International Breaking News Headlines [5/11/2025] Update; Dainik Bhaskar Breaking News Headlines Today, and World Latest Pictures Videos, Pictures, and More From Dainik Bhaskar.
चीन ने अमेरिकी सामानों पर लगाए गए 24% अतिरिक्त टैरिफ को एक साल के लिए सस्पेंड करने की घोषणा की है। यह फैसला 10 नवंबर से लागू होगा। चीन की स्टेट काउंसिल के टैरिफ कमीशन ने कहा कि 10% का जो टैरिफ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के 'लिबरेशन डे' शुल्कों के जवाब में लगाया गया था, वह फिलहाल जारी रहेगा। कमीशन ने यह भी बताया कि वह कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर लगे 15% तक के टैरिफ को पूरी तरह हटा देगा। ये वही उत्पाद हैं जिन पर चीन ने मार्च में टैक्स लगाने की घोषणा की थी। इस फैसले के बाद चीन ने संकेत दिया है कि वह व्यापारिक तनाव को कम करने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है, हालांकि दोनों देशों के बीच टैरिफ विवाद पूरी तरह खत्म होने में अभी समय लग सकता है। इन राहत के बावजूद अमेरिकी सोयाबीन पर अभी भी कुल 13% टैक्स लागू रहेगा, जिसमें पहले से मौजूद 3% बेस टैरिफ शामिल है। कारोबारियों का कहना है कि इससे अमेरिकी सोयाबीन अब भी महंगा पड़ेगा, खासकर जब ब्राजील से आने वाले सोयाबीन सस्ते हैं। यानि अब कुल मिलाकर देखा जाए तो, ज्यादातर अमेरिकी सामानों पर चीन 10% टैरिफ लागू रखेगा। वहीं 24% वाला एक्स्ट्रा टैरिफ फिलहाल निलंबित है, यानी लागू नहीं है। इस तरह चीन अभी औसतन 10% का टैरिफ अमेरिकी सामानों पर लागू कर रहा है।ह्यूस्टन-वॉशिंगटन फ्लाइट में बम की धमकी, रोनाल्ड रीगन एयरपोर्ट पर उड़ानें रोकी गईं अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के रोनाल्ड रीगन एयरपोर्ट पर मंगलवार को बम की धमकी से कुछ देर के लिए सभी उड़ानें रोक दी गईं। यह धमकी ह्यूस्टन से वॉशिंगटन आने वाली यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट को मिली थी। विमान को एयरपोर्ट के एक सुरक्षित हिस्से में ले जाकर यात्रियों को बाहर निकाला गया और बस से टर्मिनल तक पहुंचाया गया। एफबीआई ने जांच शुरू कर दी है। इस घटना के कारण अन्य उड़ानों में औसतन 50 मिनट की देरी हुई, जबकि कुछ में दो घंटे तक की। जांच पूरी होने के बाद एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन फिर से शुरू कर दिया गया। मेयर चुनाव जीते भारतवंशी ममदानी ट्रम्प से बोले:जानता हूं आप देख रहे हैं, वॉल्यूम तेज कीजिए; न्यूयॉर्क ने आपको पैदा किया, वही हराएगा भारतीय मूल के डेमोक्रेट पार्टी के उम्मीदवार जोहरान ममदानी ने अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क के मेयर का चुनाव जीत लिया है। उन्हें 50.
4% वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर न्यूयॉर्क के पूर्व गवर्नर और निर्दलीय उम्मीदवार एंड्रयू कुओमो रहे। उन्हें 41% यानी करीब 8.5 लाख वोट मिले। रिपब्लिकन पार्टी के कर्टिस स्लिवा 7.1% यानी करीब 1.45 लाख वोटों के साथ तीसरे नंबर पर है। ममदानी फिल्म डायेरक्टर मीरा नायर के बेटे हैं। वे पिछले 100 सालों में न्यूयॉर्क के सबसे युवा, पहले भारतवंशी और पहले मुस्लिम मेयर होंगे। जीत के बाद ममदानी ने न्यूयॉर्क की जनता को संबोधित किया।अमेरिका के केंटकी में कार्गो प्लेन क्रैश, 7 की मौत:डेढ़ लाख लीटर तेल फैला, 8km के दायरे में लोगों को आदेश- घर से न निकलें अमेरिका के केंटकी राज्य में बुधवार को लुईविल में एक कार्गो प्लेन क्रैश हो गया है। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कम से कम 11 के घायल होने की खबर है। फेडरल एविएशन अथॉरिटी के मुताबिक, UPS कंपनी की फ्लाइट 2976 ने मोहम्मद अली इंटरनेशनल एयरपोर्ट से होनोलुलु के डेनियल इनौये इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी। FAA ने बताया कि यह हादसा शाम करीब 5:15 बजे हुआ। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियोज में तेज आग और मलबा दिखाई दे रहा है।ट्रम्प की जिद ने कराया अमेरिका में सबसे लंबा शटडाउन:अब तक ₹1 लाख करोड़ का नुकसान, 14 लाख लोग कर्ज लेकर घर चला रहे अमेरिका में 1 अक्टूबर से शुरू हुए सरकारी शटडाउन का आज 36वां दिन है। यह अमेरिका के इतिहास का सबसे लंबा शटडाउन है। इससे पहले राष्ट्रपति ट्रम्प के पहले कार्यकाल के दौरान 2018 में 35 दिनों तक सरकारी कामकाज ठप रहा था। ट्रम्प हेल्थ केयर प्रोग्राम की सब्सिडी बढ़ाने को तैयार नहीं हैं, इस वजह से अमेरिकी संसद के ऊपरी सदन सीनेट में फंडिंग बिल पास नहीं हो पा रहा है। इस बिल पर अब तक 13 बार वोटिंग हो चुकी है, लेकिन बहुमत के लिए जरूरी 60 वोट नहीं मिल पाए हैं।ज्ञानवापी पर 'मंदिर जहां था, फिर वहीं बनाएंगे' गाया, काशी महोत्सव में मारपीटनए फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन और रेस्ट पीरियड नियम पूरी तरह लागू करने की अपीलजैसलमेर में अब चलेंगी उत्तरी हवाएं, बढ़ेगी सर्दीप्रदेश में रातें होंगी ठंडी, दिन में बढ़ेगा तापमानपूर्णिया में चिराग, सम्राट चौधरी, मनीष वर्मा की जनसभाMP में 6 नवंबर से रातें ठंडी...2-3° लुढ़केगा पारा
Breaking News Today Breaking News Today World News Today International News Headlines
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बिहार की इस सीट पर 17 चुनाव, 13 मुस्लिम उम्मीदवार, फिर भी सदन से कोसों दूर!औरंगाबाद के गोह विधानसभा क्षेत्र में अब तक 17 चुनाव हुए हैं, जिनमें 13 मुस्लिम उम्मीदवार रहे। लेकिन, गोह की जनता ने कभी किसी मुस्लिम को सदन नहीं भेजा। 2005 में कौकब कादरी दूसरे स्थान पर रहे थे। 2011 की जनगणना के अनुसार, गोह विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिम आबादी 9.
Read more »
बांग्लादेश में डेंगू का प्रकोप जारी, 24 घंटों में 1 हजार से ज्यादा मामले दर्जबांग्लादेश में डेंगू का प्रकोप जारी, 24 घंटों में 1 हजार से ज्यादा मामले दर्ज
Read more »
வாக்காளர் சரிபார்ப்புக்குத் தேவையான 13 ஆவணங்கள்Voter Verification : வாக்காளர் சரிபார்ப்புக்குத் தேவையான 13 ஆவணங்கள் விவரங்களை இங்கே தெரிந்து கொள்ளுங்கள்
Read more »
यूपी के इस जिले में BLO घर-घर जाकर करेंगे 13.6 मतदाताओं की जांच, इन लोगों की तैयार होगी लिस्टउत्तर प्रदेश के एक जिले में बूथ लेवल ऑफिसर बीएलओ 13.
Read more »
बिना जीएसटी व ड्रग लाइसेंस के बेच दी 13 करोड़ की दवाईउत्तराखंड एसटीएफ ने साईं फार्मा द्वारा बिना जीएसटी और ड्रग लाइसेंस के 13 करोड़ रुपये की नकली दवाइयां बेचने का पर्दाफाश किया है। इस मामले में छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच में पता चला कि कंपनी का पता फर्जी था और बैंक खाते से करोड़ों रुपये का अवैध लेन-देन हुआ। आरोपितों ने कई राज्यों में नकली दवाइयों का व्यापार...
Read more »
இலவச வீட்டுமனை பட்டா : 24 ஆண்டுகள் காத்திருப்பு, கனவை நனவாக்கிய விருதுநகர் கலெக்டர்Patta : விருதுநகரில் 24 ஆண்டுகளாக இணைய வழிபட்டா கிடைக்கப்பெறாதவர்களுக்கு, மாவட்ட ஆட்சித்தலைவர் இணையவழி பட்டாக்களை பயனாளிகளுக்கு நேரில் சென்று வழங்கினார்.
Read more »
