पाकिस्तान को भारत के ट्विटर के यूजर्स ने जवाब दिया
भारत के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान का वो वीडियो तो आपको याद ही होगा जिसे पाकिस्तान ने कई बार एडिट किया. इस वीडियो में पाकिस्तानी सेना ने जबरन उनसे भारतीय मीडिया की बुराई करवाई. अब पाकिस्तान को भारत के ट्विटर के यूजर्स ने जवाब दिया है.
कुछ ट्विटर यूजर्स ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान का वीडियो एडिट किया है, जिसमें वह कबूल रहे हैं कि पुलवामा आतंकी हमला पाकिस्तान ने ही किया है. हालांकि, साफ दिख रहा है कि ये वीडियो एडिट है. लेकिन पाकिस्तानी सेना ने जिस तरह की हरकत अभिनंदन के वीडियो के साथ की, उसका इस तरह का जवाब सोशल मीडिया वालों को काफी पसंद आ रहा है. एडिट किए हुए वीडियो में इमरान खान कह रहे हैं, ‘‘...इतने में पुलवामा हो गया, जो पाकिस्तान ने करवाया. मैंने भारत को कहा अगर आप हमें सबूत देंगे तो हम नहीं लेंगे... हमने पाकिस्तान के अंदर दहशतगर्दों को अपनी जमीन को इस्तेमाल करने देगा. जो भी हमारे मसले होंगे हम दहशतगर्दी के जरिए हल करेंगे…’’— BALA March 2, 2019ट्विटर अकाउंट यूजर @erbmjha ने इस वीडियो को दो मार्च को ट्वीट किया. जिसे तीन लाख से अधिक बार देखा जा चुका है. कई हजार बार ये वीडियो रिट्वीट भी किया जा चुका है. कई यूजर्स ने इस वीडियो पर मजे भी लिए हैं. Best reply to pakistani propaganda 🤣 Endia ke bande ne akele kar liya 😃 par pura pakistan isse acchi editing ni kar paya 🤣— Tanmay Shankar March 2, 2019 आपको बता दें कि पाकिस्तान की सेना ने विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान के कुछ वीडियो जारी किए थे. इसमें उन्होंने पाकिस्तानी सेना की तारीफ की थी और कहा था कि भारत की मीडिया हर बात को बड़ा चढ़ाकर पेश करती है. करीब डेढ़ मिनट के वीडियो में करीब 20 कट्स थे. तब भी पाकिस्तान के इस वीडियो का तब भी भारत के लोगों ने कड़ा जवाब दिया था. भारत सरकार की ओर से भी पाकिस्तानी करतूत की आलोचना की गई थी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
इमरान खान बोले- पुलवामा से जुड़े मसले पर बैठ कर निकालें हल– News18 हिंदीइमरान ने कहा कि मैं हिन्दुस्तान से कहना चाहता हूं कि हम लोग अक्ल और भरोसे से काम लें. BalakotAirStrike surgicalstrike2 IndianAirForce Sialkot Budgam IndiaStrikesPakistan
Read more »
BREAKING: IAF Wing Commander Abhinandan को कल छोड़ेगा पाकिस्तानपाकिस्तान इंडियन एयरफोर्स के विंग कमांडर अभिनंदन को कल (शुक्रवार) रिहा कर सकता है। इसका ऐलान पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने अपने संसद में किया।
Read more »
अमित शाह ने इमरान खान से पूछा- 'आखिरकार पुलवामा हमले पर चुप क्यों हैं'बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने पुलवामा आतंकवादी हमले की निंदा ना करने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की शुक्रवार को आलोचना की और कहा कि कैसे भारत उन पर भरोसा कर सकता है.
Read more »
इमरान खान की पार्टी ने हिंदी में किया ट्वीट, तो कुमार विश्वास ने ऐसे ली चुटकी...पाकिस्तान की सत्तारूढ़ पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (PTI) ने सोमवार को प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा नोबेल शांति पुरस्कार पर दिए गए बयान को विशुद्ध हिंदी में ट्वीट किया.
Read more »
