऊयात.
Read more »
भारत को हराना बाएं हाथ का खेल... बांग्लादेश के कोच के तेवर को देखो, जो पाकिस्तान से नहीं हुआ वो करने चले हैंIND vs BAN: एशिया कप के अगले मुकाबले में टीम इंडिया का सामना बुधवार को बांग्लादेश की टीम से है। इस मैच से पहले बांग्लादेश के कोच ने बड़ा बयान दिया है।
Read more »
IND vs BAN: आज जीता भारत तो Asia Cup के फाइनल में होगी एंट्री, Jiohotstar नहीं! यहां उठाएं Live Match का मजाIND vs BAN Today Match Live Streaming: पाकिस्तान को अपने पहले सुपर-4 मैच में रौंदने के बाद भारत की आज (24 सितंबर) बांग्लादेश से दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टक्कर है.
Read more »
IND vs BAN: पिच रिपोर्ट, मैच का मिजाज और संभावित स्कोरएशिया कप 2025 में भारत और बांग्लादेश के बीच दुबई में होने वाले मैच से पहले पिच की स्थिति, संभावित स्कोर और दोनों टीमों के खिलाड़ियों की सूची। दुबई की पिच के मिजाज और मैच के नतीजों पर इसके प्रभाव का विश्लेषण।
Read more »
IND Vs BAN Match: ఫైనల్కి వెళ్లాలంటే గెలవాల్సిందే..బంగ్లాదేశ్తో టీమ్ఇండియా డూ-ఆర్-డై మ్యాచ్?IND vs BAN Asia Cup Live: ఆసియా కప్ 2025 క్రికెట్ సిరీస్ దాదాపు ముగిపుదశకు వచ్చేసింది. సూర్యకుమార్ యాదవ్ నేతృత్వంలోని భారత జట్టు ఫైనల్కు చేరుకునేందుకు బంగ్లాదేశ్తో ఇది డూ-ఆర్-డై మ్యాచ్.
Read more »
IND vs BAN Live Score: बांग्लादेश अच्छा खेल दिखा रहाIndia vs Bangladesh Live Score, Asia Cup 2025 Today Match: एशिया कप 2025 के 16वें मुकाबले में भारत के सामने बांग्लादेश है। इस मैच को जीतकर टीम इंडिया टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच जाएगी।
Read more »
