IND vs AUS Adelaide ODI: पर्थ में पहला मैच हारने के बाद भारतीय टीम को एडिलेड में खेले गए दूसरे वनडे में भी ऑस्ट्रेलिया के हाथों करारी शिकस्त झेलनी पड़ी.
एडिलेड: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दूसरे वनडे इंटरनेशनल में आठ विकेट से हराते हुए तीन मैच की सीरीज में 2-0 की अजेय लीड बना ली. भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 264 रन बनाए थे. जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 46.2 ओवर में दो विकेट शेष रहते आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया.
पिछले 17 साल में एडिलेड में भारत अपना पहला वनडे मैच हारा है. सीरीज का आखिरी मैच 25 अक्टूबर यानी शनिवार को सिडनी में खेला जाएगा. घटिया फील्डिंग और कैचिंग से गंवाई सीरीज मैच में भारत ने खराब फील्डिंग की. 78 गेंद में 74 रन बनाने वाले मैथ्यू शॉर्ट को दो जीवनदान मिले. 23 रन पर अक्षर पटेल और 55 रन पर मोहम्मद सिराज ने कैच टपकाया. ऑस्ट्रेलिया ने इसका बखूबी फायदा उठाया. इसके अलावा कूपर कॉनली ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. भारत लगातार अंतराल में विकेट जरूर निकालता रहा, लेकिन कंगारुओं ने कभी भी रनगति कम नहीं होने दी. हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और वाशिंगटन सुंदर को दो-दो विकेट लिए. अक्षर पटेल को एक सफलता मिली. IND vs AUS: विराट कोहली का करियर खत्म! कभी भी ले सकते हैं संन्यास, आउट होने के बाद किया इशारा कॉनोली ने छीना भारत से मैच 48 गेंदों में फिफ्टी और 78 गेंदों में 74 रन बनाने वाले मैथ्यू शॉर्ट ने मैट रेनशॉ और कॉनोली के साथ समान 55 रन की साझेदारियां की. कॉनोली ने इसके बाद मिचेल ओवेन के साथ छठे विकेट के लिए 39 गेंद में 59 रन की साझेदारी करके ऑस्ट्रेलिया की जीत सुनिश्चित की. कॉनोली ने 53 गेंद में 61 रन बनाए. Adam Zampa took four, while Cooper Connolly and Matt Short really stepped up with the bat. More from #AUSvIND: https://t.co/pgAj2Ua4NR pic.twitter.com/CFRpm4Sf3K — cricket.com.au October 23, 2025 बेकार गई रोहित-श्रेयर की फिफ्टी एडिलेड ओवल में टॉस का सिक्का एकबार फिर ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में गिरा. भारत ने लगातार 17वीं बार वनडे इंटरनेशनल में टॉस गंवाया. बल्लेबाजी का निमंत्रण मिलने के बाद रोहित शर्मा ने धैर्य और जज्बे का नजारा पेश करते हुए 73 रन की उम्दा पारी खेली. रोहित ने 97 गेंद में सात चौके और दो छक्के मारे. उन्होंने श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 118 रन की साझेदारी करके भारत के चुनौतीपूर्ण स्कोर की नींव रखी. Harshit Rana: जिस खिलाड़ी को लेकर बदनाम हुए गौतम गंभीर, उसी ने बचाई टीम इंडिया की इज्जत, लगाई चौकों की झड़ी विराट लगातार दूसरे मैच में 0 पर आउट अक्षर पटेल ने वही किया जो रवींद्र जडेजा टेस्ट टीम के लिए करते आ रहे हैं जबकि हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह ने नौवें विकेट के लिए 29 गेंद में 37 रन जोड़कर टीम का स्कोर 260 रन के पार पहुंचाया. भारतीय पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही. बार्टलेट ने कप्तान शुभमन गिल और कोहली के विकेट चटकाकर भारत को शुरुआती झटके दिए. वनडे इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि विराट लगातार दो मैच में अपना खाता नहीं खोल पाए.
IND Vs AUS 2Nd Odi Aus Beat Ind 2Nd Odi Virat Kohli Duck भारत ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज भारत ऑस्ट्रेलिया एडिलेड वनडे
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
45 मिनट में जमकर तोड़ा बल्ला... अब नहीं होगी पहले जैसी गलती, विराट कोहली ने दूसरे वनडे से पहले काटा बवालIND vs AUS: विराट कोहली और रोहित शर्मा ने एडिलेड में खेले जाने वाले दूसरे वनडे से पहले जमकर तैयारी की है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Read more »
क्या एडिलेड में जीत का सिलसिला बरकरार रख पाएगा भारत: 17 साल से नहीं हारा, हर दूसरे मैच में कोहली का शतक; ऑस...India Vs Australia Adelaide Oval Head To Head Records Analysis; Follow IND VS AUS Adelaide ODI Playing 11 Players List Latest News, Live Score Coverage, Reports And Updates On Dainik Bhaskar.
Read more »
IND vs AUS 2nd ODI: एडिलेड पिच रिपोर्ट, जानिए कैसी रहेगी पिच?भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मैच 23 अक्टूबर को एडिलेड में खेला जाएगा. पहले वनडे में भारत को हार मिली थी, ऐसे में टीम इंडिया सीरीज में बने रहने के लिए उतरेगी. एडिलेड की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार होती है, शुरुआत में संभलकर खेलना होगा, बाद में बड़ी पारी बन सकती है. स्पिनर्स को भी मदद मिलने की संभावना है. टॉस जीतकर टीमें पहले बल्लेबाजी करना पसंद करती हैं.
Read more »
IND vs AUS: रोहित शर्मा ने सौरव गांगुली को पीछे छोड़ा, अब सिर्फ सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली ही आगेIND vs AUS पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भले ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में शतक बनाने से चूक गए हो, लेकिन इस दौरान उन्होंने सौरव गांगुली को पछाड़ दिया.
Read more »
IND vs AUS: रोहित शर्मा ने सौरव गांगुली को पीछे छोड़ा, अब सिर्फ सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली ही आगेIND vs AUS पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भले ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में शतक बनाने से चूक गए हो, लेकिन इस दौरान उन्होंने सौरव गांगुली को पछाड़ दिया.
Read more »
Harshit Rana: जिस खिलाड़ी को लेकर बदनाम हुए गौतम गंभीर, उसी ने बचाई टीम इंडिया की इज्जत, लगाई चौकों की झड़ी...IND vs AUS Harshit Rana: एडम जम्पा को एक ही ओवर में तीन चौके लगाते हुए हर्षित राणा ने भारत का स्कोर 264 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.
Read more »
