बीजेपी ने इस बयान की निंदा करते हुए दावा किया कि विधायक ने अपने समर्थकों को प्रधानमंत्री पर पत्थर फेंकने के लिये भी कहा.
कर्नाटक में जनता दल सेक्युलर के विधायक के एम शिवालिंगे गौड़ा के उस बयान पर विवाद खड़ा हो गया है जिसमें उन्होंने लोगों से कहा था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिये वोट मांगने वालों को तमाचा जड़ दें.
भाजपा ने इस बयान की निंदा करते हुए दावा किया कि विधायक ने अपने समर्थकों को प्रधानमंत्री पर पत्थर फेंकने के लिये भी कहा. गौड़ा ने अरासिकेरे में अपने विवादित भाषण में कथित रूप से कहा कि मोदी स्विस बैंक में रखा कालाधन वापस लाने में नाकाम रहे और उन्होंने देश के हर व्यक्ति को 15 लाख रुपये देने का वादा भी पूरा नहीं किया. चुनाव रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा,"आपने कालाधन वापस लाकर हर किसी को 10 से 15 लाख रुपये देने का वादा किया था." विधायक ने कहा,"जब भी कोई मोदी का जाप करते हुए आपसे वोट मांगने आए, उसे जोरदार तमाचा जड़ दें." भाजपा के प्रवक्ता और विधायक सुरेश कुमार ने बयान की निंदा करते हुए कहा कि गौड़ा मोदी के खिलाफ हिंसा भड़का रहे हैं. सुरेश ने कहा,"अरासिकेरे के विधायक ने अपने समर्थकों को नरेन्द्र मोदी पर पत्थर फेंकने के लिये कहा. इससे पहले भी कई नेताओं ने आपत्तिजनक बयान दिये. यह उनकी प्रधानमंत्री के प्रति घृणा को दर्शाता है."
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जानिए क्यों आंध्रप्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने प्रशांत किशोर को कहा 'बिहारी डकैत'जानिए क्यों आंध्रप्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने प्रशांत किशोर को कहा 'बिहारी डकैत' AndhraPradeshElection2019 PrashantKishor ChandraBabuNaidu
Read more »
चंद्रबाबू ने प्रशांत किशोर को कहा बिहारी डकैत, चंद्रशेखर राव को बताया राजनीति का अपराधीbihari dacoit prashant kishore has removed lakhs of votes in andhra pradesh said chandra babu naidu | नायडू ने ओंगोल में कहा- कांग्रेस और टीडीपी के विधायकों को चंद्रशेखर राव अपनी तरफ करने की कोशिश कर रहे उन्होंने कहा- बिहारी डकैत प्रशांत किशोर ने आंध्रप्रदेश में लाखों लोगों के वोट कटवा दिए
Read more »
चंद्रबाबू नायडू ने प्रशांत किशोर को कहा बिहारी डकैत, जेडीयू ने कहा माफी मांगें
Read more »
समझौता ब्लास्ट के फैसले पर भड़का पाकिस्तान, कहा- हिंदू आतंकियों को बचा रहा भारत– News18 हिंदीसमझौता एक्सप्रेस आतंकी हमले मामले में चारों आरोपियों के रिहा होने पर पाकिस्तान सरकार ने ऐतराज जताया है.
Read more »
रामगोपाल यादव का मोदी सरकार के खिलाफ विवादित बयान, कहा- वोट के लिए जवानों को मारानई दिल्ली। ससमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने मोदी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि पैरामिलिट्री फोर्स सरकार से दुखी है। वोट के लिए जवान मार दिए गए। जम्मू और श्रीनगर के बीच चेकिंग नहीं की थी। जवानों को सादी बस में भेजा गया, ये साजिश थी। इससे आगे उन्होंने कहा कि इस साजिश के बारे में अभी कुछ नहीं कहना चाहता हूं लेकिन जब सरकार बदलेगी, इस मामले की जांच होगी और बड़े-बड़े लोग फंसेंगे।
Read more »
कोहली ने दिया गौतम गंभीर को जवाब, कहा - बाहर बैठे लोगों के बारे में सोचता तो...पूर्व क्रिकेटर व बीजेपी नेता गौतम गंभीर ने तीन दिन पहले विराट कोहली को लेकर कहा था कि वह चतुर कप्तान नहीं है.
Read more »
