अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाने वाले शुभमन गिल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार को यहां होने वाले चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में बड़ा स्कोर बनाने की कोशिश करेंगे जिसमें भारतीय टीम जीत के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगी.
नई दिल्ली. अब तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाने वाले शुभमन गिल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार को यहां होने वाले चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में बड़ा स्कोर बनाने की कोशिश करेंगे जिसमें भारतीय टीम जीत के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगी.
तीन मैचों के बाद श्रृंखला 1-1 से बराबर है लेकिन ऑस्ट्रेलिया की टीम कुछ प्रमुख खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में थोड़ा कमजोर नजर आ रही है. पिछले मैच में जोश हेजलवुड की अनुपस्थिति से स्पष्ट अंतर नजर आया था जब भारत 186 रनके लक्ष्य को हासिल करके श्रृंखला बराबर करने में सफल रहा था. चौथे मैच में ऑस्ट्रेलिया को ट्रेविस हेड की भी कमी खलेगी क्योंकि सलामी बल्लेबाज को एशेज की तैयारी के लिए शेफील्ड शील्ड में खेलना है. ऑस्ट्रेलिया की टीम के इन दोनों प्रमुख खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में भारत के पास गाबा में अंतिम मैच से पहले 2-1 की बढ़त हासिल करने का यह सबसे अच्छा मौका है. गिल के लिए गोल्ड-कोस्ट अहम भारतीय टीम प्रबंधन को टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल की फॉर्म थोड़ी परेशान कर सकती है, क्योंकि उन्होंने अब तक ऑस्ट्रेलिया के वर्तमान दौरे में छह मैच खेले हैं और एक भी अर्धशतक नहीं लगाया है. एकदिवसीय श्रृंखला की शुरुआत से अब तक उनके स्कोर का क्रम 10, 9, 24, नाबाद 37, 5 और 15 है. अभी तक केवल एक बार वह अच्छी फॉर्म में दिखे थे. वह कैनबरा में था जब उन्होंने कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ अच्छी साझेदारी की था. बारिश के कारण यह मैच रद्द कर दिया गया था. गिल को फुल लेंथ की गेंदों से परेशानी हो रही है, जिनमें मूवमेंट की झलक दिख रही है. चिंता की बात यह है कि गिल अभी तक अपनी चिर परिचित लय में नहीं दिखे हैं. ऑस्ट्रेलिया में छाए अभिषेक भारत के लिए अच्छी बात यह है कि अभिषेक शर्मा ने विश्व के नंबर एक टी20 बल्लेबाज की अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन किया है और टीम को उनसे एक बार फिर एक और जोरदार पारी की उम्मीद होगी. गिल को एक सप्ताह के भीतर लाल गेंद से खेलना शुरू करना होगा और अगर वह किसी भी प्रारूप में खेल रहे हों तो कुछ रन बनाने से उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ेगा. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले और तीसरे मैच में अच्छी शुरुआत के साथ अपनी पुरानी फॉर्म की झलक दिखाई है लेकिन अब वह बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगे क्योंकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अगली श्रृंखला से पहले उन्हें एक महीने का ब्रेक मिलेगा. क्या बॉलिंग में बदलाव होगा ? अर्शदीप सिंह के शामिल होने से गेंदबाजी विभाग अधिक मजबूत दिखता है, जबकि कुलदीप यादव को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला की तैयारी के लिए वापस भेज दिया गया है. टीम प्रबंधन का मुख्य मुद्दा हमेशा से यह रहा है कि कुलदीप और अर्शदीप दोनों को एक साथ नहीं खिलाया जा सकता. लेकिन फिलहाल ऐसी कोई समस्या नजर नहीं आती है. वाशिंगटन सुंदर की मौजूदगी में भारतीय बल्लेबाजी मजबूत नजर आती है. वाशिंगटन ने पिछले मैच में 23 गेंद पर नाबाद 49 रन बनाकर भारत को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए कप्तान मिशेल मार्श और टिम डेविड पर काफी हद तक निर्भर रहेगी। हेड की अनुपस्थिति में मार्श मैथ्यू शॉर्ट को अपना सलामी जोड़ीदार बना सकते हैं. ऑस्ट्रेलिया को हालांकि अपने गेंदबाजी विभाग में बदलाव करने पड़ सकते हैं क्योंकि सीन एबॉट अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और बेन ड्वार्शुइस या महली बियर्डमैन में से किसी एक को उनकी जगह पर लाया जा सकता है. टीम इस प्रकार हैं: भारत: सूर्यकुमार यादव , अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल , तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा , वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, संजू सैमसन , रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर। ऑस्ट्रेलिया: मिशेल मार्श , मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस , जोश फिलिप , मिशेल ओवेन, ग्लेन मैक्सवेल, मैट कुहनेमन, एडम ज़म्पा, महली बियर्डमैन, बेन ड्वार्शिस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मार्कस स्टोइनिस।
4Th T-20 Gold Cost Shubhman Gill Form Worry Factor Suryakumar Yadav Gautam Gambhir
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Ind vs Aus T20 Series: टीम इंडिया खुश, बचे हुए मैच नहीं खेलेगा गेंदबाजों की खाल उधेड़ने वाला ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजInd vs Aus T20 Series: ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपने विस्फोटक ओपनर ट्रेविस हेड को शेफील्ड शील्ड मैचों में खेलने के लिए भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से छुट्टी दे दी है।
Read more »
IND vs AUS: भारत के खिलाफ आखिरी दो T20I से हटे ट्रेविस हेड, खास वजह के चलते लिया ये फैसलाऑस्ट्रेलियाई ओपनर ट्रेविस हेड भारत के खिलाफ आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैचों में नहीं खेलेंगे। हेड अब एशेज सीरीज पर ध्यान लगाने के लिए ऑस्ट्रेलिया के घरेलू टूर्नामेंट शेफील्ड शील्ड में हिस्सा लेंगे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज के आखिरी दो मैच क्रमश: गुरुवार और शनिवार को खेले जाएंगे। दोनों टीमें इस समय सीरीज में 1-1 की बराबरी पर...
Read more »
IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी-20 मैच, जानें कब और कहां होगा मुकाबलाभारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 श्रृंखला रोमांचक मोड़ पर है। श्रृंखला 1-1 से बराबरी पर है, और चौथा मैच 6 नवंबर को गोल्ड कोस्ट में खेला जाएगा। मैच का समय, स्थान और लाइव देखने के विकल्प की जानकारी यहां दी गई है।
Read more »
IND vs PAK: एशिया कप के बाद ICC ने खिलाड़ियों पर लगाया जुर्माना और बैनएशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों के व्यवहार को लेकर विवाद रहा. ICC ने खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया है, जिसमें हारिस रऊफ पर 2 मैचों का बैन और सूर्यकुमार यादव पर जुर्माना शामिल है। साहिबजादा फरहान को चेतावनी दी गई है, जबकि बुमराह को भी वॉर्निंग मिली है।
Read more »
IND vs AUS 4th T20I Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया का चौथा टी20i मैच?IND vs AUS 4th T20I Live Streaming: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा T20I मैच 6 नवंबर 2025 को गोल्ड कोस्ट, क्वींसलैंड के कैरारा ओवल में खेला जाएगा। सीरीज 1-1 से बराबर है और दोनों टीमें जीत के साथ सीरीज पर कब्जा करना चाहेंगी। यह मैच दोपहर 1:45 बजे शुरू होगा। ऐसे में जानते हैं कब, कहां और कैसे देख सकते हैं भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी20...
Read more »
37 साल का समलैंगिक अभिनेता, जो बना दुनिया का सबसे सेक्सी पुरुष, बीते 10 साल में इन 10 को मिल चुका है ये खिताबसाल 2025 में सेक्सिएस्ट मैन अलाइव का खिताब किस हस्ती को मिला है, इसका पीपल मैगजीन ने ऐलान कर दिया है। यह एक ब्रिटिश एक्टर है, जो कई हॉलीवुड फिल्में और वेब सीरीज कर चुका है। इसने अपने समलैंगिक होने का खुलासा करके तहलका मचा दिया था।
Read more »
