7.20 घंटे में 15 किमी तैराकी कर मिलिंद सोमन ने तोड़ा अपना रिकॉर्ड, बताया क्यों है अंकिता पर नाज?
"मुंबई, 14 जनवरी । फिटनेस आइकन और अभिनेता मिलिंद सोमन ने एक बार फिर अपनी जबरदस्त फिटनेस का लोहा मनवाया है। उन्होंने गोवा के समुद्र तट पर लगातार 7 घंटे 20 मिनट में 15 किलोमीटर की तैराकी पूरी की। मिलिंद ने इसे अपनी अब तक की सबसे लंबी तैराकी बताया।Advertisment उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर किए पोस्ट में अनुभव को शानदार बताते हुए पत्नी अंकिता कोंवर की नई उपलब्धि पर खास तौर पर नाज जताया। उन्होंने लिखा, “7 घंटे 20 मिनट में 15 किलोमीटर की तैराकी पूरी की, यह शानदार रहा। यह मेरी अब तक की सबसे लंबी तैराकी है। साथ ही अंकिता ने भी समुद्र में अपनी पहली 10 किमी तैराकी पूरी की। मुझे उस पर बहुत गर्व है।” मिलिंद के लिए ऐसी चुनौतियां नई नहीं हैं। वह फिटनेस को लेकर अलर्ट रहते हैं और अक्सर प्रकृति से जुड़े अनोखे वर्कआउट करते हैं। कभी खुली छत पर बारिश में व्यायाम, कभी पहाड़ों पर ट्रेकिंग, तो कभी जंगलों में दौड़ते हुए 20 हजार स्टेप्स पूरे करते हैं। उनका मानना है कि रनिंग सिर्फ एक्सरसाइज नहीं, बल्कि एक तरह का ध्यान है। मिलिंद रनिंग सैंडल पहनकर 80 किमी साइकिलिंग भी कर चुके हैं। उनका मानना है कि रोजाना साइकिलिंग से पैर और पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। जंगल में पेड़ की डाल से पुल-अप्स करना उनके लिए खास वर्कआउट है। वह प्रकृति को ही जिम मानते हैं। मिलिंद हैंड स्टैंड और पुश-अप्स को बहुत महत्व देते हैं। वह एक स्ट्रेच में 50 से 100 या उससे ज्यादा पुश-अप्स आसानी से कर लेते हैं, जो छाती, कंधों और ट्राइसेप्स को मजबूत बनाते हैं। उनका फिटनेस रुटीन फिक्स्ड नहीं होता, बल्कि मौसम, जगह और मूड के हिसाब से बदलता रहता है। डाइट में भी वह सादगी बरतते हैं। फल, हरी सब्जियां, मोटे अनाज और मीट उनकी थाली का हिस्सा हैं। पैकेज्ड फूड से दूर रहते हैं, रोज 7-8 ग्लास पानी पीते हैं और नींद को प्राथमिकता देते हैं। चाय-कॉफी भी नहीं लेते। --आईएएनएस एमटी/डीकेपी डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी."
चिकित्सा बॉलीवुड सिनेमा मनोरंजन 7.20 घंटे में 15 किमी तैराकी कर मिलिंद सोमन ने तो बताया क्यों है अंकिता पर नाज? न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Digital Arrest: दिल्ली के डॉक्टर कपल से 15 दिन में 15 करोड़ की ठगी, 4 दिन बाद भी खाली हाथ पुलिसदिल्ली के ग्रेटर कैलाश में रहने वाले एक बुजुर्ग दंपत्ति से करीब 15 करोड़ रुपए की ठगी के मामले में पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं. वारदात के चार दिन बीत जाने के बाद भी न तो कोई गिरफ्तारी हुई है और न ही रकम की रिकवरी. ठगों ने बुजुर्गों को दो हफ्ते तक डिजिटल अरेस्ट में रखकर उनकी जीवन भर की जमापूंजी लूट ली.
Read more »
Oppo के तीन नए 5G फोन्स की सेल आज से, देखें हर एक वैरिएंट की कीमत और बैंक ऑफर्सओप्पो ने हाल ही में अपनी नई Oppo Reno 15 Series 5G लॉन्च की है, जिनकी बिक्री आज 13 जनवरी से शुरू होगी। इस सीरीज में Oppo Reno 15 5G, Reno 15 Pro 5G और Reno 15 Pro Mini 5G शामिल हैं, जिनकी शुरुआती कीमत ₹45,999 है। ग्राहक इन डिवाइस को बैंक ऑफर्स, नो-कॉस्ट EMI, एक्सचेंज बोनस और मुफ्त स्क्रीन डैमेज प्रोटेक्शन के साथ खरीद सकते हैं। इसके अलावा, Oppo...
Read more »
15 Years PF Account: ఉద్యోగులకు బిగ్ బిగ్ రిలీఫ్.. 15 ఏళ్ల PF ఖాతాలను కూడా ఇప్పుడు నిమిషాల్లోనే ట్రాక్ చేయవచ్చు!15 year old PF accounts: ఉద్యోగాలు మారే సమయంలో చాలా మంది ఉద్యోగులు తమ పాత ప్రావిడెంట్ ఫండ్ ఖాతాల విషయాన్ని పూర్తిగా మరిచిపోతుంటారు. పాత కంపెనీ ఇచ్చిన PF నంబర్ దొరకకపోవడం, పత్రాలు లేకపోవడం లేదా అప్పట్లో UAN వ్యవస్థ లేకపోవడం వల్ల లక్షల రూపాయల పొదుపు అందని ద్రాక్షలా మారుతుంది.
Read more »
Haryana News: सिरसा में किसानों को ट्रैक्टर अनुदान, 15 जनवरी तक करें ऑनलाइन आवेदनहरियाणा के सिरसा जिले में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग एससी वर्ग के किसानों को 45 हार्स पावर या उससे अधिक के ट्रैक्टर पर अधिकतम तीन लाख रुपये का अनुदान दे रहा है। पात्र किसान 15 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लाभ के लिए कृषि भूमि का स्वामित्व और 'मेरी फसल-मेरा ब्यौरा' पर पंजीकरण अनिवार्य है। चयनित किसानों को पांच साल तक ट्रैक्टर बेचने की अनुमति...
Read more »
कल का मौसम 15 जनवरी: 72 घंटे बाद यूपी समेत 8 राज्यों में बारिश की चेतावनी, 15 शहरों में शीतलहर; IMD का अलर्टमौसम विभाग ने 8 राज्यों में बारिश और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। 16 से 20 जनवरी के बीच उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश-बर्फबारी की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। दिल्ली, यूपी, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड और राजस्थान के कुछ शहरों में शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप...
Read more »
Fire Cracker Factory Blast: খাওয়ার নেশাই হল কাল! জন্মদিনের ৬ দিন আগে ১৫-র কিশোরের নিথর দেহ ফিরছে বাড়িতে...Fire Cracker Factory Blast: 15 years old teen died who got heavily injured in blast
Read more »
