इस स्मार्टफोन में 6.4 इंच का OLED फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है.
ने अपना नया स्मार्टफोन Honor Magic 2 3D को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने अभी इस फोन को चीन में ही लॉन्च किया है. कंपनी ने अभी इसका खुलासा नहीं किया है कि भारतीय बाजारों में इसे कब पेश किया जाएगा. भारतीयबाजार में ऑनर की एक अलग पहचान है और लोग ऑनर के स्मार्टफोन्स को अच्छे फीचर्स के लिए पसंद करते हैं तो ऐसी उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द ही इसे भारत में भी पेश करेगी.
कंपनी ने इसमें सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 3D स्कैनर दिया है. कंपनी ने इसमें इंटरटेनमेंट को ध्यान में रखते हुए एज टू एज डिस्प्ले दिया है. इसमें बेजल्स न के बराबर हैं. कंपनी ने इस स्मार्टफोन को चीन में लगभग 60,000 रुपये की कीमत कमें बाजार में उतारा है.अगर ऑनर मैजिक 2 के खास फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इसको खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. कंपनी ने इसमें 6.4 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले जो एक ओएलएड डिस्प्ले है. Honor Magic 2 में स्लाइडर डिस्प्ले दिया गया है. डिस्प्ले का रेजॉलूशन 2340x1080 पिक्सल का है. डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 19:5:9 का है. कंपनी ने इस फोन का एक ही वेरिएंट को लॉन्च किया है.के इस फोन में ऑक्टा-कोर किरिन 980 SoC प्रोसेसर के साथ इसमें 8GB RAM के साथ 512GB की इंटर्नल स्टोरेज दी गई है. यह स्मार्टफोन एनड्रॉयड 9 पाई पर रन करता है. फोन में 3400Mah की बैटरी दी गई है जो 40W फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है. इसमें फोन को लॉक और अनलॉक करने के लिए फिंगरप्रिंट के साथ 3D फेस अनलॉक भी दिया गया है. 3D scanner आपके 10,000 फेशियल पॉइंट्स को ऑथेन्टिकेट करके आपके स्मार्टफोन को अनलॉक करता है. स्लाइडिंग मेकनिज़म की वजह से फोन के फ्रंट में कोई नॉच नहीं दी गई है.फोटोग्राफी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने Honor Magic 2 3D के कैमरा पर खास काम किया है. फोन के बैक पर हुवावे P20 जैसा वर्टिकली ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. कंपनी ने इसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है. इसमें प्राइमरी 16 मेगापिक्सल का है जिसे लो लाइट फोटोग्राफी को ध्यान में रखते 1.8 का अपर्चर दिया गया है. दूसरा कैमरा 24 मेगापिक्सल का है जो एक ब्लैक ऐंड वाइट मोनोक्रोम सेंसर के साथ आता है. इस कैमरे का अपर्चर 1.8 है. इसका तीसरा कैमरा 2.2 अपर्चर के साथ आता है जो एक अल्ट्रावाइड ऐंगल कैमरा है. कंपनी ने इसके फ्रंट कैमरे को इसकी स्लाइडर स्क्रीन के नीचे दिया है. इसका सेल्फी कैमरा 16 मेगापिक्सल का है जिसे यूज करने के लिए हमें फोन के डिस्प्ले को स्लाइड करना पड़ेगा. फ्रंट कैमरे का अपर्चर 2.0 का है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Realme 3 लॉन्च हुआ भारत में, जानें दाम और सारे स्पेसिफिकेशनRealme 3 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। Realme 2 की तुलना में यह स्मार्टफोन बेहतर फ्रंट कैमरे और नए डिज़ाइन के साथ आता है।
Read more »
लॉन्चिंग से पहले सैमसंग गैलेक्सी ए40 की कीमत लीक- AmarujalaSamsung Galaxy A40: इसके अलावा फोन में सैमसंग का इन-हाउस एक्सिनॉज 7885 प्रोसेसर मिलेगा और जुगलबंदी के लिए 4 जीबी रैम मिलेगी। हालांकि
Read more »
Vivo iQoo गेमिंग फोन लॉन्च, 12 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से है लैसवीवो ने हाल ही में नया सब-ब्रांड आइको का गठन किया था। Vivo iQoo, इस सब-ब्रांड का पहला गेमिंग स्मार्टफोन है। चीनी कंपनी इस स्मार्टफोन के ज़रिए मोबाइल गेमर्स और फोटोग्राफर्स को लुभाना चाहती है।
Read more »
लॉन्च हुआ Vivo V15, कीमत फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्सVivo V15 लॉन्च - दो कंट्री में फिलहाल इसे लॉन्च किया गया है. भारक में इससे पहले इसका दूसरा वेरिएंट Vivo V15 Pro लॉन्च कर दिया गया था.
Read more »
12GB रैम वाला Vivo का नया स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्सVivo iQoo गेमिंग स्मार्टफोन है जिसके टॉप वेरिएंट में 12GB रैम है. कूलिंग के लिए इसमें खास फीचर्स दिए गए हैं.
Read more »
Panasonic ने लॉन्च किया Eluga Ray 800, जानें कीमत और खासियतइस स्मार्टफोन का डिस्प्ले 5.5 इंच दिया गया है जो फुल एचडी है.
Read more »
Panasonic Eluga 800 लॉन्च हुआ भारत में, जानें कीमतPanasonic Eluga Ray 800 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। पैनासोनिक ब्रांड का नया स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और फुल-एचडी डिस्प्ले के साथ आता है।
Read more »
सैमसंग Galaxy S10, S10e और S10+ भारत में लॉन्च, जानें कीमतGalaxy S10 Models Launched In India सैमसंग ने अपने नए गैलेक्सी एस10 सिरीज को भारत में लॉन्च कर दिया है.
Read more »
