इस स्मार्टफोन में कूलिंग के लिए कई फीचर्स भी हैं, यहां पढ़ें..
लगभग सभी चीनी स्मार्टफोन मेकर अपनी सबसिडरी लॉन्च कर रही हैं. ओपो – रियलमी, शाओमी – रेडमी, हुआवे – ऑनर, शाओमी – पोको. इसी तरह अब वीवो ने iQoo पेश किया है, इसके साथ ही कंपनी ने पहला गेमिंग स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है.
ये हाई एंड स्मार्टफोन है और इसमें क्वॉल्कॉम का लेटेस्ट प्रोसेसर – Snapdrgon 855 दिया गया है. इस स्मार्टफोन की कीमत 2,899 युआन है. इस कीमत पर 6GB रैम और 128GB इंटर्नल मेमोरी वेरिएंट मिलेगा. दूसरे वेरिएंट में 8GB रैम के साथ 256GB की इंटर्नल स्टोरेज है. इसकी कीमत 3,298 युआन है. तीसरे वेरिएंट में 12GB रैम के साथ 256GB की इंटर्नल मेमोरी दी गई है और इसकी कीमत 4,298 युआन है. इस स्मार्टफोन में कंपनी ने फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है और दावा किया है कि इसे सिर्फ 15 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है. Vivo iQoo में 6.41 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दी गई है. ये स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 855 प्रोसेसर पर चलता है और इसमें Android 9.0 Pie बेस्ड Funtouch OS 9 दिया गया है. डिस्प्ले में वॉटर ड्रॉप स्टाइल नॉच दिया गया है. गेमिंग के लिए खास तौर पर बनाए गए इस स्मार्टफोन में कंपनी ने मल्टी टर्बो फीचर्स दिए हैं. खास फीचर्स की बात करें तो इसमें सेंटर टर्बो, कूलिंग टर्बो, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टर्बो जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसे गेमिंग के दौरान एनेबल कर सकते हैं. कंपनी का दावा है कि इसमें वीवो वेपर कूलिंग सिस्टम दिया गया है जो 12 डिग्री तक तापमान कम करता है. इस स्मार्टफोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है. इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है. एक लेंस 13 मेगापिक्सल का है और इसमें Sony IMX263 सेंसर है. एक वाइड एंगल लेंस दिया गया है. दूसरा 12 मेगापिक्सल का है, जबकि तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है. सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में डुअल सिम ऑप्शन सहित 4G LTE, WiFI, USB Type C पोर्ट दिए गए हैं. बैटरी 4,000mAh की है और ये फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. भारत में ये स्मार्टफोन कब लॉन्च होगा फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है. आम तौर पर भारतीय मार्केट में गेमिंग स्मार्टफोन का चलन कम है, इसलिए कंपनियां इस तरह से स्मार्टफोन यहां लेट से लॉन्च करती हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
एक समुद्री चिड़िया के नाम पर लांच होगी टाटा की ये नई प्रीमियम कार, दमदार होंगे फीचर्सइस कार को कंपनी ने 2.0 लैंग्वेज डिजाइन के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है। कंपनी ने इस कार में बड़े हेडलाइट, आकर्षक फ्रंट ग्रिल, स्टायलिश फ्रंट बम्फर, लांग एयरडैम, रैपअराउंड टेल लाइट्स को शामिल किया है।
Read more »
4 कैमरे, 6.38 इंच की डिस्प्ले जैसे फीचर्स के साथ हो सकती है ये कीमतSamsung M30: इसके ट्रिपल रियर कैमरे में प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का, सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का और तीसरा कैमरा भी 5 मेगापिक्सल का हो सकता है।
Read more »
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 में कंपनी ने जोड़ा ये खास फीचर, पहले से हुई ज्यादा सुरक्षितएबीएस एक बेहद ही शानदार फीचर है जो कि बाइक ड्राइविंग के दौरान तेज रफ्तार में ब्रेक अप्लाई करने के दौरान बाइक को स्कीड होने होने आदि से बचाता है। इसके अलावा ये बाइक को सुरक्षित और संतुलित ब्रेकिंग उपलब्ध कराता है।
Read more »
Maruti Suzuki Ignis नए फीचर्स के साथ हुई लांच, जानिए कीमत और फीचर्सनई मारुति इग्निस में कुछ नए फीचर्स को शामिल किया गया है जिससे इसकी कीमत में मामूली इजाफा हुआ है। भारतीय बाजार में ये हैचबैक कार मुख्य रूप से फोर्ड फ्रीस्टाइल और महिंद्रा केयूवी100 एनएक्सटी को टक्कर देती है।
Read more »
अब आप अपने पुराने फोन से बना सकते हैं CCTV कैमरा, जानें कैसे– News18 हिंदीभारतीय स्मार्टफोन बाजार में इन दिनों स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां एक से बढ़कर एक फीचर्स के साथ स्मार्टफोन लॉन्च कर रही हैं, जिसके चलते आप नए फीचर्स वाला स्मार्टफोन खरीद रहे हैं और पुराने फोन को या तो बेच दे रहे हैं या अपने परिवार में किसी को दे देते हैं, लेकिन क्या आपको पाता है कि आप अपने पुराने फोन से CCTV कैमरा बना सकते हैं.
Read more »
आ रहा है महिंद्रा स्कॉर्पियो का नया अवतार, शानदार हैं फीचर्स और तकनीकमहिंद्रा स्कॉर्पियो को उत्तरी अमेरिका के टेक्न्किल सेंटर में तैयार किया जाएगा। मराजो के बाद कंपनी की तरफ से पेश की जाने वाली ये दूसरी गाड़ी होगी जिसके डिजाइन को इस टेक्निकल सेंटर पर तैयार किया जाएगा।
Read more »
लॉन्च हुआ Vivo V15, कीमत फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्सVivo V15 लॉन्च - दो कंट्री में फिलहाल इसे लॉन्च किया गया है. भारक में इससे पहले इसका दूसरा वेरिएंट Vivo V15 Pro लॉन्च कर दिया गया था.
Read more »
अजय देवगन की इस कार के फीचर्स और स्पीड जान कर दंग रह जाएंगेनई Audi A5 Sportback पिछले मॉडल की तुलना में 85 किलोग्राम कम वजन की है, इसका कुल वजन 1470 किलोग्राम है। इस कार में कंपनी ने 7 स्पीड ड्यूअल क्लच ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स का प्रयोग किया है।
Read more »
चार हजार से कम कीमत वाला 4 जी स्मार्ट फोन, फीचर्स हैं धमाकेदारसस्ता 4जी स्मार्ट फोन खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनी लावा इंटरनेशनल ने मंगलवार को भारतीय बाजार में अपना नया किफायती स्मार्टफोन जेड 40 लांच करने की घोषणा की जिसकी कीमत 3499 रुपए है।
Read more »
