बिहार चुनाव 2025 के लिए 1444 सैनिकों ने मतदान किया है। चुनाव आयोग ने बैलेट मतों को स्वीकार करने की अंतिम तिथि आज सुबह आठ बजे तक निर्धारित की है। आयोग आगामी चुनावों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सैनिकों द्वारा मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न...
जागरण संवाददाता, जहानाबाद। जिले में बिहार विधानसभा का चुनाव दूसरे चरण में 11 नवंबर को संपन्न हो गया है। चुनाव में भाग लेने के लिए जिले के चिन्हित चार हजार से अधिक सैनिकों के पास ऑनलाइन बैलेट पेपर भेज दिया गया था, ताकि जवानों द्वारा ईटीपीबीएस प्रणाली से वोट डाल सके। देश के अलग-अलग राज्यों में सरहद पर तैनात जवानों को लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा हर चुनाव में विशेष व्यवस्था की जाती है। इसी के तहत जहानाबाद जिले के तीनों विधानसभा के निवासी जो बाहर नौकरी कर रहे हैं, उन्हें वोट देने के लिए बैलेट पेपर की व्यवस्था की गई थी। लगभग चार हजार से अधिक सैनिकों को विधानसभा चुनाव में भाग लेने के लिए ईटीपीबीएस के द्वारा बैलट पेपर जिला मुख्यालय से जिला निर्वाचन पदाधिकारी की देखरेख में आयोग के विशेष पोर्टल द्वारा ऑनलाइन सभी फोर्स के यूनिट मुख्यालय को भेज दिया गया था। जवानों द्वारा मतदान कर बैलेट पेपर को पुनः डाकघर के माध्यम से भेजने का निर्देश आयोग ने दिया था। गुरुवार को डाकघर बंद होने के आधे घंटे पहले तक ऑनलाइन 1444 जवानों द्वारा अपने-अपने बैलेट पेपर से मतदान कर भेजा है। आयोग द्वारा जवानों के पास भेजे गए बैलेट पेपर में क्युआर कोड दिया गया है। क्यूआर कोड को जैसे ही मतदान कर्मी स्कैन करेंगे तो डुप्लीकेट बैलेट पेपर की पहचान हो जाएगी। यानी जवान एकही बैलेट पेपर से मतदान कर सकते हैं। मतगणना शुरू होने के एक मिनट पहले तक जमा होगा बैलेट पेपर देश की सीमा पर वोटिंग कर सैनिकों द्वारा भेजे जाने वाले बैलेट पेपर को मतगणना के दिन शुक्रवार की सुबह 7.
59 बजे तक जमा करा लिया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन के द्वारा पोस्ट ऑफिस के डाकिए को विशेष दूत बनाकर बैलेट पेपर लाने का निर्देश जारी किया गया है। पोस्ट ऑफिस में एक घंटा पहले तक आए सभी बैलेट पेपर को मतगणना हाल में जमा ले लिया जाता है।
Bihar Elections 2025 Voting Soldier Voting Bihar Ballot Acceptance Deadline Bihar Election Commission 2025 Bihar Polls Military Votes Bihar Postal Ballot Bihar Bihar Election Process Upcoming Bihar Elections Jahanabad News Jahanabad Latest News Jahanabad News In Hindi Jahanabad Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Bihar Exit Pole: तेजस्वी फेल, राहुल गांधी फ्लाप! ओपिनियन से एग्जिट पोल तक के आकलन में क्यों दिख रहा विरोधाभ...Bihar Election Exit Poll: बिहार चुनाव 2025 के एग्जिट पोल में एनडीए और नीतीश कुमार की वापसी तय दिख रही है, जबकि तेजस्वी यादव, राहुल गांदी और प्रशांत किशोर पिछड़ गए हैं.
Read more »
Bihar Elections 2025 Result Date: कब होगी बिहार चुनाव की काउंटिंग, जानें कितने बजे से होगा शुरूBihar Elections 2025 Counting Date: कब होगी बिहार चुनाव की काउंटिंग, जानें कितने बजे से होगा शुरू Know Bihar Elections 2025 Counting Date and Time News in hindi राज्य
Read more »
Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव 2025 ने रचा इतिहास, इस बार कई सारे रिकॉर्ड हुए दर्ज; खुद चुनाव आयोग ने बतायाBihar Elections 2025: बिहार चुनाव 2025 ने रचा इतिहास, इस बार कई सारे रिकॉर्ड हुए दर्ज; खुद चुनाव आयोग ने बताया Bihar Elections 2025 Creates History highest Voter Turnout Ever
Read more »
ಬಿಹಾರದಲ್ಲಿ ಯಾವ ಪಕ್ಷ ಗೆಲ್ಲಬೇಕು ಎನ್ನುವುದನ್ನ ನಿರ್ಧರಿಸುವುದೇ ಅಲ್ಲಿನ ಮಹಿಳೆಯರು..! ಆ ರಾಜ್ಯದ ನಾರಿಶಕ್ತಿ ಹೇಗಿದೆ ಗೊತ್ತೆ..?Bihar assembly election results 2025 updates : ನಾಳೆ ಬಿಹಾರ ವಿಧಾನಸಭಾ ಚುನಾವಣಾ ಫಲಿತಾಂಶಗಳು ಪ್ರಕಟವಾಗಲಿದ್ದು, ಮಹಿಳೆಯರು ಸರ್ಕಾರವನ್ನು ನಿರ್ಧರಿಸುವ ಶಕ್ತಿಯಾಗಿ ಹೊರಹೊಮ್ಮಿದ್ದಾರೆ. ಈ ಕುರಿತು ಸಂಪೂರ್ಣ ವರದಿ ಇಲ್ಲಿದೆ..
Read more »
EVM में बंद है बिहार के इन बाहुबलियों का भविष्य, होगी जीत या मिलेगी हार?Bihar Election 2025: EVM में बंद है बिहार के इन बाहुबलियों का भविष्य, पहनेंगे जीत का सेहरा या मिलेगी हार?
Read more »
Bihar Assembly Election 2025: বিহারে কুর্সিতে কে? নীতীশ না কি তেজস্বী? সকাল ৮ থেকে শুরু ভোটগণনা...Counting for Bihar Assembly Election 2025 will commence on Friday
Read more »
