भारत में हाल ही में लॉन्च हुआ है Vivo V15 Pro, क्लिक करें और पढ़ें...
चीनी स्मार्टफोन मेकर वीवो ने Vivo V15 लॉन्च कर दिया है. हाल ही में कंपनी ने भारतीय मार्केट में Vivo V15 Pro लॉन्च किया है. देखने में ये V15 Pro से ज्यादा अलग नहीं है और इसमें भी पॉप अप सेल्फी कैमरा दिया गया है.
प्रोसेसर मे बदलाव है और भी कुछ मामूली बदलाव किए गए हैं. Vivo V15 की कीमत थाइलैंड में THB 10,999 है. इस फोन को मलेशिया और थाइलैंड में लॉन्च किया गया है. यह फोन ग्रेडिएंट फिनिश का है और ब्लू, रेड कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है. थाइलैंड में ये फोन कब मिलेगी इसकी जानकारी कंपनी ने नहीं दी है. Vivo V15 में 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है और इसमें MediaTek Helio P70 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 6GB रैम है और इसकी इंटर्नल मेमोरी 128GB की है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है. Vivo V15 में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं. एक लेंस 12 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.78 है, जबकि दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का है. तीसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का है. सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का पॉप अप फ्रंट कैमरा दिया गया है. ये फोन फेस अनलॉक भी सपोर्ट करता है. इस फोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड कैमरा फीचर्स दिए गए हैं. इनमें फेस ब्यूटी जैसे फैंसी फीचर्स शामिल हैं. बॉडी शेपिंग और पाम कैप्चर जैसे फीचर्स भी हैं. कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन जीपीएस, एजीपीएस, माइक्रो यूएसबी और एफएम रेडियो का सपोर्ट दिया गया है. इसके साथ ही 4G, WiFi और ब्लूटूथ जैसे स्टैंडर्ड फीचर्स दिए गए हैं. Vivo V15 की बैटरी 4,000mAh की है. कंपनी ने इसके साथ फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया है. कंपनी का दावा है कि इसमें डुअल इंजन फास्ट चार्जिंग टेक्नॉलजी दी गई है. यह स्मार्टफोन Android 9.0 Pie पर आधारित Funtouch OS 9 दिया गया है. कुल मिला कर ये हैं को यह Vivo V15 Pro से मोटे तौर पर प्रोसेसर में अलग है और दूसरे स्पेसिफिकेसन्स और लुक एक जैसे ही हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Vivo iQoo गेमिंग फोन हुआ लॉन्च, मिलेगा स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर- AmarujalaVivo iQoo Launched: Vivo iQoo को खासतौर पर फोटोग्राफी और गेमिंग के शौकीनों के लिए पेश किया है, हालांकि इस फोन को फिलहाल सिर्फ चीन में ही
Read more »
Vivo V15 लॉन्च, पॉप-अप सेल्फी कैमरे और तीन रियर कैमरे से है लैसचीनी कंपनी वीवो ने अपने Vivo V15 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। गौर करने वाली बात है कि कुछ दिन पहले ही भारतीय मार्केट में वीवो वी15 प्रो को उतारा गया था।
Read more »
Realme 3 लॉन्च हुआ भारत में, जानें दाम और सारे स्पेसिफिकेशनRealme 3 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। Realme 2 की तुलना में यह स्मार्टफोन बेहतर फ्रंट कैमरे और नए डिज़ाइन के साथ आता है।
Read more »
Realme 3 Pro अप्रैल में होगा भारत में लॉन्चRealme ने भारत में Realme 3 लॉन्च करने के साथ यह भी ऐलान किया कि Realme 3 Pro भी जल्द लॉन्च होगा। कंपनी के फोन के बारे में तो ज़्यादा कुछ नहीं बताया, लेकिन यह ज़रूर कहा कि इसकी भिड़ंत हाल ही में लॉन्च हुए Redmi Note 7 Pro से होगी।
Read more »
Realme 3 भारत में हुआ लॉन्च, यहां जानें तमाम बातेंRealme 3 रियलमी ने भारत में Realme 3 की लॉन्चिंग भारत में कर दी है. यहां जानें इस स्मार्टफोन की तमाम खूबियां और कीमत.
Read more »
Vivo iQoo गेमिंग फोन लॉन्च, 12 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से है लैसवीवो ने हाल ही में नया सब-ब्रांड आइको का गठन किया था। Vivo iQoo, इस सब-ब्रांड का पहला गेमिंग स्मार्टफोन है। चीनी कंपनी इस स्मार्टफोन के ज़रिए मोबाइल गेमर्स और फोटोग्राफर्स को लुभाना चाहती है।
Read more »
