BJP ने अगर दिग्विजय के सामने उतारा शिवराज सिंह को तो दोहराई जाएगी 16 साल पुरानी जंग AbkiBaarKiskiSarkar
को उतारकर मुकाबले को कड़ा कर दिया है. पिछले 30 साल में कांग्रेस कभी भी इस सीट को जीत नहीं पाई है. लेकिन इस बार कांग्रेस ने मुकाबले को रोचक बना दिया है. अब सवाल यही खड़ा हो रहा है कि इस सीट पर बीजेपी किसे उतारेगी.
को पार्टी दिग्विजय के खिलाफ इस सीट से मैदान में उतार सकती है. 18 लाख मतदाताओं वाली भोपाल संसदीय सीट पर चार लाख से अधिक मुस्लिम मतदाता हैं, जिनमें से काफी चौहान के समर्थक हैं. पिछले तीन दशकों से भोपाल लोकसभा सीट भाजपा का गढ़ रहा है. इसलिए इस सीट को बनाए रखने के इरादे से पार्टी ने अपनी रणनीति पर नए सिरे से विचार करना शुरू कर दिया है. बीजेपी आलाकमान भी ये समझता है कि अगर शिवराज नहीं तो उसे भोपाल जैसी सीट को बचाने के लिए उसे किसी फायरब्रांड नेता की जरूरत पड़ेगी. लेकिन बीजेपी के पिछले 15 साल के शासन में बीजेपी के पास मप्र में कोई ऐसा नेता नहीं बचा है. सबसे बड़े और लोकप्रिय नेता शिवराज सिंह चौहान ही हैं, जो दिग्विजय सिंह से टक्कर ले सकते हैं.अगर भोपाल में दिग्विजय सिंह के सामने बीजेपी ने शिवराज को उतारा तो दोनों की दूसरी बार भिड़ंत होगी. इससे पहले 2003 में जब विधानसभा चुनाव हुए थे, उस समय बीजेपी ने राघोगढ़ में दिग्विजय सिंह के सामने शिवराज को उतार दिया था. दिग्विजय तब प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, हालांकि शिवराज चुनाव हार गए थे, लेकिन उन्होंने दिग्विजय सिंह को उनके ही घर में अच्छी टक्कर दी थी. इस बार मामला अलग है. अब शिवराज करीब 13 साल मप्र के सीएम रह चुके हैं. और प्रदेश का सबसे लोकप्रिय चेहरा हैं. ऊपर से दिग्विजय अपनी होम टर्फ पर नहीं हैं.मध्यप्रदेश में बीजेपी के पास शिवराज के अलावा ऐसा बड़ा चेहरा नहीं है. कई लोग साध्वी प्रज्ञा का नाम भी उछाल रहे हैं. लेकिन साध्वी प्रज्ञा ने कभी बीजेपी में काम नहीं किया. ऐसे में भोपाल में बीजेपी ही उनका साथ देगी, इस पर संशय है. दूसरी बार दिग्विजय सिंह अपने मैनेजमेंट के लिए जाने जाते हैं, ऐसे में बीजेपी की ओर से कोई बड़ा चेहरा ही उन्हें चुनौती दे सकता है.मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह से जब सवाल किया गया कि क्या भाजपा भोपाल सीट से दिग्विजय के खिलाफ चौहान को मैदान में उतारेगी, इस पर उन्होंने कहा, ‘‘मैं अभी कुछ भी नहीं कह सकता हूं. पार्टी का केन्द्रीय नेतृत्व ही उनके बारे में निर्णय करेगा.’ उन्होंने कहा, ‘‘वह पूर्व मुख्यमंत्री हैं. केन्द्रीय नेतृत्व निर्णय करेगा कि उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ाना है या नहीं.’ दिग्विजय के खिलाफ मजबूत उम्मीदवार के बारे में पूछे जाने पर राकेश ने कहा, ‘‘आप सभी दिग्विजय सिंह को टफ उम्मीदवार मानते हैं. मगर मैं अपने मित्र से भी यही कह रहा था और आपसे भी कह रहा हूं कि दिग्विजय का चुनाव हारना तय है.’ उन्होंने दावा किया, ‘‘दिग्विजय सिंह चुनाव जीतने वाला चेहरा नहीं हैं. वह माहौल बिगाड़ने वाला चेहरा हो सकते हैं. हम नहीं मानते कि दिग्विजय भोपाल से जीतेंगे.’राघौगढ़ राजघराने से ताल्लुक रखने वाले दिग्विजय अपने गृह जिले स्थित राजगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन कमलनाथ ने उन्हें मुश्किल सीट भोपाल पर चुनाव लड़ने को कहा. राजगढ़ से वह वर्ष 1984 एवं 1991 में कांग्रेस की टिकट पर जीत कर सांसद रह चुके हैं. इस बीच, यहां मध्य प्रदेश भाजपा के आला नेताओं ने रविवार को बंद कमरे में बैठक की. इस बैठक में मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह, शिवराज सिंह चौहान एवं पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत शामिल थे.भोपाल संसदीय सीट में आठ विधानसभा क्षेत्र आते हैं. पिछले साल नवंबर में हुए विधानसभा चुनाव में इनमें से तीन सीटों पर कांग्रेस जीती थी, जबकि भाजपा पांच सीटों पर जीती थी. हालांकि, भाजपा को इन आठ विधानसभा सीटों पर कांग्रेस से ज्यादा मत मिले थे, लेकिन दोनों दलों के बीच मतों का अंतर ज्यादा नहीं था. भाजपा के एक नेता ने बताया, ‘‘भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति ने पहले भोपाल के महापौर आलोक शर्मा और भाजपा के प्रदेश महासचिव वी डी शर्मा का नाम पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समित को भेजा था. लेकिन कांग्रेस द्वारा दिग्विजय को भोपाल सीट से उतारे जाने के बाद भाजपा ‘बी प्लान’ पर काम कर रही है.’’कांग्रेस ने वर्ष 1984 में हुए लोकसभा चुनाव में भोपाल सीट से जीत दर्ज की थी. तब इंदिरा गांधी की हत्या के बाद देश में कांग्रेस की लहर थी, जिसके चलते भोपाल से के. एन. प्रधान जीते थे. इस सीट पर पिछले 30 साल से भाजपा का कब्जा है. इस सीट को भाजपा ने वर्ष 1989 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से छीनी थी और तब से लेकर अब तक इस सीट पर आठ बार चुनाव हुए हैं और आठों बार भाजपा ने कांग्रेस के प्रत्याशियों को धूल चटाई है. भोपाल सीट पर 12 मई को मतदान होगा.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कमलनाथ के आग्रह पर बोले दिग्विजय सिंह, मेरे नेता राहुल गांधी जहां से कहेंगे मैं वहां से चुनाव लड़ने को तैयारलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: मध्य प्रदेश की किसी कठिन लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने के मुख्यमंत्री कमलनाथ के आग्रह पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि जहां से राहुल गांधी कहेंगे, वह वहां से चुनाव लड़ने को तैयार हैं। उन्होंने कमलनाथ को धन्यवाद भी दिया।
Read more »
पंजाब: छात्रों के निलंबन के विरोध में लॉ यूनिवर्सिटी के छात्रों ने परीक्षा का बहिष्कार कियापटियाला: छह छात्रों के निलंबन के विरोध में लॉ यूनिवर्सिटी के छात्रों ने परीक्षा का बहिष्कार किया PunjabUniversity RajeevGandhiNationalUniversityofLaw Patiala StudentProtest पंजाबयूनिवर्सिटी राजीवगांधीनेशनलयूनिवर्सिटीऑफलॉ पटियाला छात्रप्रदर्शन
Read more »
अपने आखिरी वक़्त में भगत सिंह ने भगवान के बारे में क्या कहा था?– News18 हिंदीbhagat singh's life story and his jail diary, he wrote in lahore central Jail, Remembering Shaheed Bhagat Singh, भगत सिंह का जीवन और उनकी जेल डायरी, जिसे उन्होंने लाहौर सेंट्रल जेल में लिखा था, bhagat singh,Sukhdev and Rajguru martyr day
Read more »
दिग्विजय सिंह भोपाल से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया ऐलानभोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भोपाल से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। खुद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में इस बात का ऐलान किया। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि दिग्विजय सिंह भोपाल से लोकसभा चुनाव लडेंगे और पार्टी जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा भी कर देगी।
Read more »
भोपाल में दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर भोपाल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को चुनौती दे सकती हैं। हमारे सहयोगी न्यूज चैनल टाइम्स नाउ के मुताबिक साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है।
Read more »
भोपाल से दिग्विजय के नाम पर मुहर, गढ़वाल से भाजपा नेता खंडूड़ी के बेटे को टिकटCongress declares 38 candidates in eighth list, Digvijay gets ticket from Bhopal | कांग्रेस ने 38 नाम तय किए, दिग्विजय ने शनिवार शाम कहा था- मेरी पसंद राजगढ़ सीट है सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे गुलबर्ग से तीसरी बार चुनाव लड़ेंगे, यह उनके राजनीतिक करियर का कुल 11वां चुनाव होगा सपना चौधरी को मथुरा से टिकट देने की चर्चा थी, लेकिन कांग्रेस ने महेश पाठक को उम्मीदवार बनाया
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: क्या भोपाल में दिग्विजय सिंह के खिलाफ उतरेंगे शिवराज सिंह चौहान?-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: कांग्रेस के भोपाल सीट से दिग्विजय सिंह के चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद से बीजेपी खेमे में उथल-पुथल शुरू हो गई है। दिग्विजय सिंह को चुनौती देने के लिए बीजेपी किसी मजबूत चेहरे की तलाश में है। ऐसे में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के नाम की भी चर्चा है।
Read more »
चुनाव पर मनाने पहुंचे वीके सिंह, रूठे नेता ने FB पर निकाली भड़ासबीजेपी के वरिष्ठ नेता बालेश्वर त्यागी ने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि जरनल वीके सिंह को अति उत्साही और अति सक्रिय लोगों से बचने की आवश्यकता है, क्योंकि इस प्रवृत्ति से लाभ के बजाय हानि की संभावना ज्यादा होती है.
Read more »
