Bengal Lok Sabha Elections 2019: बंगाल में नौ बजे तक 16.66 फीसद मतदान

United States News News

Bengal Lok Sabha Elections 2019: बंगाल में नौ बजे तक 16.66 फीसद मतदान
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 128 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 54%
  • Publisher: 53%

LIVE | लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण में बंगाल में जंगलमहल समेत आठ सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। सुबह नौ बजे तक 16.66 फीसद मतदान हुआ है। ElectionsWithJagran MeraPowerVote LokSabhaElections2019 Phase6 Bengal

लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण में बंगाल में जंगलमहल समेत आठ सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। सुबह नौ बजे तक 16.66 फीसद मतदान हुआ है।घाटाल के केशपुर अंतर्गत चंद्रखाली में केंद्रीय वाहिनी के बावजूद भाजपा उम्मीदवार भारती घोष के साथ धक्कामुक्की की खबर है। भारती के चुनाव एजेंट के साथ मारपीट की भी सूचना है। टीएमसी पर आरोप है। घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिस व जवान रवाना हुए। इस मामले में संज्ञान लेते हुए राज्य में मुख्य चुनाव अधिकारी ने जिला निर्वाचन अधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट तलब किया है। इसके साथ ही यहां अतिरिक्त सुरक्षाबलों को भेजने का निर्देश चुनाव आयोग की ओर से जारी किया गया है। यद्यपि कहा गया है कि फिलहाल मतदान यहां शांतिपूर्ण चल रहा है।भारती घोष के मतदान केंद्र के भीतर घुसकर वीडियोग्राफी करने पर संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने वहां के पीठासीन अधिकारी को हटा दिया है। इसके साथ ही काफिले पर पथराव को लेकर विस्तृत रिपोर्ट डीइओ से तलब की गई है। चुनाव आयोग ने मौके पर सुरक्षा को लेकर अधिक मुस्तैदी बढ़ाने का निर्देश दिया है। तमलुक के सूताहाटा ब्लॉक स्थित बूथ संख्या 63 ऊद्धवमाल में भाजपा पर ईवीम तोड़ने का आरोप है। वोटिंग ठप है। हल्दिया के बड़बासुदेवपुर स्थित बूथ 232-233 में केंद्रीय वाहिनी का एक भी जवान नहीं है। इस बीच, मतदान शुरू होने के साथ कुछ जगहों से ईवीएम मशीन खराब होने की खबर है। पूर्व मेदिनीपुर में पटाशपुर अंतर्गत ब्रजकिशोरपुर हाई बूथ में वीवीपैट में खराबी की खबर है। पूर्व मेदिनीपुर में रामनगर अंतर्गत जुकी प्रथमिक विद्यालय में ईवीएम खराब होने के कारण मतदान में विलंब। इसे लेकर मतदाताओं में नाराजगी है। पूर्व मेदिनीपुर में पटाशपुर अंतर्गत ब्रजकिशोरपुर हाई बूथ में वीवीपैट में खराबी आई है। उधर, कांथी में शनिवार शाम से ही हिंसा देखने को मिल रहा है। यहां दो लोगों को गोली लगी है जिसे लेकर भाजपा और तृणमूल एक दूसरे पर दोषारोपण कर रहे हैं।छठे चरण के लिए पश्चिम बंगाल की 8 संसदीय सीटों पर सुबह 9 बजे तक 16.

66 फीसद मतदान हुआ है।पुरुलिया- 16.92फीसदचुनाव आयोग ने सबक लेते हुए इस बार अतिरिक्त ईवीएम की व्यवस्था की है। वहीं, कुछ जगहों से सीइओ कार्यालय को गड़बडिय़ां की शिकायत मिलने लगी है जिस पर तत्काल प्रभाव से संज्ञान लेने की बात कही जा रही है। आठ सीटों के 1,33,69,749 मतदाताओं के लिए 15428 बूथ बनाए गए हैं। तमलुक, कांथी, घटाल, झाड़ग्राम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा, विष्णुपुर सीट के लिए कुल 83 उम्मीदवारों का किस्मत आज मतदाता ईवीएम में कैद कर रहे हैं। 2014 में उक्त आठों सीट के लिए 84.69 फीसद वोट पड़ा था। जंगलमहल कभी माओवादी प्रभावित क्षेत्र रहा है। वहीं नक्सली हमले की आशंका को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जंगलमहल में हेलीकॉप्टर से भी निगरानी रखी जा रही है। स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की रिकार्ड 770 कंपनियों को लगभग 100 फीसद बूथों पर तैनात किया है। क्यूआरटी टीम में केंद्रीय बल के कमांडो को शामिल किया गया है। सीएपीएफ की तैनाती बीते पांच चरणों और यहां तक कि 2014 लोकसभा व 2016 विधानसभा चुनाव की तुलना में अब तक का सर्वाधिक है। साथ ही 3686 सूक्ष्म पर्यवेक्षक भी तैनात किए गए हैं। जंगलमहल के चार जिलों पुरुलिया, बांकुड़ा, झाडग्राम व मेदिनीपुर में आयोग की ओर से सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सीएपीएफ की 400 कंपनियां इन्हीं जिलों में तैनात है। इन जिलों में आसमान से बीएसएफ के विशेष हेलीकॉप्टर से निगरानी रहेगी। लैंडमाइन्स को निष्क्रिय करने वाले विशेष वाहन का इस्तेमाल होगा। यहां बुलेट प्रूफ जैकेट पहन कर केंद्रीय बल के जवान चुनावी ड्यूटी करेंगे। सीसीटीवी कैमरे, लाइव निगरानी की व्यवस्था पहले से ही की जा चुकी है। पड़ोसी राज्य झारखंड व ओडि़शा से लगने वाली 500 किलोमीटर से अधिक सीमा चुनाव से 72 घंटे पूर्व सील कर दी गई है। बाकुड़ा को छोड़ कर सात सीटों पर चतुष्कोणीय मुकाबला है। बांकुड़ा में कांग्र्रेस ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है। बाकी सभी संसदीय सीटों के लिए तृणमूल कांग्र्रेस, कांग्र्रेस, भाजपा, वाममोर्चा ने अपना उम्मीदवार उतारा है। पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के अलावा कांग्र्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनाव प्रचार का कमान संभाले रखा। तृणमूल की ओर से पार्टी प्रमुख व सीएम ममता बनर्जी, आंध्रप्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने चुनाव प्रचार किया तो वहीं वामो ने भी प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी थी। बैरकपुर व आरामबाग सीटों के दो बूथों पर रविवार को फिर से मतदान हो रहा है। बैरकपुर के बीजपुर विधानसभा क्षेत्र की बूथ संख्या 116- कांचरापाड़ा उद्बोधिनी माध्यमिक विद्यालय और आरामबाग के तारकेश्वर में बूथ नंबर 110- लश्करपुर नेताजी प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र पर वोट पड़ेंगे। यहां पांचवें चरण में मतदान हुआ था। गड़बड़ी की शिकायत के बाद चुनाव आयोग पुनर्मतदान करा रहा है।-विवेक दुबे, विशेष पुलिस पर्यवेक्षक।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

लोकसभा चुनाव 2019 LIVE: लखनऊ में राजनाथ सिंह, जयपुर में राज्‍यवर्धन सिंह राठौर ने किया मतदानलोकसभा चुनाव 2019 LIVE: लखनऊ में राजनाथ सिंह, जयपुर में राज्‍यवर्धन सिंह राठौर ने किया मतदानलोकसभा चुनाव 2019 LIVE: लखनऊ में राजनाथ सिंह, जयपुर में राज्‍यवर्धन सिंह राठौर ने किया मतदान VotingRound5 पर ट्वीट कर दें अपनी राय AbkiBaarKiskiSarkar
Read more »

सुबह 10 बजे तक सबसे बंगाल में 16.5% वोटिंग, जानें कहां कितना हुआ मतदान?सुबह 10 बजे तक सबसे बंगाल में 16.5% वोटिंग, जानें कहां कितना हुआ मतदान?हिंदी न्यूज़ लाइव, Hindi News Live, National Today News in Hindi LIVE Updates: Lok Sabha Election 2019 के 5वें चरण के तहत आज 7 राज्यों की 51 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इनमें यूपी की 14, राजस्थान की 12, पश्चिम बंगाल व मध्य प्रदेश की 7-7, बिहार की 5, झारखंड की 4 सीटों पर मतदान हो रहा है।
Read more »

भारत में चुनाव के पांचवें दौर में 51 सीटों पर मतदान जारी | DW | 06.05.2019भारत में चुनाव के पांचवें दौर में 51 सीटों पर मतदान जारी | DW | 06.05.2019लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में में उत्तर प्रदेश से 14, राजस्थान से 12, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल की सात-सात, बिहार की पांच, झारखंड की चार और जम्मू कश्मीर की दो सीटें पर मतदान हो रहा है.
Read more »

#VoteKaro मतदान के दौरान हिंसा: बंगाल में देसी बम फेंका, पुलवामा में ग्रेनेड से तीसरा हमला#VoteKaro मतदान के दौरान हिंसा: बंगाल में देसी बम फेंका, पुलवामा में ग्रेनेड से तीसरा हमलाचुनाव आयोग के अनुसार, दोपहर एक बजे तक करीब 40 फीसदी मतदान हो चुके हैं। Mahasangram LokSabhaElections2019 VoteKaro वोटकरो
Read more »

मतदान के दिन राहुल गांधी का अमेठी न पहुंचना बना चर्चा का विषय, पांचवें चरण के चुनाव की 10 बड़ी बातेंमतदान के दिन राहुल गांधी का अमेठी न पहुंचना बना चर्चा का विषय, पांचवें चरण के चुनाव की 10 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 63.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो अब तक के सभी चरणों में सबसे कम है. चुनाव आयोग ने यह आंकड़ा जारी किया है. आयोग के मतदाता एंड्रॉयड एप्लिकेशन के अनुसार, सोमवार को रात के 9 बजे तक मतदान 63.5 प्रतिशत रहा. इस चुनाव में अब तक मतदाताओं की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है. पहले चरण में 69.50 फीसदी मतदान हुआ था, जो अब तक के पांच चरण में सबसे अधिक है. दूसरे चरण में मतदान 69.44 प्रतिशत हुआ था, तीसरे चरण में 68.40 और चौथे चरण में 65.51 प्रतिशत मतदान हुआ था. वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त संदीप सक्सेना ने यहां संवाददाताओं से कहा कि 2014 की तुलना में पहले चार चरणों (सोमवार के पांचवें चरण को छोड़कर) में 7.85 करोड़ अधिक मतदाता हैं. उन्होंने यह भी कहा कि 2014 के लोकसभा चुनावों के पहले चार चरणों की तुलना में इसके पहले चार चरणों में छह करोड़ अधिक मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया. सक्सेना ने बताया कि झारखंड, राजस्थान, जम्मू कश्मीर और पश्चिम बंगाल में मतदान बाधित करने की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण रहा. उन्होंने बताया कि पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश और बिहार में मतदान का स्तर पिछले चुनाव की तुलना में बढ़ा है.
Read more »

पांचवें चरण में पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा मतदान, कई दिग्गजों की साख दांव परपांचवें चरण में पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा मतदान, कई दिग्गजों की साख दांव परचुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, इन 51 सीटों पर कुल मतदाताओं की संख्या 8.75 करोड़ है, जिनमें से 64.13 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इस चरण में कुल 700 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019 LIVE: बिहार में 8 सीटों पर मतदान जारी, कई दिग्गज मैदान मेंलोकसभा चुनाव 2019 LIVE: बिहार में 8 सीटों पर मतदान जारी, कई दिग्गज मैदान मेंबिहार में 8 लोकसभा सीट वाल्मीकि नगर, प. चंपारण, पू. चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज में मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019 LIVE: बिहार में 8 सीटों पर मतदान जारी, सीवान में बंपर वोटिंगलोकसभा चुनाव 2019 LIVE: बिहार में 8 सीटों पर मतदान जारी, सीवान में बंपर वोटिंगबिहार में 8 लोकसभा सीट वाल्मीकि नगर, प. चंपारण, पू. चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज में मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.
Read more »

Bengal Lok Sabha Elections 2019: बंगाल में नौ बजे तक 6.58 फीसद मतदानBengal Lok Sabha Elections 2019: बंगाल में नौ बजे तक 6.58 फीसद मतदानLIVE | इस मामले में संज्ञान लेते हुए राज्य में मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) ने जिला निर्वाचन अधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट तलब किया है। Bengal ElectionsWithJagran MeraPowerVote LokSabhaElections2019 Phase6
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:15:13