दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में रहने वाले एक बुजुर्ग दंपत्ति से करीब 15 करोड़ रुपए की ठगी के मामले में पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं. वारदात के चार दिन बीत जाने के बाद भी न तो कोई गिरफ्तारी हुई है और न ही रकम की रिकवरी. ठगों ने बुजुर्गों को दो हफ्ते तक डिजिटल अरेस्ट में रखकर उनकी जीवन भर की जमापूंजी लूट ली.
दिल्ली के बेहद पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश में हुई 15 करोड़ रुपए की सनसनीखेज साइबर ठगी ने पुलिस की नींद उड़ा दी है. 81 साल के डॉक्टर ओम तनेजा और उनकी 77 साल की पत्नी डॉक्टर इंदिरा तनेजा से ' डिजिटल अरेस्ट ' के नाम पर हुई इस महाठगी के 4 दिन बाद भी दिल्ली पुलिस को कोई बड़ी कामयाबी नहीं मिली है.
आखिरी बेनिफिशियरी तक पहुंचने में पुलिस को पसीने छूट रहे हैं. .stroy-870 .read-more-content ~ div {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #tab-link-wrapper-plugin {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #live-tv-ico {display: none;}.story-with-main-sec .read-more-content p.edpara {display: none;}और पढ़ेंयह पूरी वारदात किसी थ्रिलर फिल्म जैसी है. साइबर ठगों ने 24 दिसंबर को इस बुजुर्ग कपल को अपने जाल में फंसाया और 9 जनवरी तक उन्हें 'डिजिटल अरेस्ट' में रखा. इस दौरान ठगों ने खुद को टेलीकॉम और कानून प्रवर्तन एजेंसियों का अधिकारी बताकर कपल पर भारी मानसिक दबाव बनाया. उन्हें गिरफ्तारी की धमकी दी गई और लगातार ऑडियो-वीडियो कॉल के जरिए निगरानी में रखा गया. डर के मारे पीड़ित कपल ने 2-2 करोड़ रुपए की किस्तों में कुल आठ बार ट्रांजेक्शन किए. यहां तक कि ठगों ने उनके म्यूचुअल फंड भी समय से पहले बिकवा दिए. दिल्ली पुलिस के एक सीनियर ऑफिसर ने बताया कि इस केस की जांच बेहद चुनौतीपूर्ण साबित हो रही है. ठगों ने लूटी गई रकम को छिपाने के लिए बड़ी संख्या में 'म्यूल' बैंक अकाउंट्स का इस्तेमाल किया है. Advertisement ये वो खाते होते हैं जो कमीशन के लालच में मासूम या अनजान लोगों से किराए पर लिए जाते हैं. पैसा खाते में आते ही उसे तुरंत कई अन्य अकाउंट्स में भेज दिया जाता है या क्रिप्टोकरेंसी में बदल दिया जाता है. इस उलझे हुए 'मनी ट्रेल' को ट्रैक करने के लिए पुलिस की दो स्पेशल टीमें बनाई गई हैं. पीड़ित ओम तनेजा कई दशकों तक अमेरिका में काम करने के बाद 2016 में भारत लौटे थे. उनके बच्चे विदेश में सेटल हैं और वे यहां अकेले रहते थे, जिसका ठगों ने फायदा उठाया. डॉक्टर तनेजा ने बताया, "हमने अपनी जिंदगी की पूरी सेविंग्स खो दी है. हमारी सबसे बड़ी गलती यह थी कि हमने पुलिस को पहले सूचना नहीं दी." फिलहाल दिल्ली पुलिस की साइबर यूनिट ने ई-एफआईआर दर्ज कर ली है और संदिग्धों की तलाश में छापेमारी कर रही है.पुलिस के मुताबिक, साइबर अपराधी अक्सर सोशल मीडिया पर फर्जी जॉब ऑफर या इन्वेस्टमेंट स्कीम का झांसा देकर लोगों को 'म्यूल' के तौर पर भर्ती करते हैं. इसके बाद उनके खातों का इस्तेमाल अवैध फंड को इधर-उधर करने में किया जाता है. इस मामले में भी पैसे को इतनी तेजी से अलग-अलग राज्यों के खातों में घुमाया गया है कि आखिरी छोर तक पहुंचने में समस्या आ रही है.---- समाप्त ---- ये भी देखें
Delhi Police Delhi Crime Cyber Fraud Ntelligence Fusion & Strategic Operations Fraudsters Impersonated Officials Telecom Officer Law Enforcement Agencies दिल्ली पुलिस दिल्ली क्राइम साइबर क्राइम डिजिटल अरेस्ट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
यूनाइटेड नेशन की नौकरी, 2016 में दिल्ली वापसी… बुजुर्ग दंपति ने 15 दिन में गंवाए 15 करोड़, डिजिटल अरेस्ट की कहानीसाउथ दिल्ली के पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश में रहने वाले संयुक्त राष्ट्र (UN) से रिटायर्ड डॉ. ओम तनेजा और डॉ. इंदिरा तनेजा को साइबर ठगों ने 15 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा. इस दौरान ठगों ने 14.85 करोड़ रुपये इस बुजुर्ग दंपति से ठग लिए. फर्जी पुलिस, नकली कोर्ट, जज और जाली अरेस्ट मेमो के जरिए इतना डराया गया कि बुजुर्ग अपने ही घर में कैद हो गए.
Read more »
मदरसा के छात्रों को बिहार सरकार का तोहफा, फर्स्ट डिवीजन पर मिलेगी 15 हजार तक की राशि; 15 जनवरी तक आवेदनगोपालगंज में मौलवी और फौकानिया परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण अल्पसंख्यक छात्राओं को प्रोत्साहन राशि मिलेगी। मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत मौलवी में प्रथम श्रेणी प्राप्त करने वाली छात्राओं को 15 हजार रुपये दिए जाएंगे। शेष 714 छात्राओं के खातों में राशि भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जनवरी...
Read more »
PSLV-C62 Mission: പിഎസ്എൽവി-സി62 ദൗത്യം പരാജയം; മൂന്നാം ഘട്ടത്തിൽ തകരാർ, സഞ്ചാരപാതയിൽ വ്യതിയാനമെന്ന് ഐഎസ്ആർഒ ചെയർമാൻഅന്വേഷ ഉപഗ്രഹത്തിന് പുറമേ 15 പേലോഡുകളായിരുന്നു ദൗത്യത്തിലുണ്ടായിരുന്നത്.
Read more »
Holiday: തൈപ്പൊങ്കൽ; കേരളത്തിൽ ആറ് ജില്ലകളിൽ വ്യാഴാഴ്ച പ്രാദേശിക അവധിസംസ്ഥാനത്തെ 6 ജില്ലകള്ക്കാണ് ജനുവരി 15 വ്യാഴാഴ്ച പ്രാദേശിക അവധി പ്രഖ്യാപിച്ചത്
Read more »
शेयर बाजार महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव के चलते 15 जनवरी को बंद रहेगाशेयर बाजार महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव के चलते 15 जनवरी को बंद रहेगा
Read more »
नेचुरल एनर्जी बूस्टर : रोजाना 15 मिनट सुबह की धूप से सेहत को मिलेंगे कई लाभनेचुरल एनर्जी बूस्टर : रोजाना 15 मिनट सुबह की धूप से सेहत को मिलेंगे कई लाभ
Read more »
