79,000 करोड़ रुपये की रक्षा खरीद को मंजूरी...आर्मी, नेवी, एयर फोर्स में किसे क्या मिलेगा?

रक्षा खरीद News

79,000 करोड़ रुपये की रक्षा खरीद को मंजूरी...आर्मी, नेवी, एयर फोर्स में किसे क्या मिलेगा?
रक्षा अधिग्रहण परिषदनाग मिसाइल सिस्टमलैंडिंग प्लेटफॉर्म डॉक्स
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 115 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 80%
  • Publisher: 51%

रक्षा अधिग्रहण परिषद ने सेना, नौसेना और वायु सेना के लिए 79,000 करोड़ रुपये की खरीदारी योजना को हरी झंडी दिखा दी है। इस फैसले से तीनों सेनाओं की क्षमता में काफी बढ़ोतरी होगी, जिसमें नाग मिसाइल सिस्टम, लैंडिंग प्लेटफॉर्म डॉक्स और डिस्ट्रक्शन सिस्टम जैसे अहम हथियार शामिल...

नई दिल्ली: रक्षा अधिग्रहण परिषद ने भारतीय सेना , नौसेना और वायु सेना के लिए 79,000 करोड़ रुपये की खरीदारी को मंजूरी दे दी है। यह फैसला रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में लिया गया। नई दिल्ली के साउथ ब्लॉक में आयोजित इस बैठक में लिए गए फैसले से भारतीय सशस्त्र सेनाओं की कई जरूरतें पूरी होंगी और उनकी ताकत में भी काफी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। भारतीय सेना को क्या मिलेगा? रक्षा अधिग्रहण परिषद ने भारतीय सेना के लिए जिस खरीदारी योजना को हरी झंडी दिखाई है, उनमें नाग मिसाइल सिस्टम एमके-II , ग्राउंड बेस्ड मोबाइल ईएलआईएनटी सिस्टम और हाई मोबिलिटी व्हीकल्स विद मटेरियल हैंडलिंग क्रेन खरीदी जाएगी। एनएएमआईएस से सेना दुश्मन के लड़ाकू वाहनों, बंकरों और अन्य मोर्चेबंदी को पूरी तरह से बेअसर करने में और भी अधिक सक्षम हो जाएगी। जबकि,जीबीएमईएस दुश्मन के इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल पर 24 घंटे नजर रखने के काम आईएगी। इसी तरह से हाई मोबिलिटी व्हीकल्स से सेना अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी लॉजिस्टिक सपोर्ट को और बेहतर कर सकेगी। नौ सेना के इन प्रस्तावों को मंजूरीरक्षा मंत्री की अगुवाई में सशस्त्र सेनाओं के लिए जरूरी हथियारों और उपकरणों की खरीद के लिए जो मंजूरी मिली है, उसमें भारतीय नौसेना के लिए लैंडिंग प्लेटफॉर्म डॉक्स , 30एमएम नेवल सरफेस गन , एडवांस्ड लाइट वेट टॉरपीडो और 76एमएम सुपर रैपिड गन माउंट में इस्तेमाल होने वाले स्मार्ट एम्युनिशन शामिल हैं। लैंडिंग प्लेटफॉर्म डॉक्स नौसेना को भारतीय सेना और वायु सेना के साथ मिलकर समुद्री और सतह वाले ऑपरेशन में सहायता करेंगे। यह प्लेटफॉर्म नौसेना को शांति अभियानों, मानवीय सहायता के साथ-साथ आपदा राहत मिशनों को अंजाम देने में भी मदद करेगी।खरीदारी लिस्ट में ये हथियार भीएडवांस्ड लाइट वेट टॉरपीडो को डीआरडीओ की नौसेना विज्ञान और तकनीकी प्रयोगशाला ने विकसित किया है। यह पारंपरिक, परमाणु और छोटे पनडुब्बियों को भी निशाना बनाने में सक्षम हैं। इसी तरह से 30एमएम नेवल सरफेस गन की खरीदने से भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल हल्के समुद्री अभियानों और समुद्री डाकुओं के खिलाफ अभियानों को बेहतर ढंग से निभा पाएंगे। वायु सेना के लिए डिस्ट्रक्शन सिस्टमजहां तक भारतीय वायु सेना की बात है तो इसके लिए कोलैबोरेटिव लॉन्ग रेंज टारगेट सैचुरेशन/डिस्ट्रक्शन सिस्टम के साथ ही कुछ अन्य प्रस्तावों को हरी झंडी मिली है। कोलैबोरेटिव लॉन्ग रेंज टारगेट सैचुरेशन/डिस्ट्रक्शन सिस्टम, मिशन के दौरान उड़ान भरने, उतरने, नेविगेट करने,लक्ष्य को खोजकर, उस तक पेलोड पहुंचाने की क्षमता से लैस होते हैं। इस सिस्टम से वायु सेना की मारक क्षमता बढ़नी तय है।.

नई दिल्ली: रक्षा अधिग्रहण परिषद ने भारतीय सेना , नौसेना और वायु सेना के लिए 79,000 करोड़ रुपये की खरीदारी को मंजूरी दे दी है। यह फैसला रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में लिया गया। नई दिल्ली के साउथ ब्लॉक में आयोजित इस बैठक में लिए गए फैसले से भारतीय सशस्त्र सेनाओं की कई जरूरतें पूरी होंगी और उनकी ताकत में भी काफी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।भारतीय सेना को क्या मिलेगा?रक्षा अधिग्रहण परिषद ने भारतीय सेना के लिए जिस खरीदारी योजना को हरी झंडी दिखाई है, उनमें नाग मिसाइल सिस्टम एमके-II , ग्राउंड बेस्ड मोबाइल ईएलआईएनटी सिस्टम और हाई मोबिलिटी व्हीकल्स विद मटेरियल हैंडलिंग क्रेन खरीदी जाएगी। एनएएमआईएस से सेना दुश्मन के लड़ाकू वाहनों, बंकरों और अन्य मोर्चेबंदी को पूरी तरह से बेअसर करने में और भी अधिक सक्षम हो जाएगी। जबकि,जीबीएमईएस दुश्मन के इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल पर 24 घंटे नजर रखने के काम आईएगी। इसी तरह से हाई मोबिलिटी व्हीकल्स से सेना अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी लॉजिस्टिक सपोर्ट को और बेहतर कर सकेगी।नौ सेना के इन प्रस्तावों को मंजूरीरक्षा मंत्री की अगुवाई में सशस्त्र सेनाओं के लिए जरूरी हथियारों और उपकरणों की खरीद के लिए जो मंजूरी मिली है, उसमें भारतीय नौसेना के लिए लैंडिंग प्लेटफॉर्म डॉक्स , 30एमएम नेवल सरफेस गन , एडवांस्ड लाइट वेट टॉरपीडो और 76एमएम सुपर रैपिड गन माउंट में इस्तेमाल होने वाले स्मार्ट एम्युनिशन शामिल हैं। लैंडिंग प्लेटफॉर्म डॉक्स नौसेना को भारतीय सेना और वायु सेना के साथ मिलकर समुद्री और सतह वाले ऑपरेशन में सहायता करेंगे। यह प्लेटफॉर्म नौसेना को शांति अभियानों, मानवीय सहायता के साथ-साथ आपदा राहत मिशनों को अंजाम देने में भी मदद करेगी।खरीदारी लिस्ट में ये हथियार भीएडवांस्ड लाइट वेट टॉरपीडो को डीआरडीओ की नौसेना विज्ञान और तकनीकी प्रयोगशाला ने विकसित किया है। यह पारंपरिक, परमाणु और छोटे पनडुब्बियों को भी निशाना बनाने में सक्षम हैं। इसी तरह से 30एमएम नेवल सरफेस गन की खरीदने से भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल हल्के समुद्री अभियानों और समुद्री डाकुओं के खिलाफ अभियानों को बेहतर ढंग से निभा पाएंगे।वायु सेना के लिए डिस्ट्रक्शन सिस्टमजहां तक भारतीय वायु सेना की बात है तो इसके लिए कोलैबोरेटिव लॉन्ग रेंज टारगेट सैचुरेशन/डिस्ट्रक्शन सिस्टम के साथ ही कुछ अन्य प्रस्तावों को हरी झंडी मिली है। कोलैबोरेटिव लॉन्ग रेंज टारगेट सैचुरेशन/डिस्ट्रक्शन सिस्टम, मिशन के दौरान उड़ान भरने, उतरने, नेविगेट करने,लक्ष्य को खोजकर, उस तक पेलोड पहुंचाने की क्षमता से लैस होते हैं। इस सिस्टम से वायु सेना की मारक क्षमता बढ़नी तय है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

रक्षा अधिग्रहण परिषद नाग मिसाइल सिस्टम लैंडिंग प्लेटफॉर्म डॉक्स भारतीय सेना वायु सेना नौ सेना Dac Approval Rajnath Singh Defence Procurement

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

सेंसेक्स 500 अंक चढ़कर 79,000 पर कारोबार कर रहा: निफ्टी में भी 150 अंक की तेजी, IT और बैंकिंग शेयर्स में ज्य...सेंसेक्स 500 अंक चढ़कर 79,000 पर कारोबार कर रहा: निफ्टी में भी 150 अंक की तेजी, IT और बैंकिंग शेयर्स में ज्य...शेयर बाजार में आज यानी 21 अप्रैल को तेजी है। सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 78,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 100 अंक की तेजी है, ये 23,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा
Read more »

India-PAK Conflict: भारत-PAK तनाव से सहमा शेयर बाजार, खुलते ही बिखरा... Tata से RIL तक के शेयर भरभराकर टूटेIndia-PAK Conflict: भारत-PAK तनाव से सहमा शेयर बाजार, खुलते ही बिखरा... Tata से RIL तक के शेयर भरभराकर टूटेIndo-Pak Conflict: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े संघर्ष का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला है और खुलने के साथ ही बीएसई का सेंसेक्स 79000 के नीचे आ गया, तो एनएसई का निफ्टी 200 अंकों का गोता लगा गया.
Read more »

India-US Tension: भारत में 79000 करोड़ की बिक्री... जब भरे बैठे ट्रंप ने टिम कुक से पूछा ये सवाल तो फिर क्‍या हुआ?India-US Tension: भारत में 79000 करोड़ की बिक्री... जब भरे बैठे ट्रंप ने टिम कुक से पूछा ये सवाल तो फिर क्‍या हुआ?अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐपल के सीईओ टिम कुक से अमेरिका में निवेश को लेकर सवाल किया। भारत में ऐपल की रिकॉर्ड बिक्री के बीच ट्रंप चाहते हैं कि कंपनी अमेरिका में बड़ा निवेश करे। कुक ने कहा कि ऐपल अमेरिका में लगभग 600 अरब डॉलर का निवेश करने जा रही...
Read more »

सेगमेंट की सबसे लंबी सीट, 56kmpl का माइलेज, हीरो ने लॉन्च किया नया स्कूटरसेगमेंट की सबसे लंबी सीट, 56kmpl का माइलेज, हीरो ने लॉन्च किया नया स्कूटरहीरो डेस्टिनी 110 स्कूटर VX और ZX वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ, कीमत 72000 से 79000 रुपये. इसमें 785mm सीट, LED लाइट्स, i3S सिस्टम और 56.26kmpl माइलेज जैसे फीचर्स हैं.
Read more »

नाग-टारपीडो- सुपर रैप‍िड गन... आर्मी-नेवी एयरफोर्स को मिलेंगे घातक हथ‍ियार, 79,000 करोड़ के प्रोजेक्‍ट्स पर...नाग-टारपीडो- सुपर रैप‍िड गन... आर्मी-नेवी एयरफोर्स को मिलेंगे घातक हथ‍ियार, 79,000 करोड़ के प्रोजेक्‍ट्स पर...indian army News: रक्षा मंत्रालय ने 79,000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स मंजूर किए, जिसमें नाग मिसाइल, GBMES, एडवांस टारपीडो, सुपर रैपिड गन और लैंडिंग प्लेटफार्म डॉक्स शामिल हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:03:54