Bengal Lok Sabha Elections 2019: बंगाल में नौ बजे तक 6.58 फीसद मतदान

United States News News

Bengal Lok Sabha Elections 2019: बंगाल में नौ बजे तक 6.58 फीसद मतदान
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 104 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 45%
  • Publisher: 53%

LIVE | इस मामले में संज्ञान लेते हुए राज्य में मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) ने जिला निर्वाचन अधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट तलब किया है। Bengal ElectionsWithJagran MeraPowerVote LokSabhaElections2019 Phase6

लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण में बंगाल में जंगलमहल समेत आठ सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। सुबह नौ बजे तक 6.58 फीसद मतदान हुआ है। सुबह से ही तेज धूप व उमस भरी गर्मी के बावजूद मतदाताओं में काफी जोश व उत्साह देखा जा रहा है। विभिन्न बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी है। भीषण गर्मी के मद्देनजर बूथों पर मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग की ओर से टेंट, पेयजल व प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा की व्यवस्था की गई है लेकिन उमस परेशान करने वाली है।घाटाल के केशपुर अंतर्गत चंद्रखाली में केंद्रीय वाहिनी के बावजूद भाजपा उम्मीदवार भारती घोष के साथ धक्कामुक्की की खबर है। भारती के चुनाव एजेंट के साथ मारपीट की भी सूचना है। टीएमसी पर आरोप है। घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिस व जवान रवाना हुए। इस मामले में संज्ञान लेते हुए राज्य में मुख्य चुनाव अधिकारी ने जिला निर्वाचन अधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट तलब किया है। इसके साथ ही यहां अतिरिक्त सुरक्षाबलों को भेजने का निर्देश चुनाव आयोग की ओर से जारी किया गया है। यद्यपि कहा गया है कि फिलहाल मतदान यहां शांतिपूर्ण चल रहा है। तमलुक के सूताहाटा ब्लॉक स्थित बूथ संख्या 63 ऊद्धवमाल में भाजपा पर ईवीम तोड़ने का आरोप है। वोटिंग ठप है। हल्दिया के बड़बासुदेवपुर स्थित बूथ 232-233 में केंद्रीय वाहिनी का एक भी जवान नहीं है। इस बीच, मतदान शुरू होने के साथ कुछ जगहों से ईवीएम मशीन खराब होने की खबर है। पूर्व मेदिनीपुर में पटाशपुर अंतर्गत ब्रजकिशोरपुर हाई बूथ में वीवीपैट में खराबी की खबर है। पूर्व मेदिनीपुर में रामनगर अंतर्गत जुकी प्रथमिक विद्यालय में ईवीएम खराब होने के कारण मतदान में विलंब। इसे लेकर मतदाताओं में नाराजगी है। पूर्व मेदिनीपुर में पटाशपुर अंतर्गत ब्रजकिशोरपुर हाई बूथ में वीवीपैट में खराबी आई है। उधर, कांथी में शनिवार शाम से ही हिंसा देखने को मिल रहा है। यहां दो लोगों को गोली लगी है जिसे लेकर भाजपा और तृणमूल एक दूसरे पर दोषारोपण कर रहे हैं। चुनाव आयोग ने सबक लेते हुए इस बार अतिरिक्त ईवीएम की व्यवस्था की है। वहीं, कुछ जगहों से सीइओ कार्यालय को गड़बडिय़ां की शिकायत मिलने लगी है जिस पर तत्काल प्रभाव से संज्ञान लेने की बात कही जा रही है। आठ सीटों के 1,33,69,749 मतदाताओं के लिए 15428 बूथ बनाए गए हैं। तमलुक, कांथी, घटाल, झाड़ग्राम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा, विष्णुपुर सीट के लिए कुल 83 उम्मीदवारों का किस्मत आज मतदाता ईवीएम में कैद कर रहे हैं। 2014 में उक्त आठों सीट के लिए 84.

69 फीसद वोट पड़ा था।जंगलमहल कभी माओवादी प्रभावित क्षेत्र रहा है। वहीं नक्सली हमले की आशंका को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जंगलमहल में हेलीकॉप्टर से भी निगरानी रखी जा रही है। स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की रिकार्ड 770 कंपनियों को लगभग 100 फीसद बूथों पर तैनात किया है। क्यूआरटी टीम में केंद्रीय बल के कमांडो को शामिल किया गया है। सीएपीएफ की तैनाती बीते पांच चरणों और यहां तक कि 2014 लोकसभा व 2016 विधानसभा चुनाव की तुलना में अब तक का सर्वाधिक है। साथ ही 3686 सूक्ष्म पर्यवेक्षक भी तैनात किए गए हैं। जंगलमहल के चार जिलों पुरुलिया, बांकुड़ा, झाडग्राम व मेदिनीपुर में आयोग की ओर से सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सीएपीएफ की 400 कंपनियां इन्हीं जिलों में तैनात है। इन जिलों में आसमान से बीएसएफ के विशेष हेलीकॉप्टर से निगरानी रहेगी। लैंडमाइन्स को निष्क्रिय करने वाले विशेष वाहन का इस्तेमाल होगा। यहां बुलेट प्रूफ जैकेट पहन कर केंद्रीय बल के जवान चुनावी ड्यूटी करेंगे। सीसीटीवी कैमरे, लाइव निगरानी की व्यवस्था पहले से ही की जा चुकी है। पड़ोसी राज्य झारखंड व ओडि़शा से लगने वाली 500 किलोमीटर से अधिक सीमा चुनाव से 72 घंटे पूर्व सील कर दी गई है। बाकुड़ा को छोड़ कर सात सीटों पर चतुष्कोणीय मुकाबला है। बांकुड़ा में कांग्र्रेस ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है। बाकी सभी संसदीय सीटों के लिए तृणमूल कांग्र्रेस, कांग्र्रेस, भाजपा, वाममोर्चा ने अपना उम्मीदवार उतारा है। पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के अलावा कांग्र्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनाव प्रचार का कमान संभाले रखा। तृणमूल की ओर से पार्टी प्रमुख व सीएम ममता बनर्जी, आंध्रप्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने चुनाव प्रचार किया तो वहीं वामो ने भी प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी थी। बैरकपुर व आरामबाग सीटों के दो बूथों पर रविवार को फिर से मतदान हो रहा है। बैरकपुर के बीजपुर विधानसभा क्षेत्र की बूथ संख्या 116- कांचरापाड़ा उद्बोधिनी माध्यमिक विद्यालय और आरामबाग के तारकेश्वर में बूथ नंबर 110- लश्करपुर नेताजी प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र पर वोट पड़ेंगे। यहां पांचवें चरण में मतदान हुआ था। गड़बड़ी की शिकायत के बाद चुनाव आयोग पुनर्मतदान करा रहा है।-विवेक दुबे, विशेष पुलिस पर्यवेक्षक।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

election/lok sabha chunav/lok sabha chunav news and updates on 5th may 2019 - जो काम 20वीं सदी में आजादी के 25 साल में नहीं हो सके, उसे अब हमारी सरकार 21वीं सदी में, आजादी के 75 साल से पहले पूरा करने का लक्ष्य लेकर काम कर रही है: पीएम मोदी | Navbharat Timeselection/lok sabha chunav/lok sabha chunav news and updates on 5th may 2019 - जो काम 20वीं सदी में आजादी के 25 साल में नहीं हो सके, उसे अब हमारी सरकार 21वीं सदी में, आजादी के 75 साल से पहले पूरा करने का लक्ष्य लेकर काम कर रही है: पीएम मोदी | Navbharat Timesलोकसभा चुनाव के चार चरण समाप्त हो चुके हैं, पांचवे चरण के लिए कल यानी सोमवार को वोट डाले जाएंगे। बाकी के बचे चरणों के लिए राजनीतिक पार्टियों में जोर-आजमाइश का दौर जारी है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यूपी और एमपी में रैलियों को संबोधित करेंगे। वहीं, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह हरियाणा व पंजाब में जनसभाएं करेंगे। पीएम मोदी इस समय मध्य प्रदेश के सागर में रैली को संबोधित कर रहे हैं। चुनावी हलचल की हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ...
Read more »

election/lok sabha chunav/lok sabha chunav news and updates on 5th may 2019 - देश में कहीं पर हमने न दो पीएम देखे हैं और राज्य में न दो सीएम देखे हैं। पहली बार मध्य प्रदेश में ढाई सीएम की सरकार है। धन मोह और पुत्र मोह में फंसे मध्य प्रदेश के नेताओं को सागर झील के लाखा बंजारा ज | Navbharat Timeselection/lok sabha chunav/lok sabha chunav news and updates on 5th may 2019 - देश में कहीं पर हमने न दो पीएम देखे हैं और राज्य में न दो सीएम देखे हैं। पहली बार मध्य प्रदेश में ढाई सीएम की सरकार है। धन मोह और पुत्र मोह में फंसे मध्य प्रदेश के नेताओं को सागर झील के लाखा बंजारा ज | Navbharat Timesलोकसभा चुनाव के चार चरण समाप्त हो चुके हैं, पांचवे चरण के लिए कल यानी सोमवार को वोट डाले जाएंगे। बाकी के बचे चरणों के लिए राजनीतिक पार्टियों में जोर-आजमाइश का दौर जारी है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यूपी और एमपी में रैलियों को संबोधित करेंगे। वहीं, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह हरियाणा व पंजाब में जनसभाएं करेंगे। पीएम मोदी इस समय मध्य प्रदेश के सागर में रैली को संबोधित कर रहे हैं। चुनावी हलचल की हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ...
Read more »

Lucknow Lok Sabha Election LIVE: लखनऊ में वोटिंग, राजनाथ को चुनौती दे पाएंगी पूनम सिन्हाLucknow Lok Sabha Election LIVE: लखनऊ में वोटिंग, राजनाथ को चुनौती दे पाएंगी पूनम सिन्हाLucknow lok sabha chunav 2019 phase 5 voting live बीजेपी के लिए सुरक्षित माने जाने वाले लखनऊ संसदीय सीट पर राजनाथ सिंह के सामने कभी दोस्त रहे शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा भी चुनौती पेश कर रही हैं. लखनऊ में 15 उम्मीदवारों के बीच लड़ाई है, जिसमें बीजेपी के राजनाथ सिंह के सामने समाजवादी पार्टी की ओर से पूनम शत्रुघ्न सिन्हा और कांग्रेस के आचार्य प्रमोद कृष्णनम मैदान में हैं. 3 उम्मीदवार बतौर निर्दलीय चुनौती पेश कर रहे हैं जबकि 9 उम्मीदवार क्षेत्रीय दलों से हैं.
Read more »

Lok Sabha Elections 2019: जानें इस चुनाव में आप कैसे डाल सकते हैं वोट– News18 हिंदीLok Sabha Elections 2019: जानें इस चुनाव में आप कैसे डाल सकते हैं वोट– News18 हिंदीगूगल ने लोकसभा चुनाव को लेकर बनाया डूडल, लोगों को बताया कैसे कर सकते हैं वोट ElectionsWithNews18 BattleOf2019
Read more »

Lok sabha Chunav 2019 Updates: LIVE UPDATES: Lok Sabha Chunav 2019 5th Phase Polling - लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवे चरण के लिए दोपहर 1 बजे तक बिहार में 32.27%, जम्मू-कश्मीर में 11.35%, मध्य प्रदेश में 42.77%, राजस्थान में 42.61%, पश्चिम बंगाल में 50.78%, उत्तर प्रदेश में 35.15% और झारखंLok sabha Chunav 2019 Updates: LIVE UPDATES: Lok Sabha Chunav 2019 5th Phase Polling - लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवे चरण के लिए दोपहर 1 बजे तक बिहार में 32.27%, जम्मू-कश्मीर में 11.35%, मध्य प्रदेश में 42.77%, राजस्थान में 42.61%, पश्चिम बंगाल में 50.78%, उत्तर प्रदेश में 35.15% और झारखंलोकसभा चुनाव के 5वें चरण के लिए मतदान जारी है। इस चरण में 7 राज्यों की 51 सीटों पर करीब नौ करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। पांचवें चरण में 674 उम्मीदवारों का भविष्‍य ईवीएम में कैद होगा। इस चरण में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और स्मृति इरानी जैसे दिग्गजों की प्रतिष्‍ठा भी दांव पर है। वहीं, सुबह 11 बजे तक तकरीबन 27 फीसदी मतदान हो चुका है। 5वें चरण के चुनाव से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ...
Read more »

राजतिलक: ममता बनर्जी के बंगाल में बम, बारूद और बवाल! Rajtilak: Voilence in fifth phase polling in West Bengal - Rajtilak AajTakराजतिलक: ममता बनर्जी के बंगाल में बम, बारूद और बवाल! Rajtilak: Voilence in fifth phase polling in West Bengal - Rajtilak AajTakLok Sabha Election 2019 Phase 5: देश में आज लोकसभा चुनाव (Lok sabha election phase 5) का पांचवें चरण का मतदान हो रहा है. सात राज्यों की 51 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है. राजनाथ सिंह, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और स्मृति ईरानी जैसे दिग्गज नेताओं की साख इस चुनाव में दाव पर लगी है. पश्चिम बंगाल में पांचवें चरण में भी वोटिंग हो रही है और इस बार भी राज्य में चुनाव के दौरान हिंसा होने की खबरें आ रही हैं. हर चरण में हुई वोटिंग में हिंसा पर लगाम लगाने में चुनाव आयोग पूरी तरह से नाकाम रहा है. राजतिलक में देखिए आज इसी मुद्दे पर बड़ी बहस.
Read more »

इस बार बंगाल में बदली-बदली सी सियासी फिजा, क्या भाजपा करेगी उलटफेर?इस बार बंगाल में बदली-बदली सी सियासी फिजा, क्या भाजपा करेगी उलटफेर?Lok sabha chunav 2019, BJP vs TMC, West Bengal politics, Mamata Banerjee, Mamata vs Modi, Election, Lok sabha elections 2019, Chunav 2019, General election 2019, आम चुनाव 2019, चुनाव 2019
Read more »

मोदी ने कहा- कांग्रेस ने सिख विरोधी दंगों के आरोपी को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनायामोदी ने कहा- कांग्रेस ने सिख विरोधी दंगों के आरोपी को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनायाप्रधानमंत्री मोदी ने फतेहाबाद में फिर बोर्फोस सौदे में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया कहा- कौड़ियों के दाम पर जमीन लेने वाले कोर्ट और ईडी के दफ्तर में चप्पल घिस रहे मोदी हरियाणा के कुरुक्षेत्र और दिल्ली के रामलीला मैदान में भी सभा करेंगे | lok sabha election PM Narender Modi rally fatehabad live and update, haryana, lok sabha election, political news, haryana news, haryana latest news, haryana lok sabha election news, election news haryana
Read more »

मोदी ने कहा- महंगाई हर चुनाव में बड़ा मुद्दा होती थी, इस बार विपक्ष चाहकर भी कुछ नहीं बोल पा रहामोदी ने कहा- महंगाई हर चुनाव में बड़ा मुद्दा होती थी, इस बार विपक्ष चाहकर भी कुछ नहीं बोल पा रहाप्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के रामलीला मैदान और हरियाणा के फतेहाबाद और कुरुक्षेत्र में रैलियां कीं दिल्ली में मोदी ने कहा- जीएसटी ने देश में टैक्स का जाल खत्म किया, इंस्पेक्टर राज से लोगों को मुक्ति मिली प्रधानमंत्री ने कुरुक्षेत्र में कहा- कांग्रेस नेताओं ने मुझे हिटलर-मौत का सौदागर कहा, ये उनकी प्रेम वर्षा का सैंपल है | lok sabha election PM Narender Modi rally fatehabad live and update, haryana, lok sabha election, political news, haryana news, haryana latest news, haryana lok sabha election news, election news haryana
Read more »

मोदी का आप पर तंज- दिल्ली इकलौता राज्य, जहां राजनीतिक कल्चर का 5वां मॉडल नाकामपंथी भी देखा गयामोदी का आप पर तंज- दिल्ली इकलौता राज्य, जहां राजनीतिक कल्चर का 5वां मॉडल नाकामपंथी भी देखा गयाप्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के रामलीला मैदान और हरियाणा के फतेहाबाद और कुरुक्षेत्र में रैलियां कीं दिल्ली में मोदी ने कहा- जीएसटी ने देश में टैक्स का जाल खत्म किया, इंस्पेक्टर राज से लोगों को मुक्ति मिली प्रधानमंत्री ने कुरुक्षेत्र में कहा- कांग्रेस नेताओं ने मुझे हिटलर-मौत का सौदागर कहा, ये उनकी प्रेम वर्षा का सैंपल है | lok sabha election PM Narender Modi rally fatehabad live and update, haryana, lok sabha election, political news, haryana news, haryana latest news, haryana lok sabha election news, election news haryana
Read more »



Render Time: 2026-04-01 20:23:29