अंबेडकरनगर में कटका पुलिस ने अंतरजनपदीय चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इन चोरों ने कटका मालीपुर और जलालपुर में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस ने इनके पास से नकदी आभूषण कार और बाइक बरामद की है। आरोपितों ने घरों से लाखों रुपये के सामान की चोरी की थी। पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया...
संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। कटका पुलिस ने अंतरजनपदीय चोर गिरोह के पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने कटका, मालीपुर, जलालपुर में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। दो आरोपित गोरखपुर जिले का हैं। पुलिस ने इनके पास से एक लाख 54 हजार नकदी, आभूषण, कार व बाइक बरामद किया। दोनों वाहनों को पुलिस ने सीज कर दिया है। यह सफलता स्वाट, सर्विलांस की मदद से पुलिस के हाथ लगी है। जलालपुर के ब्राह्मणपट्टी गांव के दिलीप शुक्ल का पूरा परिवार गत 29 अगस्त की रात छत पर सो रहा था। चोरों ने पहले घर के बाहर लगे सीसी कैमरे को तोड़ दिया था। मुख्य गेट की कुंडी तोड़कर कमरे में रखी अलमारी और बाक्स तोड़कर सोने की दो चेन, तीन अंगूठी और नकदी लेकर फरार हो गए थे। दूसरी बड़ी वारदात कटका के वनपुरवा गांव में हुई थी। मो.
इसराइल के घर का ताला तोड़कर चोर तीन लाख नकद और 15 लाख का जेवरात समेत अन्य सामान उठा ले गए थे। इसी गांव के पूर्व ब्लाक प्रमुख सूर्य नारायण शुक्ल के घर में भी चोर घुसे थे, लेकिन यहां कुछ ले जाने में सफल नहीं हुए थे। स्वजन को इसकी जानकारी दूसरे दिन सुबह हुई थी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया था। इसके अलावा मालीपुर थाने में भी चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने शनिवार को कटका के हैदरागाद गांव के अजय लोना, राजा उर्फ राज, बबुरा गांव के दिवाकर मिश्र उर्फ बब्लू, गोरखपुर जिले के बढ़हलगंज के सहरौली गांव के बुद्धू प्रसाद उर्फ प्रधान, बब्लू लोना को पुलिस ने मसोढ़ा गांव के निकट गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के पुल के नीचे से गिरफ्तार किया। चोरों के गिरोह का पर्दाफाश किया गया है, इसमें गोरखपुर जिले के दो आरोपित शामिल हैं। आरोपितों ने जलालपुर, मालीपुर व कटका में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। गिरफ्तार आरोपितों को जेल भेजा गया है। -श्यामदेव, एएसपी।
Ambedkarnagar News Inter-District Thief Gang Theft Arrests Crime News Ambedkarnagar Katka Police Jalalpur Theft Case Malipur Theft Gorakhpur Criminals Uttar Pradesh Crime Stolen Goods Recovered Up News Uttar Pradesh News Uttar Pradesh News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भास्कर अपडेट्स: जम्मू-कश्मीर विधानसभा का पुलवाना MLA को नोटिस, डोडा विधायक को लेकर पोस्ट की थीBreaking News LIVE Updates; pan india sir | Delhi Mumbai News
Read more »
Ambedkar Nagar News: दुष्कर्म के दोषी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास, सखारी क्षेत्र में 4 साल पहले हुई थी घटनाअंबेडकरनगर में पॉक्सो एक्ट के तहत एक दुष्कर्मी को 10 साल की सजा हुई और 40 हजार का जुर्माना लगाया गया। एक अन्य मामले में मारपीट के चार दोषियों को 3-3 साल की कैद और जुर्माना हुआ। चोरी और मारपीट के अन्य मामलों में भी आरोपियों पर जुर्माना लगाया गया। अदालत ने अपराधों की गंभीरता को देखते हुए यह फैसला...
Read more »
Karawal Nagar Firing: दिल्ली के करावल नगर में देर रात ठायं-ठायं, युवक को गोलियां मारकर फरार हुए बदमाशkarawal Nagar Firing: शुरुआती जांच में सामने आया है कि 2-3 अज्ञात हमलावरों ने रोहित यादव पर गोलियां चलाईं और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए. पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है.
Read more »
वर्ल्ड अपडेट्स: UN महासभा में हमास-मुक्त फिलिस्तीनी देश के पक्ष में भारत सहित 142 देशों ने वोट दिया, इजराइल...International Breaking News Headlines Update; Dainik Bhaskar Breaking News Headlines Today, abd World Latest Pictures Videos, Pictures, and More From Dainik Bhaskar
Read more »
Delhi Firing: दिल्ली में हुई गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौतDelhi Firing: दिल्ली में हुई गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत वीडियो Delhi Karawal Nagar Firing one killed News in hindi
Read more »
Udhamsingh Nagar: खनन चेकपोस्ट पर बड़ा हादसा, डंपर से टकराकर बाइक सवार की दर्दनाक मौतकाशीपुर के बाजपुर रोड पर कैलाश रिवर माइनिंग कंपनी के चेकपोस्ट पर डंपर की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई। इस हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चेकपोस्ट पर तोड़फोड़ की। मृतक मोहम्मद फैजान परमानंदपुर गांव का रहने वाला था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया और मामले की जांच शुरू कर दी...
Read more »
