वित्त मंत्री अरुण जेटली बोले, 'क्या अपने वंशवादी चरित्र की कीमत चुका रही है कांग्रेस' AbkiBaarKiskiSarkar
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने रविवार को कांग्रेस नेतृत्व पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वंशवादी पार्टियां कुछ पीढ़ियों के बल पर सफल होती हैं लेकिन दूसरों को साथ लेकर डूब जाती हैं और उन्होंने इस बात पर हैरत जताई कि क्या कांग्रेस अपनी वंशवादी चरित्र की कीमत चुका रही है.
मंत्री ने कहा, आजकल कांग्रेस नेताओं से कुछ सामान्य बयान अक्सर सुनाई दे रहे है जैसे - “मैं क्या कर सकता हूं, वह सुनते ही नहीं हैं, 24 मई का इंतजार करें, इसके बाद हमारी राजनीति शुरू होगी. मेरा मन छोड़ने का होता है, हमारी प्रचार योजना पीछे चल रही हैं. मुझे बताया गया है कि अंकल सैम इसे संभालने आए हैं. चलो 2024 की तैयारी करते हैं.’’ वित्त मंत्री जेटली ने 11 अप्रैल से सात चरणों में शुरू होने वाले आम चुनावों से पहले अपने ब्लॉग में कहा, ‘‘वे वंश की कुछ पीढ़ियों के बल पर सफल होती है. वे दूसरों को साथ लेकर डूब जाती है.’’ उन्होंने कहा कि वंशवादी पार्टियों में एक बड़ी खामी है. उन्होंने कहा, ‘‘यदि पार्टी की वर्तमान पीढ़ी सक्षम, करिश्माई और आत्मविश्वास से लबरेज है तो वंशवाद बड़ी जीत हासिल कर सकता है. पार्टी में उसके पीछे भागने का एक उत्साह होता है.’’ जेटली ने कहा, ‘‘हालांकि, यदि वर्तमान वंशवादी पीढ़ी में करिश्मा, समझ और लोकप्रिय आत्मविश्वास की कमी है, तो परिवार के आसपास के लोग तेजी से निराश हो जाते है. क्या कांग्रेस पार्टी इसकी गवाह है. वंशवाद पर नेताओं को थोपने की बात करते हुए जेटली ने कहा कि ये नेता महान नहीं बनते- महानता उनपर थोपी जाती है. उन्होंने कहा, ‘‘वंशवादी दलों में उच्च क्षमता वाले पुरुषों के लिए बहुत कम जगह है. एक असुरक्षित नेता अधिक प्रतिभाशाली लोगों की छाया से भयभीत रहता है.’’
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अरविंद केजरीवाल की नसीहत, देशहित में मोदी-शाह का साथ छोड़ दें अरुण जेटलीअरविंद केजरीवाल ने अरुण जेटली को यहां तक नसीहत दे दी कि देश हित के ऊपर रखते हुए वह मोदी और शाह की जोड़ी का साथ छोड़ दें. जाहिर है चुनाव के नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक दलों के बीच कड़वाहट और तकरार भी बढ़ेगी.
Read more »
जेटली बोले- 'महागठबंधन में हर कोई प्रधानमंत्री बनना चाहता है, अभी ये हाल है तो आगे क्या होगा ''विपक्षी दल चुनाव से पहले एक दूसरे का टांग खींच रहे हैं. वहां तलवारें बाहर आ जाएंगी, चुनाव के बाद कोई विचारधारा नहीं है कोई नीतियों की स्वच्छता नहीं है.'
Read more »
वित्त मंत्री जेटली ने ब्लॉग के जरिए बताया- मोदी सरकार ने पांच साल में लिए कई गेम चेंजिंग फैसले - Amarujalaवित्त मंत्री जेटली ने ब्लॉग के जरिए बताया- मोदी सरकार ने पांच साल में लिए कई गेम चेंजिंग फैसले arunjaitley narendramodi BJP4India Elections2019 LoksabhaElections2019
Read more »
सोने के बिस्किट लेकर टाली गई नीरव मोदी की गिरफ्तारी, बीजेपी सांसद ने साधा निशानाभाजपा सांसद ने कहा कि यदि वित्त मंत्रालय सचेत रहती तो नीरव मोदी कभी देश छोड़कर नहीं जा सकता था।
Read more »
जेटली का दावा- इकोनॉमी के ये 5 साल 72 साल में सबसे मजबूतकेंद्रीय वित्त मंत्री arunjaitley (अरुण जेटली) के मुताबिक मोदी सरकार के कार्यकाल में भारतीय इकोनॉमी सबसे मजबूत रही है.
Read more »
जेटली बोले- ये 108 अर्थशास्त्री फर्जी, उल्टी बातें करना इनकी फितरतवित्त मंत्री अरुण जेटली ने आर्थिक वृद्धि के आंकड़ों में सरकार के हस्तक्षेप का आरोप लगाने वाले 108 कथित अर्थशास्त्रियों को फर्जी करार दिया.
Read more »
चिदंबरम का अरुण जेटली पर पलटवार, अर्थशास्त्रियों को फर्जी बताने पर साधा निशाना- Amarujalaचिदंबरम का अरुण जेटली पर पलटवार, अर्थशास्त्रियों को फर्जी बताने पर साधा निशाना Mahasangram VoteKaro वोटकरो PChidambaram_IN arunjaitley
Read more »
पित्रोदा-राहुल पर जेटली का तंज- अगर गुरु ऐसा हो तो शिष्य कितना निकम्मा निकलेगावित्त मंत्री अरुण जेटली ने सैम पित्रोदा के बयान पर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है. अरुण जेटली ने कहा कि जब गुरु ऐसा हो तो शिष्य कितना निकम्मा होगा ये समझा जा सकता है.
Read more »
स्वामी ने पीएम मोदी और वित्त मंत्री जेटली पर उठाए सवाल, कहा- नहीं जानते अर्थशास्त्रस्वामी ने कहा कि विनिमय दरें बदलती रहती हैं और रुपये में गिरावट होने के कारण, भारत इस तरह की गणना के आधार पर फिलहाल सातवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है.
Read more »
