कांग्रेस का आरोप-RSS के लिए पाकिस्तानी कंपनी काम कर रही: अमेरिका में इनके हितों की पैरवी करती है; संघ बोला-...

Congress Says RSS Hired Pakistan Linked Lobbying F News

कांग्रेस का आरोप-RSS के लिए पाकिस्तानी कंपनी काम कर रही: अमेरिका में इनके हितों की पैरवी करती है; संघ बोला-...
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 47 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 22%
  • Publisher: 51%

कांग्रेस ने गुरुवार को आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के लिए पाकिस्तान की आधिकारिक लॉबिंग कंपनी काम कर रही है। इसे अमेरिका में संघ के हितों की पैरवी करने के लिए हायर किया गया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने X पर लिखा-

अमेरिका में इनके हितों की पैरवी करती है; संघ बोला- कोई लॉबिंग फर्म हायर नहीं कीकांग्रेस ने गुरुवार को आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लिए पाकिस्तान की एक आधिकारिक लॉबिंग कंपनी काम कर रही है। इसे अमेरिका में संघ के हितों की पैरवी करने के लिए हायर किया गया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने X पर लिखा- कुछ दिन पहले संघ प्रमुख मोहन भागवत ने माना था कि RSS रजिस्टर्ड ऑर्गेनाइजेशन नहीं है और वह कोई टैक्स नहीं देता। अब हमें पता चला है कि RSS ने भारी रकम खर्च करके अमेरिकी लॉ फर्म स्क्वायर पैटर्न बॉक्स को हायर किया है। RSS ने कांग्रेस के आरोप को खारिज किया। राष्ट्रीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारत में काम करता है और उसने अमेरिका में कोई लॉबिंग फर्म नहीं हायर की है। बता दें कि लॉबिंग फर्म सरकार के सामने किसी संगठन के हितों की पैरवी करती है।जयराम रमेश ने X पर एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया। उसमें अमेरिका की सीनेट की लॉबिंग रिपोर्ट दिखाई गई थी। इसके मुताबिक स्क्वायर पैटर्न बॉक्स ने यह बताया कि वह स्टेट स्ट्रीट स्ट्रैटेजीज के जरिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तरफ से लॉबिंग कर रही है।खड़गे बोले थे-RSS पर बैन लगे, सरदार पटेल ने यही किया कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 13 अक्टूबर को कहा था राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर बैन लगा देना चाहिए। ये मेरा विचार है और मैं खुलकर बोलूंगा कि RSS पर बैन लगाना चाहिए। अगर PM नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सरदार वल्लभ भाई पटेल के विचारों का सम्मान करते हैं तो ऐसा करें। देश में भाजपा-RSS के कारण कानून-व्यवस्था की दिक्कतें हो रही हैं।कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने 18 अक्टूबर को कहा था कि लोगों को सनातनियों की संगत से बचना चाहिए और RSS से सावधान रहना चाहिए, क्योंकि उन्होंने इतिहास में हमेशा डॉ.

भीमराव अंबेडकर और उनके बनाए संविधान का विरोध किया है। अपनी संगति सही रखिए। समाज के भले के लिए काम करने वालों के साथ रहिए, न कि उन सनातनियों के साथ जो सामाजिक बदलाव का विरोध करते हैं।कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने 16 अक्तूबर को कहा था- महात्मा गांधी से RSS की तुलना मत कीजिए। RSS हमेशा देशविरोधी गतिविधियों में लिप्त रहा है। यही संगठन था, जिसने महात्मा गांधी की हत्या की और देश को बांटने का काम किया। ऐसे संगठन को तत्काल प्रतिबंधित कर देना चाहिए। मैंने इसके लिए कल ही गृह मंत्री को पत्र लिखा है।सिंगर श्रेया घोषाल के कॉन्सर्ट में भगदड़ जैसे हालात, 2 लोग बेहोश; पुलिस बोली- स्थिति सामान्यसभी कार्ड में अलग-अलग मतदाता पहचान संख्या; कांग्रेस ने लगाया सिस्टम हाईजैक का आरोपदेशभर में 32 कारों से धमाके की साजिश थी; दिल्ली कार ब्लास्ट इसी का हिस्सा थागले में लटक रहा था पुलिस का फर्जी आईकार्ड; बागेश्वर बाबा की फिर तबीयत बिगड़ीराजगढ़ में 7.4 डिग्री, इंदौर में 7.6 डिग्री तापमानजैसलमेर में सुबह-शाम सर्दी का असर बरकरार

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

संघ के 100 साल: गोलवलकर और मुखर्जी में हुई वो बातचीत जिसके बाद बना था भारतीय जनसंघसंघ के 100 साल: गोलवलकर और मुखर्जी में हुई वो बातचीत जिसके बाद बना था भारतीय जनसंघकभी जनसंघ को संघ के राजनीतिक संगठन के रूप में प्रचारित किया जाने लगा. गोलवलकर इस नैरेटिव को लेकर सहज नहीं थे. गोलवलकर ने तो एक बार जनसंघ के लिए संघ के कार्यकर्ताओं को देने तक से इनकार कर दिया था. RSS के 100 सालों के सफर की 100 कहानियों की कड़ी में आज पेश है उसी घटना का वर्णन.
Read more »

दिग्विजय बोले- पीएम RSS कार्यकर्ता हैं तो मेंबरशिप फार्म बताएं: मोहन भागवत ने हिंदू धर्म से संघ की तुलना कर...दिग्विजय बोले- पीएम RSS कार्यकर्ता हैं तो मेंबरशिप फार्म बताएं: मोहन भागवत ने हिंदू धर्म से संघ की तुलना कर...Madhya Pradesh Politics Update; पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत के बयान पर पलटवार किया है। दिग्विजय ने कहा कि संघ जैसे अनरजिस्टर्ड संगठन की हिन्दू समाज से तुलना करके उन्होंने सनातन धर्म का अपमान किया है। भोपाल में अपने सरकारी...
Read more »

RSS: कर्नाटक हाईकोर्ट ने इस शर्त के साथ दी RSS को मार्च की इजाजत, प्रियांक खरगे बोले- एक बार के लिए ही अनुमतिRSS: कर्नाटक हाईकोर्ट ने इस शर्त के साथ दी RSS को मार्च की इजाजत, प्रियांक खरगे बोले- एक बार के लिए ही अनुमतिकर्नाटक हाईकोर्ट ने गुरुवार (13 नवंबर, 2025) को आरएसएस को चित्तापुर में मार्च निकालने की इजाजत दे दी। हाईकोर्ट ने आरएसएस के कलबुर्गी के संयोजक की ओर से दायर एक याचिका पर ये फैसला
Read more »

कांग्रेस ने अमेरिका में पाकिस्तान की लॉबिंग करने वाले फर्म की सर्विस लेने पर RSS को घेराकांग्रेस ने अमेरिका में पाकिस्तान की लॉबिंग करने वाले फर्म की सर्विस लेने पर RSS को घेराकांग्रेस ने RSS पर अमेरिका में पाकिस्तान की लॉबिंग करने वाली फर्म को नियुक्त करने का आरोप लगाया है। जयराम रमेश ने अमेरिकी सीनेट के दस्तावेजों का हवाला देते हुए कहा कि RSS ने अपने हितों की रक्षा के लिए एक अमेरिकी लॉ फर्म को भारी रकम दी है। कांग्रेस ने RSS पर राष्ट्रीय हितों से विश्वासघात करने का आरोप लगाया और उसके कार्यों पर सवाल...
Read more »

हम भारत में काम करते हैं न कि... RSS ने कांग्रेस के 'पाकिस्तान' वाले बयान पर दिया करारा जवाबहम भारत में काम करते हैं न कि... RSS ने कांग्रेस के 'पाकिस्तान' वाले बयान पर दिया करारा जवाबकांग्रेस ने आरएसएस पर अमेरिका में अपने हितों के लिए पाकिस्तान की लॉबिंग इकाई की मदद लेने का आरोप लगाया है। आरएसएस ने इस दावे को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि वह भारत में काम करता है और उसने किसी अमेरिकी लॉबिंग फर्म की सेवा नहीं ली है।
Read more »

RSS: 'हम भारत के लिए काम करते हैं, अमेरिका में कोई लॉबिंग फर्म नहीं हायर'; आरएसएस का कांग्रेस पर पलटवारRSS: 'हम भारत के लिए काम करते हैं, अमेरिका में कोई लॉबिंग फर्म नहीं हायर'; आरएसएस का कांग्रेस पर पलटवारराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कांग्रेस के उस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया जिसमें दावा किया गया था कि संघ ने अमेरिका में अपनी छवि सुधारने के लिए &39;पाकिस्तान की आधिकारिक लॉबिंग फर्मों
Read more »



Render Time: 2026-04-01 17:18:24