PAK का दावा- हमारे इलाके में घुस रही थी भारतीय पनडुब्बी, हमारी नेवी ने लौटाया

United States News News

PAK का दावा- हमारे इलाके में घुस रही थी भारतीय पनडुब्बी, हमारी नेवी ने लौटाया
United States Latest News,United States Headlines

नौसेना प्रमुख सुनील लांबा ने आशंका जाहिर की किआतंकी संगठन समुद्र के रास्ते भारत में घुसपैठ की साजिश रच रहे हैं

बॉर्डर पर तनाव के बीच पाकिस्तान की नौसेना ने दावा किया है कि उसने सोमवार को भारतीय पनडुब्बी को अपने जल क्षेत्र में घुसने की कोशिश को नाकाम कर दिया. नौसेना के प्रवक्ता ने दावा किया कि 2016 के बाद यह दूसरी घटना है जब किसी भारतीय पनडुब्बी ने पाकिस्तान के जल क्षेत्र में घुसने की कोशिश की.

पाकिस्तान की तरफ यह दावा तब किया गया है जब भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने मंगलवार को समुद्र के रास्ते आतंकी घुसपैठ की आशंका जाहिर की थी. पाकिस्तानी नौ-सेना के प्रवक्ता ने एक वीडियो जारी कर बताया कि शांति कायम रखने के लिए नौसेना ने भारतीय पनडुब्बी को निशाना नहीं बनाया. इससे पता चलता है कि हम शांति चाहते हैं. इस घटना से सीख लेकर भारत को भी शांति को लेकर अपना झुकाव दिखाना चाहिए. पाक नौसेना द्वारा जारी इस वीडियो में एक पनडुब्बी का ऊपरी हिस्सा दिखाया जा रहा है जिसके भारतीय होने का दावा किया जा रहा है. यह वीडियो 4 फरवरी, रात 8:30 बजे के करीब रिकॉर्ड किया गया है. प्रवक्ता ने बताया कि भारत की कोशिश को नाकाम कर पाकिस्तानी नौसेना ने साबित किया है कि वो अपनी समुद्री सीमाओं की रक्षा करने में सक्षम है. और किसी भी तरह के आक्रामकता का जवाब देने के लिए तैयार है. हालांकि पाकिस्तान के दावे पर भारतीय नौसेना का कोई जवाब नहीं आया है. लेकिन अगर यह दावा सही भी है तो हो सकता है कि भारतीय नौसेना पाकिस्तान को बताना चाह रही हो कि वो करांची से 200 किलोमीटर दूर मुस्तैद है. 🇵🇰Navy releases footage to local media claiming it has 'detected' @IndianNavy submarine INS Kalvari. No word from 🇮🇳navy yet, but if video/coordinates are authentic, then Indian Navy likely *wants* Pak to know that 🇮🇳attack submarine/s are lurking 200 km from Karachi. pic.twitter.com/JKHGYhF22N — Shiv Aroor March 5, 2019 इससे पहले भारतीय वायुसेना के प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने दावा किया था कि खुफिया रिपोर्ट के अनुसार आतंकी समुद्र के रास्ते भारत में घुसने की फिराक में हैं और बड़ी वारदात के लिए आतंकियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि चरमपंथी गुट आतंकी हमले की साजिश रहे हैं, लेकिन उन्हें मदद ऐसे देश से मिल रही है जिसका मकसद भारत को अस्थिर रखना है. उल्लेखनीय है कि पुलवामा हमले के बाद भारतीय वायुसेना की जवाबी कार्रवाई के बाद दोनों देशों में तनाव कायम है. वायुसेना की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की वायुसेना ने भारतीय वायु क्षेत्र में घुसने का प्रयास किया था और कुछ सैन्य कैंप को निशाना बनाने की कोशिश भी की. हालांकि, भारतीय वायुसेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जिसमें पाकिस्तान का एक एफ-16 लड़ाकू विमान मार गिराया गया जबकि भारत का मिग-21 क्षतिग्रस्त हो गया. 14 फरवरी को पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक आत्मघाती हमलावर ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में एक विस्फोटक से भरे वाहन से सुरक्षाबलों के काफिले की एक बस को टक्कर मार दी, जिसमें 40 जवान शहीद हो गए. इसके बाद भारत ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में जैश के ट्रेनिंग सेंटर पर एयर स्ट्राइक की थी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Surgical Strike 2 LIVE Updates: पाकिस्तान का दावा, भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन गिरफ्त में; Video भी जारी कियाSurgical Strike 2 LIVE Updates: पाकिस्तान का दावा, भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन गिरफ्त में; Video भी जारी किया14 फरवरी को हुए Pulwama Terror Attack के 12वें दिन मंगलवार 26 फरवरी को तड़के पहला हिसाब करते हुए पाक के होश उड़ा दिए। भारतीय वायुसेना के 12 मिराज-2000 विमानों ने तड़के 3.20 बजे गुलाम कश्मीर से लेकर पाकिस्तान के अंदरूनी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा के बालाकोट में स्थित आतंकी संगठनों जैश-ए-मुहम्मद, लश्कर-ए-तोएबा व हिजबुल मुजाहिदीन के कैंपों को तबाह कर दिया। पाकिस्तान ने बुधवार को बदला लेने की कोशिश की और जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में उसकी एयरफोर्स ने घुसपैठ की। चौकन्ने भारत की मुस्तैद वायुसेना ने घुसपैठ करने वाले पाकिस्तान के F16 विमान को मार गिराया।
Read more »

Surgical Strike 2 LIVE Updates: घबराया पाकिस्तान, सेना ने कहा - हम युद्ध नहीं चाहते, बातचीत से निकले हलSurgical Strike 2 LIVE Updates: घबराया पाकिस्तान, सेना ने कहा - हम युद्ध नहीं चाहते, बातचीत से निकले हल14 फरवरी को हुए Pulwama Terror Attack के 12वें दिन मंगलवार 26 फरवरी को तड़के पहला हिसाब करते हुए पाक के होश उड़ा दिए। भारतीय वायुसेना के 12 मिराज-2000 विमानों ने तड़के 3.20 बजे गुलाम कश्मीर से लेकर पाकिस्तान के अंदरूनी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा के बालाकोट में स्थित आतंकी संगठनों जैश-ए-मुहम्मद, लश्कर-ए-तोएबा व हिजबुल मुजाहिदीन के कैंपों को तबाह कर दिया। पाकिस्तान ने बुधवार को बदला लेने की कोशिश की और जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में उसकी एयरफोर्स ने घुसपैठ की। चौकन्ने भारत की मुस्तैद वायुसेना ने घुसपैठ करने वाले पाकिस्तान के F16 विमान को मार गिराया।
Read more »

Surgical Strike 2 LIVE Updates: पाक पीएम इमरान खान बोले- जंग शुरू हुई तो रोकना मुश्किल हो जाएगाSurgical Strike 2 LIVE Updates: पाक पीएम इमरान खान बोले- जंग शुरू हुई तो रोकना मुश्किल हो जाएगा14 फरवरी को हुए Pulwama Terror Attack के 12वें दिन मंगलवार 26 फरवरी को तड़के पहला हिसाब करते हुए पाक के होश उड़ा दिए। भारतीय वायुसेना के 12 मिराज-2000 विमानों ने तड़के 3.20 बजे गुलाम कश्मीर से लेकर पाकिस्तान के अंदरूनी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा के बालाकोट में स्थित आतंकी संगठनों जैश-ए-मुहम्मद, लश्कर-ए-तोएबा व हिजबुल मुजाहिदीन के कैंपों को तबाह कर दिया। पाकिस्तान ने बुधवार को बदला लेने की कोशिश की और जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में उसकी एयरफोर्स ने घुसपैठ की। चौकन्ने भारत की मुस्तैद वायुसेना ने घुसपैठ करने वाले पाकिस्तान के F16 विमान को मार गिराया। सीमा पर तनाव के बीच पाक पीएम इमरान खान ने कहा कि हमें बैठकर आपस में बातचीत से मसला सुलझाना होगा।
Read more »

ना'पाक' हरकतों पर होगा प्रहार, पीएम मोदी ने भारतीय सेनाओं को दिया फ्रीहैंड...ना'पाक' हरकतों पर होगा प्रहार, पीएम मोदी ने भारतीय सेनाओं को दिया फ्रीहैंड...भारत के हवाई क्षेत्र में पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों के घुसने और पड़ोसी देश में भारतीय वायुसेना के एक पायलट को बंदी बनाने के बाद बुधवार को तीन सेना प्रमुखों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुरक्षा की ताजा स्थिति की जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक थल सेना, नौसेना और वायुसेना के प्रमुखों ने प्रधानमंत्री मोदी से पिछले 24 घंटों में दूसरी बार मुलाकात की है। सूत्रों का कहना है कि पीएम मोदी ने तीन सेनाओं को कार्रवाई के लिए खुली छूट दे दी है।
Read more »

आतंकी कैंप पर एयरस्ट्राइक के बाद भारत-पाक के बीच तनाव, सिर्फ 16 प्वाइंट में जानें 48 घंटे का हर अपडेटआतंकी कैंप पर एयरस्ट्राइक के बाद भारत-पाक के बीच तनाव, सिर्फ 16 प्वाइंट में जानें 48 घंटे का हर अपडेटपुलवामा आतंकी हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में तल्खियां देखी जा रही थीं, मगर जैश के आतंकी कैंप पर भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने जो पलटवार करने की नापाक कोशिश की है, उससे सीमा के साथ-साथ दोनों देशों के बीच और तनातनी बढ़ गई है. बुधवार को पाकिस्तान वायुसेना के विमान ने भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की, जिसके बाद भारतीय वायुसेना ने जवाबी कार्रवाई की और उसके नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया. पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर भारत द्वारा किये गए एयर स्ट्राइक की प्रतिक्रिया के तौर पर पाकिस्तानी विमानों द्वारा बुधवार को भारतीय सीमा में किये गए हमले के बाद से भारतीय वायुसेना का एक पायलट कार्रवाई में लापता बताया जा रहा है, जबकि एक पाकिस्तानी विमान को मार गिराए जाने की बात भी सामने आ रही है. भारत-पाकिस्तान पर गहराते युद्ध के बादलों के बीच पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसने अपनी सीमा में एक भारतीय पायलटों को गिरफ्तार किया है. बुधवार की शाम भारत ने पाकिस्तान के उस दावे की पुष्टि की जिसमें वह अपने कब्जे में एक भारतीय पायलट होने की बात कर रहा था. विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि हमारा एक पायलट पाकिस्तान की कस्टडी में है और हम पाकिस्तान से मांग करते हैं कि वह भारतीय वायुसेना के उस पायलट को तुरंत सुरक्षित वापस भेजें.
Read more »

Abhinandan। F16 विमान गिराने वाले अभिनंदन के साहस की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानीAbhinandan। F16 विमान गिराने वाले अभिनंदन के साहस की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानीविंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को पाकिस्तान की सेना ने बंदी बना लिया है। भारत सरकार इस वीर जांबाज की स्वदेश वापसी के लिए पाकिस्तान पर लगातार दबाव बना रही है। खबरों के अनुसार अभिनंदन को मुज्जफ्फराबाद के आर्मी सेंटर में रखा गया है। पाकिस्तान के मेजर ने उनसे पूछताछ की, लेकिन अभिनंदन ने साहस और संयम के साथ सवालों के जवाब दिए। खबरों के अनुसार पाकिस्तानी सेना भी भारतीय जांबाज की दिलेरी के कसीदे पढ़ने लगी है। पाकिस्तान में भी अभिनंदन की साहस की चर्चाएं हो रही हैं।
Read more »

प्रोफेसर ने की इमरान खान की तारीफ, ABVP कार्यकर्ताओं ने घुटनों के बल पर मंगवाई माफीप्रोफेसर ने की इमरान खान की तारीफ, ABVP कार्यकर्ताओं ने घुटनों के बल पर मंगवाई माफीअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कर्नाटक के एक कॉलेज के प्रोफेसर को सोशल मीडिया पर कथित भारत विरोधी संदेश लिखने पर घुटनों के बल माफी मांगने के लिए मजबूर किया.
Read more »

समुद्र मार्ग के जरिए आतंक फैलाने के लिए हो रही ट्रेनिंग: नौसेना प्रमुख-Navbharat Timesसमुद्र मार्ग के जरिए आतंक फैलाने के लिए हो रही ट्रेनिंग: नौसेना प्रमुख-Navbharat TimesIndia News: भारतीय नौसेना प्रमुख सुनील लांबा ने बिना पाकिस्तान का नाम लिए पुलवामा अटैक के लिए पाक को खूब सुनाया। उन्होंने कहा कि यह हमला एक देश द्वारा समर्थित आतंकवादियों ने किया। नौसेना प्रमुख ने यह भी कहा कि समुद्र मार्ग समेत दूसरे तरीकों से आतंक फैलाने के लिए प्रशिक्षण की खबरें भी हैं।
Read more »



Render Time: 2026-04-04 02:34:59