Ayodhya Latest News : प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या एक बार फिर इतिहास रचने जा रही है. 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराकर 37 वर्षों का संकल्प पूरा करेंगे. यह वही सपना है जो 1990 में कारसेवकों ने विवादित ढांचे पर भगवा ध्वज लगाकर देखा था. अब वह क्षण राम भक्तों के लिए गौरव और आस्था का प्रतीक बनने वाला है.
अयोध्या: यूपी के अयोध्या में 25 नवंबर का दिन इतिहास के स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा. इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराएंगे. यह वही संकल्प है जो 1990 में कारसेवकों ने लिया था.
जब 30 अक्टूबर और 2 नवंबर को उन्होंने विवादित ढांचे पर भगवा ध्वज फहराकर श्रीराम जन्मभूमि की आज़ादी का उद्घोष किया था. अयोध्या के नवंबर का अद्भुत संयोग अयोध्या के इतिहास में नवंबर का महीना विशेष महत्व रखता है. 2 नवंबर 1990 को जब कारसेवकों ने पहली बार भगवा झंडा फहराया था, उसी दिन से राम मंदिर आंदोलन को नई गति मिली थी. देशभर के राम भक्तों में आस्था की चिंगारी भड़क उठी थी. अब 25 नवंबर 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसी संकल्प को पूरा करते हुए राम मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराएंगे. तीस साल की कानूनी लड़ाई का अंत राम जन्मभूमि विवाद ने भारत के इतिहास में सबसे लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी. 30 साल तक यह मामला निचली अदालतों से होते हुए सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा. 9 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट ने इस विवाद का अंत कर दिया और राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया. आज उसी मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है और यह गौरवशाली क्षण साकार हो रहा है. इसे भी पढ़ें : कौन हैं राहुल गांधी के रामचेत? अब मशीन बंद, मोची बिस्तर पर, जानें गुप्तारगंज की हकीकत राम भक्तों का संकल्प होगा पूर्ण अयोध्या में इन दिनों धार्मिक अनुष्ठानों का दौर चल रहा है. पूरा नगर दीपों और जय श्रीराम के नारों से गूंज रहा है. विश्व हिंदू परिषद के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि 25 नवंबर का दिन हर राम भक्त के लिए भावनात्मक होगा. यह केवल एक मंदिर नहीं बल्कि राष्ट्र का मंदिर है. सैकड़ों वर्षों की तपस्या, संघर्ष और विश्वास अब साकार रूप लेने जा रहे हैं. इतिहास में अमर हो जाएगी तारीख 25 नवंबर अयोध्या के इतिहास में 2 नवंबर और 9 नवंबर की तरह अब 25 नवंबर भी सदा के लिए अमर हो जाएगी. जब भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज लहराएगा, तो हर भक्त का मन गर्व और आनंद से भर उठेगा. यह दृश्य उन लाखों कारसेवकों के संघर्ष और बलिदान की गवाही देगा जिन्होंने राम मंदिर के लिए अपना सब कुछ समर्पित किया.
UP Khabar Ayodhya News Ayodhya Khabar Local18 Ayodhya Ram Temple Ram Janmabhoomi PM Modi Shikhar Flag यूपी न्यूज यूपी खबर अयोध्या न्यूज अयोध्या खबर लोकल18 अयोध्या राम मंदिर राम जन्मभूमि पीएम मोदी शिखर ध्वज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
14 दिन तक रोज प्रोटीन पाउडर पीने से क्या हुआ? 37 साल की लेडी ने बताया14 दिन तक रोज प्रोटीन पाउडर पीने से क्या होगा? 37 साल की महिला ने बताया
Read more »
वर्ल्ड अपडेट्स: चीन ने अमेरिका पर 24% एक्स्ट्रा टैरिफ हटाया, सोयाबीन पर 13% टैरिफ अभी भी जारीInternational Breaking News Headlines [5/11/2025] Update; Dainik Bhaskar Breaking News Headlines Today, and World Latest Pictures Videos, Pictures, and More From Dainik Bhaskar.
Read more »
37 साल का समलैंगिक अभिनेता, जो बना दुनिया का सबसे सेक्सी पुरुष, बीते 10 साल में इन 10 को मिल चुका है ये खिताबसाल 2025 में सेक्सिएस्ट मैन अलाइव का खिताब किस हस्ती को मिला है, इसका पीपल मैगजीन ने ऐलान कर दिया है। यह एक ब्रिटिश एक्टर है, जो कई हॉलीवुड फिल्में और वेब सीरीज कर चुका है। इसने अपने समलैंगिक होने का खुलासा करके तहलका मचा दिया था।
Read more »
IND VS AUS: 10, 9, 24, 37, 5,15 ये है गिल का ऑस्ट्रेलियाई नंबर, किस बात से परेशान है वनडे का कप्तान, कब बोल...अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाने वाले शुभमन गिल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार को यहां होने वाले चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में बड़ा स्कोर बनाने की कोशिश करेंगे जिसमें भारतीय टीम जीत के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगी.
Read more »
गैलप सर्वे: अमेरिका में ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग गिरकर हुई 37 फीसदी, जनता का भरोसा कमजोरअमेरिका में गैलप द्वारा जारी नवीनतम नेशनल ट्रैकिंग सर्वे में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग गिरकर 37% पर पहुंच गई है, जो हालिया वर्षों का सबसे निचला स्तर माना जा रहा है। सर्वे
Read more »
34 फिल्में करने वाली एक्ट्रेस की 37 की उम्र में हुई मौत, कब्र खोदकर निकाली गई लाश फिर भी आज तक बना हुआ है रहस्यइस एक्ट्रेस को मलयालम सिनेमा की पहली फीमेल सुपरस्टार माना जाता था और इसी ने इंडस्ट्री को उसका पहला नेशनल अवॉर्ड दिलाया था। इसने 18 साल के करियर में सिर्फ 34 फिल्में कीं। 29 की उम्र में शादी करके इंडस्ट्री छोड़ दी और फिर दर्दनाक मौत हो गई, जिसकी गुत्थी आज भी अनसुलझी है। मौत के एक साल बाद इसकी लाश को कब्र खोदकर निकाला गया और पोस्टमार्टम करके जांच की...
Read more »
