राजौरी और जम्मू के बीच हेलीकॉप्टर सेवा का पुन: आरम्भ हो गया है। अब केवल 22 मिनट में यह दूरी तय की जा सकेगी, जिससे यात्रियों को बहुत सुविधा होगी। इस सेवा के शुरू होने से दोनों क्षेत्रों के बीच संपर्क में सुधार होगा और समय की बचत होगी। किराए की जानकारी भी उपलब्ध...
जागरण संवाददाता, राजौरी। राजौरी जिले के निवासियों के लिए एक सुखद समाचार है। लंबे समय के बाद जिले में हेलीकाप्टर सेवा फिर शुरू कर दी गई है, जिससे पहाड़ी और दूरदराज के क्षेत्रों के लोगों को महत्वपूर्ण सुविधा मिलेगी। अब लोग राजौरी से जम्मू मात्र 22 मिनट में पहुंच सकेंगे, इसके लिए किराया 2000 रुपये निर्धारित किया गया है। राजौरी के जिला उपायुक्त अभिषेक शर्मा ने वीरवार को खेल स्टेडियम खेवहरा स्थित हेलिपैड का निरीक्षण किया और सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि हेलीकाप्टर सेवा का पुनः आरंभ होना आम जनता के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा, विशेषकर मेडिकल इमरजेंसी, सड़क हादसों या अन्य आपात स्थितियों में, जहां समय पर पहुंचने से कई लोगों की जान बचाई जा सकेगी। यह सेवा राजौरी जिले के सीमावर्ती और दुर्गम क्षेत्रों के निवासियों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है, क्योंकि इससे अन्य क्षेत्रों तक पहुंचना आसान हो जाएगा। सेवा के सुचारु संचालन और बेहतर समन्वय के लिए अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त मलिकजादा शेराज-उल-हक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। राजौरी के वरिष्ठ नागरिक डा.
विजय गुप्ता ने कहा कि प्रशासन द्वारा उठाया गया यह कदम हर राजौरी वासी के लिए फायदेमंद है। यह सेवा बहुत कम खर्च में राजौरी से जम्मू तक हवाई मार्ग से पहुंचा रही है, जिससे समय की भी काफी बचत होगी। उन्होंने कहा कि 15 से 20 मिनट में व्यक्ति राजौरी से जम्मू या जम्मू से राजौरी पहुंच सकता है, और वह भी कम पैसों में। राजौरी के लोगों को इस सेवा का लाभ उठाना चाहिए ताकि यह सेवा निरंतर चलती रहे। अन्य नागरिकों में नरेश कुमार, लक्ष्मीकांत और गौरव शर्मा ने सुझाव दिया कि जम्मू में ड्राप प्वाइंट को शहर के केंद्र में रखा जाए, ताकि लोगों को आने-जाने में कोई दिक्कत न हो और समय की बचत हो सके। वर्तमान में लैंडिंग प्वाइंट सतवारी एयरपोर्ट रखा गया है, जो शहर से काफी दूर है। इसलिए प्रशासन से अनुरोध है कि ड्राप प्वाइंट को शहर के मध्य में स्थानांतरित किया जाए।
Helicopter Service Resumes 22-Minute Flight Rajouri Travel Jammu Travel Helicopter Fare Travel News Domestic Flights Regional Connectivity Jammu And Kashmir Tourism Rajouri News Rajouri Latest News Rajouri News In Hindi Rajouri Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Mumbai Water Cut Update: मोठी बातमी! मुंबईतील 'या' विभागात तब्बल 22 तास पाणीपुरवठा राहणार बंदMumbai Water Cut Update: 14 ते 15 नोव्हेंबर दरम्यान घाटकोपर, कुर्ला, चेंबूर, वडाळा, सायन आणि माटुंगा येथे २२ तास पाणीपुरवठा बंद ठेवणार आहे.
Read more »
Gold, Silver Rate Today: চড়চড়িয়ে চড়ছে হলুদ ধাতু! একলাফে অনেকখানি বাড়ল সোনার দাম! কলকাতায় কত গয়নার সোনা...Today Gold, Silver Rate November 12: Check 18, 22, 24 carat Gold prices in Chennai, Mumbai, Delhi, Kolkata, Bengaluru
Read more »
चांदी में 3,000 रुपये की तेजी, सोने के भाव में कमी, जानें कीमतGold-Silver Price Ranchi: चांदी में 3,000 रुपये की तेजी, सोने के भाव में भी कमी, जानें 22-24 कैरेट गोल्ड की कीमत
Read more »
यूपी में 22 हजार बिजली उपभोक्ताओं के बचेंगे 47.30 करोड़, इस योजना से मिलेगी बड़ी राहतउत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। यदि बकाया राशि जमा करने के लिए पंजीकरण कराने के बाद भी भुगतान नहीं किया जाता है, तो उपभोक्ता को डिफ़ॉल्टर घोषित कर दिया जाएगा। किस्तों में भुगतान न करने पर अतिरिक्त शुल्क लगेगा और लगातार चार किस्तें चूकने पर डिफ़ॉल्टर घोषित कर दिया...
Read more »
Agra News: 10 सालों से निष्क्रिय 7.82 लाख खातों में 240 करोड़ ₹ डंप राशि, बैंक कराएगा समाधानपिछले 10 वर्षों से निष्क्रिय 22 बैंकों के 7.82 लाख खातों में जमा 240.
Read more »
बारामूला में आतंकी तंत्र को ध्वस्त करने के लिए पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 व्यक्ति हिरासत में, 22 संपत्तियों की तलाशी लीबारामूला में पुलिस ने आतंकी तंत्र को नष्ट करने के लिए एक महत्वपूर्ण अभियान चलाया। इस दौरान छह संदिग्धों को हिरासत में लिया गया और 22 संपत्तियों की तलाशी ली गई।
Read more »
