कांग्रेस ने RSS पर अमेरिका में पाकिस्तान की लॉबिंग करने वाली फर्म को नियुक्त करने का आरोप लगाया है। जयराम रमेश ने अमेरिकी सीनेट के दस्तावेजों का हवाला देते हुए कहा कि RSS ने अपने हितों की रक्षा के लिए एक अमेरिकी लॉ फर्म को भारी रकम दी है। कांग्रेस ने RSS पर राष्ट्रीय हितों से विश्वासघात करने का आरोप लगाया और उसके कार्यों पर सवाल...
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। कांग्रेस ने पाकिस्तान के लिए लॉबिंग करने वाले लॉबिंग फर्म को अमेरिका में अपनी लॉबिंग के लिए रखने का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर आरोप लगाया संघ ने राष्ट्रीय हितों के साथ विश्वासघात किया है। कांग्रेस के संचार महासचिव जयराम रमेश ने मीडिया में सामने आए अमेरिकी सीनेट के दस्तावेजों का हवाला देते हुए कहा कि अब हमें पता चला है कि आरएसएस ने अमेरिका में अपने हितों की रक्षा के लिए पाकिस्तान की आधिकारिक लॉबिंग शाखा अमेरिकी लॉ फर्म स्क्वॉयर पैटन बोग्स को नियुक्त करने में अच्छी-खासी रकम खर्च की है। कांग्रेस का RSS पर गंभीर आरोप जयराम रमेश ने गुरूवार को एक्स पर एक स्क्रीनशॉट साझा करते हुए अपने बयान में कहा कि कुछ दिन पहले संघ प्रमुख मोहन भागवत ने स्वीकार किया था कि आरएसएस न एक पंजीकृत संगठन है और न ही वह कर चुकाता है और अब सामने आया है कि अमेरिका में लॉबिंग के लिए भारी मात्रा में धन खर्च किया है। जयराम ने संघ को छद्म राष्ट्रवादी संगठन बताते हुए आरोप लगाया किया कि पहली बार नहीं है कि आरएसएस जिसकी स्वतंत्रता आंदोलन के साथ विश्वासघात, महात्मा गांधी और अंबेडकर का विरोध तथा संविधान और राष्ट्रीय ध्वज पर हमला करने की लंबी परंपरा रही है ने राष्ट्रीय हितों के साथ विश्वासघात किया है। पाकिस्तान की लॉबिंग फर्म को नियुक्ति कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने तंज कसते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अमेरिका की सरकार में अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए एक ऐसी लॉ¨बग कंपनी को करोड़ों रुपए दे रहा है जो कंपनी पाकिस्तान के लिए भी काम यही काम कर रही है और संघ का असली चेहरा देख लो भक्तों। पार्टी की डिजिटल मीडिया विभाग की प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने भी इसको लेकर संघ को घेरते हुए कहा कि मोहन भागवत ने कहा था कि आरएसएस व्यक्तियों का एक समूह है तो फिर उसे अमेरिका में लॉबिस्टों की जरूरत क्यों पड़ी, क्या अपना कलंकित इतिहास धोने और दुनिया में कट्टरता फैलाने के लिए।.
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। कांग्रेस ने पाकिस्तान के लिए लॉबिंग करने वाले लॉबिंग फर्म को अमेरिका में अपनी लॉबिंग के लिए रखने का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर आरोप लगाया संघ ने राष्ट्रीय हितों के साथ विश्वासघात किया है। कांग्रेस के संचार महासचिव जयराम रमेश ने मीडिया में सामने आए अमेरिकी सीनेट के दस्तावेजों का हवाला देते हुए कहा कि अब हमें पता चला है कि आरएसएस ने अमेरिका में अपने हितों की रक्षा के लिए पाकिस्तान की आधिकारिक लॉबिंग शाखा अमेरिकी लॉ फर्म स्क्वॉयर पैटन बोग्स को नियुक्त करने में अच्छी-खासी रकम खर्च की है। कांग्रेस का RSS पर गंभीर आरोप जयराम रमेश ने गुरूवार को एक्स पर एक स्क्रीनशॉट साझा करते हुए अपने बयान में कहा कि कुछ दिन पहले संघ प्रमुख मोहन भागवत ने स्वीकार किया था कि आरएसएस न एक पंजीकृत संगठन है और न ही वह कर चुकाता है और अब सामने आया है कि अमेरिका में लॉबिंग के लिए भारी मात्रा में धन खर्च किया है। जयराम ने संघ को छद्म राष्ट्रवादी संगठन बताते हुए आरोप लगाया किया कि पहली बार नहीं है कि आरएसएस जिसकी स्वतंत्रता आंदोलन के साथ विश्वासघात, महात्मा गांधी और अंबेडकर का विरोध तथा संविधान और राष्ट्रीय ध्वज पर हमला करने की लंबी परंपरा रही है ने राष्ट्रीय हितों के साथ विश्वासघात किया है। पाकिस्तान की लॉबिंग फर्म को नियुक्ति कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने तंज कसते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अमेरिका की सरकार में अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए एक ऐसी लॉ¨बग कंपनी को करोड़ों रुपए दे रहा है जो कंपनी पाकिस्तान के लिए भी काम यही काम कर रही है और संघ का असली चेहरा देख लो भक्तों। पार्टी की डिजिटल मीडिया विभाग की प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने भी इसको लेकर संघ को घेरते हुए कहा कि मोहन भागवत ने कहा था कि आरएसएस व्यक्तियों का एक समूह है तो फिर उसे अमेरिका में लॉबिस्टों की जरूरत क्यों पड़ी, क्या अपना कलंकित इतिहास धोने और दुनिया में कट्टरता फैलाने के लिए।
Congress Pakistan Lobbying Firm US Lobbying Square Patton Boggs Jairam Ramesh Mohan Bhagwat National Interests American Senate Political Controversy
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भागवत बोले-RSS जैसी संस्था केवल नागपुर में बन सकती थी: यहां पहले से त्याग-समाज सेवा की भावना; RSS का उद्देश...RSS Chief Mohan Bhagwat said an organization like RSS could have been formed only in Nagpur राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) चीफ मोहन भागवत ने कहा, 'देश में कई लोग हिंदुत्व पर गर्व करते थे और हिंदू एकता की बात करते थे, लेकिन RSS जैसी संस्था केवल नागपुर में ही बन सकती थी। यहां पहले से ही त्याग और समाज सेवा...
Read more »
देश को पॉपुलेशन कंट्रोल नहीं पॉपुलेशन पॉलिसी चाहिए..., जनसंख्या नियंत्रण पर RSS का बयान, दिए ये सुझावRSS Population Control Policy: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने हाल ही में कहा कि भारत के लिए जनसंख्या नियंत्रण से अधिक जनसंख्या नीति की आवश्यकता है.
Read more »
‘I Openly Say That There Should Be Ban On RSS,’ Says KhargeMallikarjun Kharge reiterated his call to ban the RSS, accusing it and the BJP of law and order failures, citing Sardar Patel’s letters linking RSS to Gandhi’s assassination celebrations.
Read more »
संघ के 100 साल: गोलवलकर और मुखर्जी में हुई वो बातचीत जिसके बाद बना था भारतीय जनसंघकभी जनसंघ को संघ के राजनीतिक संगठन के रूप में प्रचारित किया जाने लगा. गोलवलकर इस नैरेटिव को लेकर सहज नहीं थे. गोलवलकर ने तो एक बार जनसंघ के लिए संघ के कार्यकर्ताओं को देने तक से इनकार कर दिया था. RSS के 100 सालों के सफर की 100 कहानियों की कड़ी में आज पेश है उसी घटना का वर्णन.
Read more »
दिग्विजय बोले- पीएम RSS कार्यकर्ता हैं तो मेंबरशिप फार्म बताएं: मोहन भागवत ने हिंदू धर्म से संघ की तुलना कर...Madhya Pradesh Politics Update; पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत के बयान पर पलटवार किया है। दिग्विजय ने कहा कि संघ जैसे अनरजिस्टर्ड संगठन की हिन्दू समाज से तुलना करके उन्होंने सनातन धर्म का अपमान किया है। भोपाल में अपने सरकारी...
Read more »
RSS: कर्नाटक हाईकोर्ट ने इस शर्त के साथ दी RSS को मार्च की इजाजत, प्रियांक खरगे बोले- एक बार के लिए ही अनुमतिकर्नाटक हाईकोर्ट ने गुरुवार (13 नवंबर, 2025) को आरएसएस को चित्तापुर में मार्च निकालने की इजाजत दे दी। हाईकोर्ट ने आरएसएस के कलबुर्गी के संयोजक की ओर से दायर एक याचिका पर ये फैसला
Read more »
