Lucknow Lok Sabha Election LIVE: लखनऊ में वोटिंग, राजनाथ को चुनौती दे पाएंगी पूनम सिन्हा

United States News News

Lucknow Lok Sabha Election LIVE: लखनऊ में वोटिंग, राजनाथ को चुनौती दे पाएंगी पूनम सिन्हा
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 166 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 70%
  • Publisher: 63%

'नवाबों के शहर' लखनऊ में वोटिंग की हुई शुरुआत.. पढ़िए इस सीट का इतिहास LoksabhaElections2019

देश की चंद हाई प्रोफाइल संसदीय सीटों में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सीट का भी नाम आता है. गोमती नदी के किनारे बसे लखनऊ को 'नवाबों का शहर' कहा जाता है. ऐसी मान्यता है कि इस शहर को भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण ने बसाया था तो कुछ लोग इसे लखन पासी के शहर के तौर पर भी जानते हैं.

दशहरी आम, चिकन की कढ़ाई और कबाब के लिए विख्यात लखनऊ शहर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कर्मभूमि रही है और वह यहां से 5 बार सांसद चुने गए. लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत आज सोमवार को यहां पर मतदान शुरू हो चुका है. 19वें लोकसभा चुनाव के तहत लखनऊ लोकसभा सीट पर चुनाव के पांचवें चरण के तहत आज सोमवार को वोट डाले जा रहे हैं. वोटिंग को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के भारी इंतजाम किए गए हैं. पोलिंग बूथों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. बीजेपी के लिए सुरक्षित माने जाने वाले इस संसदीय सीट पर राजनाथ सिंह के सामने कभी दोस्त रहे शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा भी चुनौती पेश कर रही हैं. लखनऊ में 15 उम्मीदवारों के बीच लड़ाई है, जिसमें बीजेपी के राजनाथ सिंह के सामने समाजवादी पार्टी की ओर से पूनम शत्रुघ्न सिन्हा और कांग्रेस के आचार्य प्रमोद कृष्णनम मैदान में हैं. 3 उम्मीदवार बतौर निर्दलीय चुनौती पेश कर रहे हैं जबकि 9 उम्मीदवार क्षेत्रीय दलों से हैं.लखनऊ संसदीय सीट पर कुल 16 बार लोकसभा चुनाव हो चुके हैं जिसमें सबसे ज्यादा 7 बार बीजेपी और 6 बार कांग्रेस ने जीत हासिल की है. इसके अलावा जनता दल, भारतीय लोकदल और निर्दलीय उम्मीदवारों ने एक-एक बार जीत दर्ज की है. लखनऊ लोकसभा सीट पर पहली बार 1952 में चुनाव हुए तो कांग्रेस से शिवराजवती नेहरू जीतकर पहली बार सांसद बनने का गौरव हासिल किया. इसके बाद कांग्रेस ने लगातार तीन बार जीत हासिल की, लेकिन 1967 के चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार आनंद नारायण ने जीत का परचम लहराया. इसके बाद 1971 में हुए आम चुनाव में कांग्रेस की शीला कौल सांसद बनीं. आपातकाल के बाद 1977 में हुए लोकसभा चुनाव में हेमवती नंदन बहुगुणा भारतीय लोकदल से जीतकर संसद पहुंचे. हालांकि 1980 में कांग्रेस ने एक बार फिर शीला कौल को यहां से चुनावी मैदान में उतारकर वापसी की. वह 1984 में चुनाव जीतकर तीसरी बार सांसद बनने में कामयाब रहीं. 1989 में कांग्रेस की हाथों से जनता दल के मानधाता सिंह ने यह सीट ऐसा छीना कि फिर दोबारा कांग्रेस यहां से वापसी नहीं कर सकी. 90 के दशक में बीजेपी के कद्दावर नेता अटल बिहारी वाजपेयी ने लखनऊ संसदीय सीट से मैदान में उतरकर जीत का जो सिलसिला शुरू किया थो फिर वो नहीं थमा. यहां से बीजेपी पिछले सात लोकसभा चुनाव से लगातार जीत दर्ज कर रही है. अटल बिहारी वाजपेयी लगातार पांच बार सांसद चुने गए. इसके बाद 2009 में उनकी राजनीतिक विरासत संभालने के लिए लालजी टंडन को मैदान में उतारा गया तो उन्होंने जीत दर्ज की. 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के तत्कालीन पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने किस्मत आजमाई और उन्होंने कांग्रेस की रीता बहुगुणा को करारी मात देकर लोकसभा पहुंचे. अब वह फिर से यहां से उम्मीदवार हैं.लखनऊ लोकसभा सीट पर 2011 के जनगणना के मुताबिक कुल जनसंख्या 23,95,147 है. यहां पर अनुसूचित जाति की आबादी 9.61 फीसदी है और जबकि अनुसूचित जनजाति की आबादी 0.02 फीसदी है. इसके अलावा ब्राह्मण और वैश्य मतदाता निर्णयक भूमिका में है. जबकि मुसलमानों की आबादी 21 प्रतिशत है. लखनऊ लोकसभा सीट के तहत 5 विधानसभा सीटें आती हैं. इनमें लखनऊ पश्चिम, लखनऊ उत्तर, लखनऊ पूर्व, लखनऊ मध्य और लखनऊ कैंट विधानसभा सीट शामिल है. पांचों विधानसभा सीटों पर बीजेपी का कब्जा है. 2014 के लोकसभा चुनाव में लखनऊ संसदीय सीट पर 53.02 फीसदी मतदान हुआ जिसमें बीजेपी के राजनाथ सिंह को 5,61,106 वोट मिले तो कांग्रेस की रीता बहुगुणा जोशी को 2,88,357 वोट हासिल हुए. इस तरह से राजनाथ ने रीता को 2 लाख 72 हजार 749 मतों के अंतर से हरा दिया. बसपा के निखिल दूबे को महज 64,449 वोट जबकि सपा के अभिषेक मिश्रा को 56,771 वोट मिले.रायबरेली लोकसभा चुनाव में सोनिया गांधी की किस्मत पर आज फैसला चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

इलेक्शन एक्सप्रेस: राजधानी लखनऊ का क्या है राजनीतिक रुख? Election Express: What's the political mood of Lucknow? - election express AajTakइलेक्शन एक्सप्रेस: राजधानी लखनऊ का क्या है राजनीतिक रुख? Election Express: What's the political mood of Lucknow? - election express AajTakआजतक की इलेक्शन एक्सप्रेस उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंच गई है. देश की हाई प्रोफाइल लोकसभा सीटों में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सीट का भी नाम आता है. गोमती के किनारे बसे लखनऊ को नवाबों का शहर कहा जाता है. मान्यता है कि इसे भगवान राम के अपने छोटे भाई लक्ष्मण ने बसाया था तो कुछ लोग इसे लखन पासी के शहर के तौर पर भी जानते हैं. लोकसभा चुनाव 2019 के चार चरण का मतदान पूरा हो गया. इस चुनावी मौसम में सियासत और गर्मी दोनों ही चरम पर हैं. 2019 की लड़ाई दिनों-दिन जितनी दिलचस्प होती जा रही है, उतना ही दिलचस्प हो गया है उत्तर प्रदेश का सियासी समीकरण. यूपी की राजधानी लखनऊ से बीजेपी ने ग्रह मंत्री राजनाथ सिंह को मैदान में उतारा है. तो वहीं महागठबंधन की तरफ से सपा प्रत्याशी पूनम सिन्हा और कांग्रेस से आचार्य प्रमोद कृष्णम चुनाव लड़ेंगे. आजतक की इलेक्शन एक्सप्रेस लेकर नेहा बाथम निकल पड़ीं हैं नवाबों के शहर लखनऊ की चुनावी चर्चा को समझने.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »

लखनऊ: गैस के चूल्हे के गोदाम में लगी आग, 1 मासूम समेत 4 की मौतलखनऊ: गैस के चूल्हे के गोदाम में लगी आग, 1 मासूम समेत 4 की मौतइंदिरानगर के मायावती कॉलोनी के पास राम विहार फेज 2 में घर में बनाये गए गैस के चूल्हे के गोदाम में लगी आग...
Read more »

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों के हमले में पुलिस के 15 जवान शहीदमहाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों के हमले में पुलिस के 15 जवान शहीदमहाराष्ट्र के गढ़चिरौली ज़िले में आईडीडी के ज़रिये किए गए विस्फोट में जवानों को ले जा रहे वाहन के ड्राइवर की भी मौत. इससे पहले नक्सलियों ने गढ़चिरौली में ही सड़क निर्माण कर रही टीम की 25 गाड़ियों को आग लगा दी थी.
Read more »

यशवंत सिन्हा बोले- राजनाथ मजबूर नेता, लखनऊ से जीतने लायक नहींयशवंत सिन्हा बोले- राजनाथ मजबूर नेता, लखनऊ से जीतने लायक नहींपूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह पर करारा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह मजबूत नहीं मजबूर नेता हैं. वो लखनऊ लोकसभा सीट से चुनाव जीतने के काबिल भी नहीं हैं.
Read more »

चुनाव आजतक: नवाबी शहर लखनऊ का क्या है चुनावी मिजाज? - Lok Sabha Election 2019 AajTakचुनाव आजतक: नवाबी शहर लखनऊ का क्या है चुनावी मिजाज? - Lok Sabha Election 2019 AajTakकहते हैं कि मुस्कुराइए कि आप लखनऊ में हैं. लेकिन अभी तो लखनऊ में ये चल रहा है कि 23 मई को यहां पर मुस्कुराएगा कौन. यहां देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह का चुनावी इम्तिहान हो रहा है तो महागठबंधन ने खामोश स्टाइल वाले शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा को मैदान में उतारा है. कांग्रेस ने भी प्रमोद कृष्णम पर दांव आजमाया है. तो इन उम्मीदवारों के बीच आपको सीधे लखनऊ के आम लोगों के बीच ले चलते हैं कि उनके चेहरे पर किसके नाम की मुस्कान है.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »

लखनऊ में पूनम सिन्हा का रोड शो: सोनाक्षी सिन्हा- डिंपल यादव साथ आईं नजरलखनऊ में पूनम सिन्हा का रोड शो: सोनाक्षी सिन्हा- डिंपल यादव साथ आईं नजरसमाजवादी पार्टी की प्रत्याशी पूनम सिन्हा के पक्ष में शुक्रवार को उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने रोड शो किया. इस दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव भी मौजूद रहीं.
Read more »

लखनऊ में बोले शत्रुघ्न बोले- हमारी गृहमंत्री पूनम सिन्हा भारत के गृहमंत्री पर भारी पड़ेंगीलखनऊ में बोले शत्रुघ्न बोले- हमारी गृहमंत्री पूनम सिन्हा भारत के गृहमंत्री पर भारी पड़ेंगीसमाजवादी पार्टी की उम्मीदवार पूनम सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा और अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश और केंद्र की सरकार पर जमकर निशाना साधा.
Read more »

लखनऊ में रोड शो कर रही थीं सोनाक्षी सिन्हा, तारों के जाल में फंसा रथ, फिर...लखनऊ में रोड शो कर रही थीं सोनाक्षी सिन्हा, तारों के जाल में फंसा रथ, फिर...अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने गुरुवार को लखनऊ में अपनी मां और सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी पूनम सिन्हा के सर्मथन में रोड शो किया. रोड में भारी भीड़ उनकी एक झलक पाने के लिए उमड़ी. सोनाक्षी का रथ कैसरबाग में तारों के मकड़जाल में रथ फंस गया. तभी रथ पर सवार सुरक्षा गार्डो ने डंडे की मदद से तारों को ऊपर उठाया. उसके बाद रथ आगे बढ़ा. इसके चलते कैसरबाग, बीएन रोड, लाटूश रोड, कैंट रोड और बारादरी रोड पर भीषण जाम लग गया.
Read more »

पूनम सिन्हा को क्यों हैं लखनऊ में जीत का पूरा भरोसापूनम सिन्हा को क्यों हैं लखनऊ में जीत का पूरा भरोसापूनम सिन्हा पहली बार चुनाव लड़ रही हैं और उनका मुक़ाबला भी केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से है.
Read more »

प्रिया रमानी के खिलाफ केस में एमजे अकबर से वकील ने कोर्ट में पूछे दो सवाल तो बोले- मुझे याद नहींप्रिया रमानी के खिलाफ केस में एमजे अकबर से वकील ने कोर्ट में पूछे दो सवाल तो बोले- मुझे याद नहींअंग्रेजी अखबार एशियन एज में नौकरी के सिलसिले में रमानी के अकबर से मिलने के ब्यौरे के बारे में वरिष्ठ अधिवक्ता रेबेका जॉन ने पूर्व केंद्रीय मंत्री से जिरह की. हालांकि, इसके जवाब में अकबर ने कहा कि उन्हें याद नहीं है. जॉन ने पूछा कि क्या रमानी एशियन एज, मुंबई में नौकरी तलाशते समय दिसंबर 1993 में उनके कार्यालय में उनसे मिली थी और क्या उन्होंने रमानी से नरीमन प्वाइंट के ओबराय होटल में मिलने को कहा था. दोनों सवालों के जवाब में अकबर ने कहा, ‘मुझे याद नहीं है.’
Read more »

मायावती ने किया खुलासा: SP-BSP गठबंधन ने कांग्रेस के लिए क्यों छोड़ी अमेठी और रायबरेली सीटमायावती ने किया खुलासा: SP-BSP गठबंधन ने कांग्रेस के लिए क्यों छोड़ी अमेठी और रायबरेली सीटमायावती ने शनिवार को कांग्रेस पर मध्य प्रदेश की गुना लोकसभा सीट के बसपा उम्मीदवार को डरा-धमकाकर और खरीद-फरोख्त के जरिये अपने पक्ष में करने का आरोप लगाते हुए उनकी पार्टी में तोड़फोड़ न करने की चेतावनी दी थी. मुरैना के मेला ग्राउंड में मुरैना लोकसभा क्षेत्र से बसपा उम्मीदवार और हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना के समर्थन में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए मायावती ने आरोप लगाया, ‘हाल ही में मध्य प्रदेश के गुना संसदीय क्षेत्र से बसपा के प्रत्याशी को कांग्रेस ने डरा धमकाकर और खरीद फरोख्त के जरिये अपने पक्ष में किया है, जो एक बड़ा धोखा है.’
Read more »



Render Time: 2026-04-02 00:42:22