LIVE | पूर्वांचल में आज रविवार को भदोही, मछलीशहर, जौनपुर, आजमगढ़ और लालगंज लाेकसभा के लिए शांतिपूर्वक मतदान सुबह सात बजे से जारी है। ElectionsWithJagran MeraPowerVote LokSabhaElections2019 Phase6
लोकसभा सभा क्षेत्र जौनपुर व मछलीशहर सीट पर सुबह सात बजे से केन्द्रों पर मतदान शुरू हुआ तो कई बूथ पर ईवीएम खराब होने से आधे घंटे बाद भी मतदान शुरू नही हो सका। बूथ संख्या 132 सरोखनपुर पर ईवीएम खराब होने के कारण 7.
30 बजे तक मतदान शुरू नही हो सका। इसी तरह बूथ संख्या 1 बाल्हामऊ, बूथ संख्या 80 सबेली की इवीएम मशीन खराब हो गई। बरसठी ब्लाक के राजापुर गांव के बूथ सख्या 387 पर मतदान पन्द्रह मिनट देरी से शुरू हुआ। सिकरारा के टेकारी गांव के बूथ पर भी मशीन खराब होने की जानकारी दी गई है।वहीं 283 सरायडिगुर तथा 204 इटहरा में मशीन में तकनीकी खराबी आने के कारण मतदान 7.40 तक आरंभ नहीं हो सका। पीठासीन अधिकारियों ने इस बाबत सेक्टर मजिस्ट्रेट को सूचना दे दी है। दूसरी ओर शाहगंज क्षेत्र के बूथ संख्या 229 सर सैयद अहमद इण्टर कालेज सबरहद में 45 मिनट विलंब से शुरू हुआ मतदान। बूथ संख्या 113 हुसैनाबाद शाहगंज कुछ देर चलने के बाद मशीन खराब होने के बाद मतदान कर्मी ठीक करने में जुटे। बूथ संख्या 34 सारीजहागीर पट्टी सुईथाकलां, बूथ संख्या 205 व 207 नटौली शाहगंज, बूथ संख्या 9 मोहम्मदपुर बहरीपुर, शाहगंज, बूथ संख्या 162, 163 लतीरपुर, शाहगंज, बूथ संख्या 253 डोमनपुर, शाहगंज तकनीकी खराबी के चलते रुक रुक कर हो रहा मतदान। वहीं बूथ संख्या 24, 26 सवायन, सुईथाकलां की ईवीएम भी खराब होने की जानकारी सामने आई है।सरायमीर के फरिहा के हसनपुर बड़ागांव बूथ संख्या 346 पर ईवीएम खराब रहने से 38 मिनट देरी से पोलिंग शुरु हो सकी। दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र के मुहचुरा मतदान केंद्र पर 7.45 तक इवीएम खराब थी यहां काफी देर तक एक भी मत नहीं पड़ा। लोकसभा लालगंज नगर पंचायत कटघर लालगंज प्राथमिक विद्यालय सिविल लाइन, चिउटेहरा में ईवीएम मशीन समय से आधे घंटे की देरी से 7.30 बजे मतदान प्रारम्भ हुआ। बूथ नम्बर 19 प्राथमिक विद्यालय घुनसीनपुर मे ईवीएम मशीन मे गड़बड़ी की वजह से मतदान 57 मिनट की देरी से शुरु हुआ।लोकसभा चुनाव में भाग्य आजमाने उतरे जौनपुर संसदीय क्षेत्र के 20 प्रत्याशियों की किस्मत मतदान संपन्न होने के साथ ही ईवीएम में बंद हो जाएगी। जौनपुर क्षेत्र के 18 लाख 66 हजार 398 भाग्य विधाता मतदाता 1899 बूथों पर मतदान करेंगे दोनों लोकसभा क्षेत्र में मतदान संपन्न कराने के लिए जिले में कुल 3455 बूथ बनाए गए हैं जबकि मछलीशहर क्षेत्र में शामिल वाराणसी जनपद के पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में 397 बूथ बनाए गए हैं। जिले में मतदान प्रक्रिया सकुशल संपन्न कराने के लिए शनिवार की देर शाम तक पोङ्क्षलग पार्टियां अपने-अपने बूथों पर पहुंची। 40 कंपनी केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ 15 हजार पुलिस कर्मी पूरी व्यवस्था पर कड़ी नजर रखने के लिए तैनात किए गए हैं।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जौनपुर में योगी आदित्यनाथ बोले- 23 मई के बाद बुआ-बबुआ में होगी मारपीटजौनपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि 23 मई को बुआ (मायावती) बोलेंगी कि बबुआ (अखिलेश यादव) गुंडो का सरताज है और बुबुआ कहेगा कि बुआ भ्रष्टाचार की मूर्ति है.
Read more »
Phase 5 Voting: क्या BJP दोहरा पाएगी 2014 जैसा प्रदर्शन, 51 में से जीती थी 39 सीटें, 2 पर सिमटी थी कांग्रेस, 10 बड़ी बातेंकेंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh), यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी (Sonia Gandhi), कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) सहित 674 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला आज सात राज्यों में 51 सीटों पर होने वाले चुनावों में करीब नौ करोड़ मतदाता करेंगे. सत्तारूढ़ भाजपा (BJP) और इसके सहयोगियों के लिए काफी कुछ दांव पर लगा हुआ है क्योंकि 2014 के चुनावों में इसने इनमें से 40 सीटों पर जीत दर्ज की थी और दो सीटों पर कांग्रेस (Congress) ने जीत हासिल की थी जबकि शेष पर अन्य विपक्षी दलों ने जीत हासिल की. उत्तरप्रदेश में 14 सीटों, राजस्थान में 12 सीटों, पश्चिम बंगाल और मध्यप्रदेश में सात- सात सीटों पर चुनाव होंगे जबकि बिहार में पांच और झारखंड में चार सीटों के लिए चुनाव होना है. जम्मू-कश्मीर के लद्दाख सीट और अनंतनाग सीट के लिए पुलवामा और शोपियां जिलों में चुनाव होना है. चुनाव आयोग (Election Commission) ने 94 हजार मतदान केंद्रों का निर्माण किया है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं. पांचवें और सबसे छोटे चरण में 8.75 करोड़ मतदाता 674 उम्मीदवारों के भविष्य तय करेंगे. इस चरण के साथ ही 424 सीटों पर चुनाव खत्म हो जाएंगे और शेष 118 सीटों पर 12 मई और 19 मई को चुनाव होंगे.
Read more »
7.2 और 5.0 तीव्रता वाले भूकंप से दहले पापुआ न्यू गिनी और अंडमान, खौफ में लोगदोनों जगह आए भूकंप में जान-माल के नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं है. लेकिन लोगों में खौफ जरूर पसर गया है. हालांकि पापुआ न्यू गिनी में भूकंप के कारण वहां बिजली प्रभावित हुई और लोगों के सामान जमीन पर गिर गए.
Read more »
जौनपुर में अखिलेश यादव बोले, 'सपा-बसपा गठबंधन की आंधी में हिल जाएगी BJP की नींव'अखिलेश यादव ने कहा कि हमारा गठबंधन मामूली नहीं है. झूठ और नफरत की नींव पर खड़ी भाजपा को यह उखाड़ फेंकने का काम करेगा.
Read more »
CBSE रिजल्ट से पहले हो गई मौत, तीन विषयों में आए 95 से ज्यादा नंबरस्टीफन हॉकिंग्स को आदर्श मानने वाले विनायक श्रीधर मरने से पहले तीन ही सब्जेक्ट्स के एग्जाम दे पाए. बाकी दो सब्जेक्ट्स में बैठने से पहले ही जिंदगी ने उनका साथ छोड़ दिया. उनके इंग्लिश में 100, साइंस में 96 और संस्कृत में 97 मार्क्स आए. वह सोशल साइंस और कंप्यूटर साइंस के एग्जाम नहीं दे पाए.
Read more »
Is This alliance Become a Historical Alliance in Indian Politics? - रवीश का रोड शो: क्या भारतीय राजनीति में ये गठबंधन ऐतिहासिक होगा? वीडियो - हिन्दी न्यूज़ वीडियो एनडीटीवी ख़बररवीश का रोड शो: क्या भारतीय राजनीति में ये गठबंधन ऐतिहासिक होगा? हिन्दी न्यूज़ वीडियो। एनडीटीवी खबर पर देखें समाचार वीडियो रवीश का रोड शो: क्या भारतीय राजनीति में ये गठबंधन ऐतिहासिक होगा? रवीश के रोड शो में रवीश कुमार ने यूपी के जौनपुर में गठबंधन की रैली को कवर किया. इस दौरान उन्होंने देखा किस तरह से यूपी में सपा-बसा के गठबंधन को लेकर युवा और अन्य मतदाओं में जोश है. बता दें इस बार के लोकसभा चुनाव में यूपी में सपा और बसपा एक साथ चुनाव लड़ रही है. रवीश कुमार से बातचीत के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि उनका और मायावती का यह गठबंधन सिर्फ और सिर्फ बीजेपी को रोकने के लिए है.
Read more »
जौनपुर में आज आमने-सामने होंगे PM मोदी-प्रियंका, जानें आज 'माननीय' कहां करेंगे रैलियांछठे चरण के लिए नेताओं का चुनावी दौर जारी है. तो आज जानिए, पीएम मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित अन्य कई नेता आज कहां-कहां चुनावी रैली करेंगे.
Read more »
IPL 2019 Qualifier 2: CSK और DC में भिड़ंत, कब और कहां देखें LIVE स्ट्रीमिंगIPL Qualifier 2, CSK vs DC: दिल्ली कैपिटल्स की टीम शुक्रवार को आईपीएल के 12वें संस्करण के क्वालिफायर-2 में तीन बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी.
Read more »
राहुल गांधी पर और तल्ख हुए अखिलेश, कहा- कांग्रेस और BJP में कोई फर्क नहींअखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का मुझे नहीं पता. कांग्रेस बीजेपी को कम रोकना चाहती है अपनी पार्टी ज्यादा बनाना चाहती है. इसलिए बीजेपी और कांग्रेस में कोई फर्क नहीं है.
Read more »
