India-PAK Conflict: भारत-PAK तनाव से सहमा शेयर बाजार, खुलते ही बिखरा... Tata से RIL तक के शेयर भरभराकर टूटे

Stock Market Fall News

India-PAK Conflict: भारत-PAK तनाव से सहमा शेयर बाजार, खुलते ही बिखरा... Tata से RIL तक के शेयर भरभराकर टूटे
Stock Market IndiaIndian Stock MarketSensex
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 115 sec. here
  • 23 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 119%
  • Publisher: 63%

Indo-Pak Conflict: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े संघर्ष का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला है और खुलने के साथ ही बीएसई का सेंसेक्स 79000 के नीचे आ गया, तो एनएसई का निफ्टी 200 अंकों का गोता लगा गया.

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े संघर्ष का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला है और सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को दोनों इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के साथ लाल निशान पर ओपन हुए. एक ओर जहां बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स इंडेक्स ओपन होते ही बुरी तरह टूटकर 78,968 के स्तर पर आ गया.

तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने भी करीब 200 अंक की गिरावट देखी. इस बीच Reliance Share से लेकर Tata Stock तक रेड जोन में नजर आए. Advertisementग्लोबल संकेतों का असर नहीं, बड़ी गिरावटभले ही ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत मिल रहे थे और जापान के Nikkei से लेकर Gift Nifty तक ग्रीन जोन में कारोबार करते नजर आ रहे थे, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच हमलों का विपरीत असर शेयर बाजार पर देखने को मिला है. BSE Sensex ने अपने पिछले बंद 80,334.81 की तुलना में फिसलते हुए 78,968 के लेवल पर कारोबार की शुरुआत की. हालांकि, मिनटों में इस गिरावट में रिकवरी भी देखने को मिली और 10 मिनट के भीतर सेंसेक्स 700 अंक गिरकर 79,633 पर कारोबार करता नजर आया. 2014 शेयर गिरावट के साथ ओपनशेयर मार्केट में शुरुआती कारोबार के दौरान आई इस बड़ी गिरावट के बीच 2014 कंपनियों के शेयरों ने अपने पिछले बंद के मुकाबले गिरावट के साथ लाल निशान पर शुरुआत की. तो वहीं 327 कंपनियों के स्टॉक्स ऐसे रहे जिनकी ओपनिंग बढ़त के साथ ग्रीन जोन में हुई और इस दौरान तमाम डिफेंस कंपनियों के शेयर रॉकेट की रफ्तार से भागते हुए नजर आए. इस बीच 71 कंपनियों की स्थिति में किसी भी तरह का कोई चेंज देखने को नहीं मिला. Advertisement शुरुआती कारोबार में चढ़ने वाले शेयरों में Titan Company, L&T, Bharat Electronics, Dr Reddy's Labs सबसे ज्यादा चढ़ने वाले स्टॉक्स में शामिल रहे, तो वहीं Power Grid Corp, Adani Ports, Eternal, Adani Enterprises, Asian Paints के शेयर गिरावट के साथ खुले. इन 10 शेयरों में तेज गिरावटबात करें, शेयर बाजार में गिरावट के बीच तेजी से फिसलने वाले शेयरों के बारे में तो PowerGrid Share , ICICI Bank Share , HUL Share , Reliance Share और HDFC Bank Share फिसलकर कारोबार कर रहा था. वहीं मिडकैप कंपनियों में Indian Hotel Share , RVNL Share , NHPC Share और UCO Bank Share की गिरावट में था. स्मॉलकैप कंपनियों में सबसे ज्यादा Muthoot Finance Share टूटा, जो 10 फीसदी से ज्यादा फिसल गया. कल अचानक फिसला था बाजारबीते कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव के बाद जैसे ही पाकिस्तान में ड्रोन हमलों की खबर आई, तो आखिरी कारोबारी घंटे में सेंसेक्स-निफ्टी बुरी तरह टूट गए. BSE का 30 शेयरों वाला Sensex 411.97 अंक की गिरावट लेकर 80,334.81 पर क्लोज हुआ था, तो दूसरी ओर NSE का निफ्टी-50 भी बाजार बंद होने पर 140.60 अंक की गिरावट लेकर 24,273.80 पर बंद हुआ था. इस अचानक आई गिरावट के चलते महज कुछ ही देर में शेयर बाजार निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए थे. Advertisement

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Stock Market India Indian Stock Market Sensex Nifty #Operationsindoor #Indiapakistan India-Pak War Indo Pak War Indian Jets Operation Sindoor India Pakistan Strike Strike On Pok India Pok Airstrike #Airstrike #Pahalgamterrorattack Pahalgam Terror Attack Pakistan Crisis Pakistan Stock Market Crash Karachi 100 Pakistan IMF Help

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

सुपरस्‍टार बने सुपर फीसड्डी, पिछले साल मल्‍टीबैगर रिटर्न देने वाले ये 9 शेयर साल 2025 में गिरे औंधे मुंहसुपरस्‍टार बने सुपर फीसड्डी, पिछले साल मल्‍टीबैगर रिटर्न देने वाले ये 9 शेयर साल 2025 में गिरे औंधे मुंह2025 में शेयर बाजार में गिरावट से पिछले साल मल्टीबैगर रिटर्न देने वाले कई शेयर 45-60% तक गिर गए हैं, जिनमें ऑर्चिड फार्मा, गरवारे हाई टेक फिल्म्स शामिल हैं.
Read more »

अचानक मल्‍टीबैगर स्‍टॉक में आई 14% की तेजी, ₹470 के पार पहुंचा भावअचानक मल्‍टीबैगर स्‍टॉक में आई 14% की तेजी, ₹470 के पार पहुंचा भावशेयर बाजार में आज शानदार तेजी देखी गई, क्‍योंकि अमेरिकी राष्‍ट्रपति द्वारा टैरिफ को लेकर 90 दिनों तक छूट के ऐलान के एक दिन बाद शेयर बाजार खुला था.
Read more »

India-Pak War Situation: ভারত-পাক সংঘর্ষ? দুই পরমাণুশক্তিধর দেশ যদি পরস্পরের সঙ্গে যুদ্ধে লিপ্ত হয়, কী হবে বাকি বিশ্বের? আশঙ্কা...India-Pak War Situation: ভারত-পাক সংঘর্ষ? দুই পরমাণুশক্তিধর দেশ যদি পরস্পরের সঙ্গে যুদ্ধে লিপ্ত হয়, কী হবে বাকি বিশ্বের? আশঙ্কা...India Pak War Situation India Pak Conflict Kashmir attack sparks fear of fresh conflict between India Pakistan after Pahalgam terror attack
Read more »

Pahalgam Attack: भारत के एक्शन से पाकिस्तानी शेयर बाजार में गिरावट, लगातार दूसरे दिन टूटा कराची स्टॉक एक्सचेंजPahalgam Attack: भारत के एक्शन से पाकिस्तानी शेयर बाजार में गिरावट, लगातार दूसरे दिन टूटा कराची स्टॉक एक्सचेंजpakistan stock market falls two percent after india action on Pahalgam terror attack । भारत के एक्शन से पाकिस्तानी शेयर बाजार में गिरावट, लगातार दूसरे दिन टूटा कराची स्टॉक एक्सचेंज । विदेश
Read more »

हरे निशान में बढ़त के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, निफ्टी 24,400 स्तर से ऊपरहरे निशान में बढ़त के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, निफ्टी 24,400 स्तर से ऊपरहरे निशान में बढ़त के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, निफ्टी 24,400 स्तर से ऊपर
Read more »

भू-राजनीतिक तनाव के बीच सपाट खुला भारतीय शेयर बाजारभू-राजनीतिक तनाव के बीच सपाट खुला भारतीय शेयर बाजारभू-राजनीतिक तनाव के बीच सपाट खुला भारतीय शेयर बाजार
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:27:31