कम समय में वेट लॉस करने के चक्कर में आपकी सेहत बिगड़ सकती है। इससे शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है जिससे दूसरी कई समस्याएं हो सकती है। ऐसे में अगर आप अपनी वेट लॉस जर्नी शुरू करने वाले हैं तो आपको फिटनेस कोच की बातों पर जरूर गौर करना चाहिए।
ज्यादातर लोग जो अपना वजन घटाना चाहते हैं उन्हें फैट टू फिट होने की बड़ी जल्दी रहती है। यानी लोग कम समय में ही वेट लॉस करना चाहते हैं। सोशल मीडिया पर वजन घटाने के कई तरीके मौजूद हैं और लोग इन तरीकों को अपनाते भी हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक जरूरी नहीं है कि हर तरीका आपके लिए सेफ हो और आपको मनचाहा रिजल्ट दे। ऐसे में आपको हमेशा एक्सपर्ट की सलाह अनुसार ही चलना चाहिए। अगर आप भी वेट लॉस करने की सोच रहे हैं और कम समय में ज्यादा वजन घटाना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी है कि आप इसके नुकसान भी जान लें। टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से फिटनेस कोच गणपत राज ने रैपिड वेट लॉस के कई साइड इफेक्ट्स बताए है। गणपत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर लोगों को बताया कि वेट लॉस करने के लिए कोशिश के साथ समय की भी जरूरत होती है। इसके कुछ ऐसी बातें होती हैं जिनका ध्यान रखना इस दौरान बेहद जरूरी होता है। :iStock1,300 कैलोरी डिफिट्स फिटनेस कोच का कहना है कि 10 किलो फैट कम करने के लिए लगभग 77000 कैलोरी डिफिसिट करनी होती है। अगर आप दो महीने में 10 किलो वजन कम करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको लगभग 1300 कैलोरी हर दिन कम करनी होगी। हालांकि राज का कहना है कि वेट लॉस का यह परमानेंट और सही तरीका नहीं है लेकिन अगर आप एक्स्ट्रा मेहनत करने के लिए तैयार है तो यह हो सकता है।मसल लॉस होना फिटनेस कोच है कि 1 से 1.
5 किलो वजन कम करना तेजी से वजन घटाना होता है। ऐसे में यह मसल लॉस के रिस्क को बढ़ाता है। इससे फैट नहीं घटता है बल्कि मसल लॉस होता है। करीब 30 से 50 प्रतिशत इससे मसल लॉस हो सकता है और इसके बारे में आपको पता होना चाहिए। राज के अनुसार मसल लॉस के कारण मेटाबॉलिज्म में कमी आ सकती है और वेट लॉस करना मुश्किल हो सकता है।दोबारा वजन बढ़ना रैपिड वेट गेन करने वाले 90% लोग ऐसे होते हैं जिनका वजन एक या दो साल में दोबारा बढ़ सकता है। लेकिन जो मसल्स आप गवां चुके हैं वो दोबारा नहीं बनेंगे। यह फैट के रूप में आ सकता है और यह मांसपेशियों से कई ज्यादा मात्रा में हो सकता है। राज ने बताया कि वेट लॉस या गेन करने के अंत में आप शुरुआत की तुलना में अधिक मोटे और कम मसल्स वाले होते हैं जो सही नहीं होता है।जल्दबाजी से बचें वेट लॉस जर्नी में समय का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। राज के अनुसार 10 किलो वजन घटाने के लिए कम से कम 6 से 10 महीने तक का समय लेना चाहिए। यानी हर महीने लगभग 1 से 1.5 किलो वजन कम करना होगा। राज इसे बेहद टिकाऊ तरीका बताते हैं। इससे मसल लॉस का रिस्क कम होगा साथ ही दोबारा वेट गेन की संभावना भी कम होती है।समय मायने रखता है फिटनेस कोच का कहना है कि वेट लॉस में टाइम पीरियड बहुत मायने रखता है लेकिन तरीका नहीं। फिर चाहे आप इंटेंस वर्कआउट करें, स्ट्रीक डाइट लें, कोचिंग प्रोग्राम या फिर कोई दवा ले रहे हों। यह सभी वेट लॉस के रिजल्ट हैं लेकिन इनके लिए सही तरीका अपनाया नहीं गया है।रैपिड वेट लॉस के नुकसान एक्सपर्ट्स का मानना है कि जल्दबाजी में वेट लॉस करना काफी नुकसानदायक हो सकता है। इससे शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है साथ ही मांसपेशियों और मेटाबॉलिज्म पर भी बुरा असर पड़ता है। ऐसा करने से हार्मोनल इंबैलेंस का खतरा बढ़ता है। अगर आप कम समय में वेट लॉस करने के तरीके अपना रहे हैं तो इससे आपका शरीर कमजोर हो सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप फिटनेस कोच से सलाह लेकर ही अपनी वेट लॉस जर्नी की शुरुआत करें।
वेट लॉस के लिए क्या करें कम समय में वेट लॉस करने के क्या नुकसान होते हैं 10 किलो वजन कितने दिन में कम होता है वेट लॉस का सही तरीका क्या है
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारत का रियल एस्टेट बाजार 2047 तक 10 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान : रिपोर्टभारत का रियल एस्टेट बाजार 2047 तक 10 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान : रिपोर्ट
Read more »
Telengana School Boy death case: স্কুলের মাঠে বন্ধুদের সঙ্গে দাঁড়িয়েছিল ক্লাস X-এর জয়ন্ত, ধপ করে পড়েই শেষ! শকিং VDO...Telangana Shocker Class 10 Student Collapses Dies After Ear & Nose Bleeding On School Ground VIDEO Surfaces
Read more »
इस गांव में रहता है केवल एक परिवार, 10-20 नहीं, कुल 40 सदस्य, सब रिश्तेदार!Ranchi: इस गांव में रहता है केवल एक परिवार, 10-20 नहीं, कुल 40 सदस्य, सब रिश्तेदार, सरकारी योजनाओं से लेते लाभ!
Read more »
गाजियाबाद के गुलमोहर एन्क्लेव में 28 सितंबर को होंगे RWA चुनाव, वोटर लिस्ट जारीगुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी गाजियाबाद में RWA चुनाव की घोषणा हो चुकी है। 28 सितंबर को 10 सदस्यों के लिए मतदान होगा जिसके बाद मतगणना की जाएगी। जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ.
Read more »
MPPSC PCS Result 2024-25: एमपी पीसीएस रिजल्ट घोषित, टॉप 10 में चार महिलाएं, देवांशु शिवहरे बने टॉपरMPPSC PCS Result 2024: एमपीपीसीएस का रिजल्ट घोषित हो गया है। इस बार टॉप 10 में चार महिलाओं ने जगह बनाई है। देवांशु शिवहरे रैंक 1 के साथ टॉपर बने हैं।
Read more »
ಚಿನ್ನದ ಬೆಲೆ ದಾಖಲೆಯ ಕುಸಿತ.. 50,000 ರೂಪಾಯಿಗೆ ಇಳಿಕೆ! 10 ಗ್ರಾಂ ಬಂಗಾರದ ದರ ಎಷ್ಟಾಗಬಹುದುhuge drop on gold rate : ಭಾರತದಲ್ಲಿ ಚಿನ್ನದ ಬೆಲೆಗಳು ಪ್ರತಿ 10 ಗ್ರಾಂಗೆ ₹56,000 ದಿಂದ ₹50,000 ಕ್ಕೆ ಇಳಿಯಬಹುದು.
Read more »
