SP के घर से चल रहा था ड्रग्स का कारोबार, यूपी में सामने आया सनसनीखेज मामला Drugs Uppolice narcoticsbureau
दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में अजब मामला सामने आया है। यूपी पुलिस के एक एसपी के मकान पर छापा मारकर 1800 किलो ड्रग्स बरामद की है। इसकी कीमत 400 करोड़ रुपये आंकी गई है। एनसीबी ने दावा किया है कि देश में पकड़ी गई ड्रग्स की अब तक की सबसे बड़ी खेप है। हैरानी की बात तो यह है कि करोड़ों रुपये के नशे का कारोबार करने के लिए विदेशी नागरिकों ने एसपी के आवास को सुरक्षित पनाहगार बना लिया था। एसपी फिलहाल डीपीएन पांडे लखनऊ में आर्थिक अपराध शाखा में एसपी के पद पर तैनात हैं। आरोपितों द्वारा मकान में तीन वर्ष से नशे की फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। पुलिस के साथ ही आस-पास के लोगों को भी मामले की भनक तक नहीं लगी। मामले की जानकारी होने पर आस-पास के लोग हतप्रभ हैं। मशीन व करोड़ों रुपये का ड्रग्स बरामद करने के बाद एनसीबी ने मकान में ताला लगा दिया है। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पी-4 का मकान नंबर ए-76 डीपीएन पांडे का है। डीपीएन पांडे लखनऊ में आर्थिक अपराध शाखा में एसपी के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया मकान किराये पर उठाने का काम करने वाले एक व्यक्ति गौरव ने लगभग तीन वर्ष पूर्व मकान किराए पर उठाया था। मकान विदेशी नागरिक ब्रूनों को किराये पर दिया गया था। गौरव ने ही ब्रूनों का वेरीफिकेशन कराया था। ब्रूनों द्वारा मकान का किराया ऑनलाइन जमा किया जाता था। पिछले कुछ समय से मकान का बिल ज्यादा आ रहा था। साथ ही पानी का बिल भी बढ़ रहा था। ब्रूनों से मकान खाली कराने की तैयारी थी। सेक्टर के लोगों की माने तो मकान मालिक साल में एक-दो बार ही मकान देखने आते थे।आस-पास के लोगों ने बताया ब्रूनों दिन के वक्त कभी-कभी ही दिखता था। रात में उसके कुछ मित्र आते थे। जिसमें विदेशी लड़कियां भी होती थी। आने वाले लोग ज्यादातर बड़ी-बड़ी गाड़ियों से आते थे। ब्रूनों सिगरेट या अन्य किसी प्रकार का नशा नहीं करता था। पास की दुकान से अक्सर वह अंडा व पानी की बोतल लेने के लिए आता था।सेक्टर के ज्यादातर लोगों को जानकारी है कि यह मकान एसपी का है। साथ ही सेक्टर में आने वाली पुलिस को भी यह जानकारी थी। एसपी का मकान होने के कारण कोई उस तरफ नहीं जाता था।जांच के दौरान विभिन्न सेक्टरों में रहने वाले विदेशी नागरिकों के पास से नशीला पदार्थ मिलता रहा है। लगातार होने वाले मामलों को देखते हुए पुलिस ने विदेशी नागरिकों का गहनता से सत्यापन कराने का निर्णय लिया था। कुछ सेक्टरों में अभियान चलाने के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया।कासना कोतवाली क्षेत्र में इसमें दोनों ही विभाग की घोर लापरवाही सामने आई है। संभावना है जल्द ही शासन स्तर से कार्रवाई हो सकती है। नशे का कारोबार करने वालों के लिए कम बसे सेक्टर आसान ठिकाना होते हैं।2013 में भी ओमीक्रान सेक्टर से नशे की फैक्ट्री पकड़ी गई थी। ओमीक्रान सेक्टर में रहने वाले तीन नाइजीरियाई युवक सन्नी चुबा ओकोला, इमको डाइक और नबाबुको पैटिक को नौ जून 2013 में दादरी पुलिस ने बिना पासपोर्ट व वीजा के भारत में अवैध रूप से रहने पर गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपितों के घर से नशीला पदार्थ बरामद किया था। विनीत जायसवाल का कहना है कि एनसीबी ने मकान में ताला लगा दिया है। एनसीबी की तरफ से अभी पुलिस से संपर्क नहीं किया गया है। यदि संपर्क किया जाता है मकान की निगरानी के लिए पुलिस तैनात की जाएगी।.
दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में अजब मामला सामने आया है। यूपी पुलिस के एक एसपी के मकान पर छापा मारकर 1800 किलो ड्रग्स बरामद की है। इसकी कीमत 400 करोड़ रुपये आंकी गई है। एनसीबी ने दावा किया है कि देश में पकड़ी गई ड्रग्स की अब तक की सबसे बड़ी खेप है। हैरानी की बात तो यह है कि करोड़ों रुपये के नशे का कारोबार करने के लिए विदेशी नागरिकों ने एसपी के आवास को सुरक्षित पनाहगार बना लिया था। एसपी फिलहाल डीपीएन पांडे लखनऊ में आर्थिक अपराध शाखा में एसपी के पद पर तैनात हैं। आरोपितों द्वारा मकान में तीन वर्ष से नशे की फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। पुलिस के साथ ही आस-पास के लोगों को भी मामले की भनक तक नहीं लगी। मामले की जानकारी होने पर आस-पास के लोग हतप्रभ हैं। मशीन व करोड़ों रुपये का ड्रग्स बरामद करने के बाद एनसीबी ने मकान में ताला लगा दिया है। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पी-4 का मकान नंबर ए-76 डीपीएन पांडे का है। डीपीएन पांडे लखनऊ में आर्थिक अपराध शाखा में एसपी के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया मकान किराये पर उठाने का काम करने वाले एक व्यक्ति गौरव ने लगभग तीन वर्ष पूर्व मकान किराए पर उठाया था। मकान विदेशी नागरिक ब्रूनों को किराये पर दिया गया था। गौरव ने ही ब्रूनों का वेरीफिकेशन कराया था। ब्रूनों द्वारा मकान का किराया ऑनलाइन जमा किया जाता था। पिछले कुछ समय से मकान का बिल ज्यादा आ रहा था। साथ ही पानी का बिल भी बढ़ रहा था। ब्रूनों से मकान खाली कराने की तैयारी थी। सेक्टर के लोगों की माने तो मकान मालिक साल में एक-दो बार ही मकान देखने आते थे।आस-पास के लोगों ने बताया ब्रूनों दिन के वक्त कभी-कभी ही दिखता था। रात में उसके कुछ मित्र आते थे। जिसमें विदेशी लड़कियां भी होती थी। आने वाले लोग ज्यादातर बड़ी-बड़ी गाड़ियों से आते थे। ब्रूनों सिगरेट या अन्य किसी प्रकार का नशा नहीं करता था। पास की दुकान से अक्सर वह अंडा व पानी की बोतल लेने के लिए आता था।सेक्टर के ज्यादातर लोगों को जानकारी है कि यह मकान एसपी का है। साथ ही सेक्टर में आने वाली पुलिस को भी यह जानकारी थी। एसपी का मकान होने के कारण कोई उस तरफ नहीं जाता था।जांच के दौरान विभिन्न सेक्टरों में रहने वाले विदेशी नागरिकों के पास से नशीला पदार्थ मिलता रहा है। लगातार होने वाले मामलों को देखते हुए पुलिस ने विदेशी नागरिकों का गहनता से सत्यापन कराने का निर्णय लिया था। कुछ सेक्टरों में अभियान चलाने के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया।कासना कोतवाली क्षेत्र में इसमें दोनों ही विभाग की घोर लापरवाही सामने आई है। संभावना है जल्द ही शासन स्तर से कार्रवाई हो सकती है। नशे का कारोबार करने वालों के लिए कम बसे सेक्टर आसान ठिकाना होते हैं।2013 में भी ओमीक्रान सेक्टर से नशे की फैक्ट्री पकड़ी गई थी। ओमीक्रान सेक्टर में रहने वाले तीन नाइजीरियाई युवक सन्नी चुबा ओकोला, इमको डाइक और नबाबुको पैटिक को नौ जून 2013 में दादरी पुलिस ने बिना पासपोर्ट व वीजा के भारत में अवैध रूप से रहने पर गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपितों के घर से नशीला पदार्थ बरामद किया था। विनीत जायसवाल का कहना है कि एनसीबी ने मकान में ताला लगा दिया है। एनसीबी की तरफ से अभी पुलिस से संपर्क नहीं किया गया है। यदि संपर्क किया जाता है मकान की निगरानी के लिए पुलिस तैनात की जाएगी।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
रायबरेली से बीजेपी के प्रत्याशी ने छुए सोनिया गांधी के प्रतिनिधि के पैररायबरेली लोकसभा सीट पर सोमवार को वोटिंग के दौरान दिनेश प्रताप सिंह शहर के केंद्रीय विद्यालय के मतदान केंद्र के बाहर मीडिया के लोगों से बात कर रहे थे. इसी दौरान सोनिया गांधी के प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा सामने से आते दिखाई दिए. दिनेश प्रताप सिंह ने उन्हें देखते ही उनके चरण स्पर्श किए.
Read more »
लास वेगास से आ रहा एक निजी जेट दुर्घटनाग्रस्त, 14 लोगों के मारे जाने की आशंकारिपोर्टों के मुताबिक मैक्सिको में लास वेगास से आ रहे एक निजी जेट के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद 14 लोगों के मारे जाने की आशंका है। MexicoCity Mexico Aircraft
Read more »
KCR और विजयन ने थर्ड फ्रंट की संभावना को दिया बल, VVPAT पर सुनवाई के लिए दिल्ली में नायडू कैंप– News18 हिंदीतेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने ‘एक संघीय मोर्चे के निर्माण’ के प्रयास में सोमवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से मुलाकात की, वहीं अन्य विपक्षी पार्टियों के नेता 50% ईवीएम और वीवीपैट पर्चियों के औचक मिलान के लिए सुप्रीम कोर्ट में होने वाली अहम सुनवाई में पहुंच रहे हैं.
Read more »
तस्वीरों में देखें नोएडा के फॉर्म हाऊस में चल रही रेव पार्टी के लग्जरी इंतजाम, rave party in farm house noida police raid DLNH– News18 Hindiलम्बे-चौड़े एरिया में फैला फॉर्म हाऊस. टेबलों पर सजी महंगी-महंगी बीयर, सिगरेट और शराब की बोतलें. हर एक टेबल पर शराब परोसती लड़कियां. हल्की रंग-बिरंगी लाइट में डीजे पर थिरकते कपल्स. जो डीजे पर नहीं था वो स्वीमिंग पूल में अपने पार्टनर के साथ मौजूद था. फॉर्म हाऊस के बाहर लगी थी 39 लग्जरी कारों की लाइन. इन्हीं के बीच-बीच मे कहीं महंगी बाइकें भी खड़ी हुईं थी. ऐसा ही कुछ नज़ारा था जब नोएडा के एसएसपी ने अपनी टीम के साथ यहां छापा मारा.
Read more »
लास वेगास से मैक्सिको आ रहा निजी जेट दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों के मारे जाने की आशंकाअधिकारियों के मुताबिक विमान में 11 यात्री और चालक दल के 2 सदस्य थे बॉम्बार्डियर चैलेंजर 601 जेट ने शनिवार देर रात लास वेगास से मॉन्टेरी के लिए उड़ान भरी थी | No survivors found in Mexico crash of jet carrying 13 people
Read more »
272+ के दावे से इस बार क्यों उठता जा रहा है BJP नेताओं का ही भरोसा?प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह इस बार के लोकसभा चुनाव में 2014 के मुकाबले ज्यादा सीटें जीतने का दावा कर रहे हैं, लेकिन पहले सुब्रमण्यम स्वामी तो अब राम माधव ने ऐसे संकेत दिए हैं कि बीजेपी को बहुमत हासिल करने के लिए सहयोगियों की जरूरत पड़ सकती है.
Read more »
स्कूल में बच्चों से फीस के बदले प्लास्टिक का कचरा लिया जा रहाबच्चों से हर हफ्ते प्लास्टिक के 10-20 सामान लिए जाते हैं आर्थिक रूप से कमजोर 110 बच्चे इस स्कूल में पढ़ते हैं | Guwahati school charges plastic wastes as fees
Read more »
मुंबई एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, उड़ान भरते वक्त रनवे पार कर गया वायुसेना का विमान
Read more »
साधु-संतों के साथ दिग्विजय का भोपाल में रोड शोभोपाल में लोकसभा चुनाव अब पूरी तरह धर्मिक रंग में रंगा नजर आ रहा है। कंप्यूटर बाबा के हठ योग के बाद बुधवार को कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने साधु-संतों के साथ रोड शो किया।
Read more »
दिल्ली के साथ यूपी के नोएडा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, जेवर तक चलेगी मेट्रोकमाई के लिहाज से घाटे का सौदा होने के बावजूद दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन ने जेवर एयरपोर्ट मेट्रो के लिए संस्तुति की है।
Read more »
