Galaxy S10 Models Launched In India सैमसंग ने अपने नए गैलेक्सी एस10 सिरीज को भारत में लॉन्च कर दिया है.
सैमसंग ने भारत में अपने फ्लैगशिप सिरीज़ का Galaxy S10, S10e और S10 Plus लॉन्च कर दिया है. दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स मोबाइल डिविज़न हेड DJ Koh भी मौजूद थे. हालांकि समर्टफोन्स की क़ीमतें पहले ही जारी कर दी गईं थीं.
सैमसंग Galaxy S10 की शुरुआती क़ीमत 66,900 रुपये है. इस क़ीमत पर 8GB/ 128GB मॉडल मिलेगा, जबकि 512GB मॉडल 84,900 रुपये में मिलेगा. 512GB मॉडल सिर्फ प्रिज़्म वाइट कलर में मिलेगा. जबकि 128GB मॉडल प्रिज़्म ब्लैक, प्रिज़्म ब्लू और वाइट कलर ऑप्शन्स में मिलेगा. सैमसंग Galaxy S10+ की शुरुआती क़ीमत 73,900 रुपये है. इस क़ीमत पर 8GB/ 128GB वाला मॉडल मिलेगा, जबकि 512GB मॉडल के लिए आपको 91,900 रुपये देने होंगे. टॉप मॉडल जिसमें 12GB रैम और 1TB मेमरी है, इसकी क़ीमत 1,17,900 रुपये है. 512GB और 1TB मॉडल सरैमिक ब्लैक और सरैमिक वाइट कलर ऑप्शन्स में मिलेगा. इन माडल्ज़ में सबसे सस्ता सैमसंग Galaxy S10e है. इसकी शुरुआती क़ीमत 55,900 रुपये है. इस क़ीमत पर 6GB/ 128GB मिलेगा. इसका सिर्फ़ एक ही वेरीयंट है. ये फ़ोन प्रिज़्म ब्लैक और प्रिज़्म वाइट कलर ऑप्शन्स में मिलेगा. कम्पनी ने पहले से ही प्री बुकिंग लेने शुरू कर दिए थे. जिन्होंने इन समर्टफ़ोन की लिए प्री बुकिंग कराई है उन्हें Galaxy Watch सिर्फ़ 9999 रुपये में ही मिलेगा. इसके अलावा अगर वो चाहें तो Galaxy Buds हेड्फ़ोन सिर्फ़ 2999 रुपये में ही ख़रीद सकते हैं. ऑफ़र्स की बात करें तो HDFC कार्ड यूज़र्स को 6000 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा. इसके साथ ही ईएमआई आप्शन भी है.Galaxy S10e: यहां जानें फुल स्पेसिफिकेशन्स और कीमत
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Galaxy S10-S10 Plus- स्मार्ट, फास्ट और खूबसूरत, यहां देखेंGalaxy S10 S10 plus First Look सैमसंग ने अपने गैलेक्सी एस10 सिरीज को हाल में लॉन्च किया था. इसे MWC के दौरान शोकेस किया गया है. यहां जानें इस्तेमाल में कैसे हैं ये स्मार्टफोन्स.
Read more »
सैमसंग Galaxy M30 भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 14,990 रुपयेSamsung Galaxy M30 सैमसंग ने गैलेक्सी एम सीरीज के तहत एक नए स्मार्टफोन M30 को लॉन्च कर दिया है. जानें इस स्मार्टफोन की कीमत और तमाम खूबियां.
Read more »
Samsung Galaxy A50, Galaxy A30 और Galaxy A10 स्मार्टफोन आज होंगे भारत में लॉन्चSamsung आज भारत में Samsung Galaxy A10, Galaxy A30 और Galaxy A50 स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी।
Read more »
Samsung Galaxy A50 और Galaxy A30 की बिक्री आज रात सेSamsung Galaxy A30 और Galaxy A50 की बिक्री आज रात मध्यरात्रि से शुरू होगी।
Read more »
सैमसंग Galaxy S10+, S10, S10e की भारत में लॉन्चिंग आजGalaxy S10 models सैमसंग के नए गैलेक्सी S10 मॉडल्स को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा. यहां जानें कीमत और खास बातें.
Read more »
Samsung Galaxy S10+, Galaxy S10 और Galaxy S10e आज होंगे भारत में लॉन्चSamsung Galaxy S10+, Galaxy S10 और Galaxy S10e को आज आधिकारिक तौर पर भारत में लॉन्च कर दिया जाएगा। याद रहे कि सैमसंग गैलेक्सी एस10 परिवार के इन तीनों हैंडसेट को बीते महीने सेन फ्रांसिसको में लॉन्च किया गया था।
Read more »
आज लॉन्च होगा Galaxy S10, Galaxy S10+ और Galaxy S10e, जानें ख़ासियतें– News18 हिंदीसाउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग सैन फ्रांसिस्को में अपने गैलेक्सी एस सीरीज के स्मार्टफोन्स लॉन्च करने के बाद अब इसे भारत में लॉन्च करने जा रही है. इन स्मार्टफोन्स को दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में दोपहर 12:30 बजे लॉन्च किया जाएगा. भारत में इस सीरीज के तीनों स्मार्टफोन Galaxy S10, Galaxy S10+ और Galaxy S10e की प्री-बुकिंग पहले ही शुरु हो चुकी है. कंपनी ने इन तीनों स्मार्टफोन में Infinity U डिस्प्ले और डायनमिक AMOLED पैनल्स के अलावा बेहतरीन फोटोज क्लिक करने के लिए ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है.
Read more »
यहां जानें सैमसंग के नए Galaxy S10 स्मार्टफोन्स की तमाम बातेंGalaxy S10 Series भारत में सैंमसंग के नए गैलेक्सी एस10 सिरीज की लॉन्चिंग हो गई है. यहां जानें तमाम खूबियां.
Read more »
