14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन सूर्य शनि के स्वामित्व वाली मकर राशि में प्रवेश करेंगे. सूर्य-शनि का यह मिलन मेष, कुंभ और मीन राशि वालों को साढ़ेसाती के प्रभाव से राहत दिला सकता है. ज्योतिष अनुसार, इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से साढ़ेसाती के प्रभाव को कम किया जा सकता है.
Makar Sankranti 2026 : मकर संक्रांति का त्योहार आने वाला है. इस वर्ष मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाएगी. इस दिन सूर्य देव अपने पुत्र शनि की राशि मकर में प्रवेश करेंगे. इस तरह पिता सूर्य का अपने पुत्र शनि से मिलन होगा.
यह शुभ घड़ी तीन राशियों के लिए बेहद खास रहने वाली है. दरअसल, साल 2026 में मेष, कुंभ और मीन राशि पर पूरे साल शनि की साढ़ेसाती रहेगी. इसलिए मौजूदा वर्ष इन राशियों के लिए थोड़ा कष्टकारी माना जा रहा है. ऐसे में ज्योतिषविदों की राय है कि यदि मकर संक्रांति के दिन इन राशियों के जातक कुछ विशेष उपाय कर लें तो उन्हें साढ़ेसाती से राहत मिल सकती है. .stroy-870 .read-more-content ~ div {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #tab-link-wrapper-plugin {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #live-tv-ico {display: none;}.story-with-main-sec .read-more-content p.edpara {display: none;}और पढ़ेंमेष राशिइस वर्ष मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण रहने वाला है. ऐसे में इन्हें करियर-कारोबार और आर्थिक मोर्चे पर कई तरह की चुनौतियां का सामना करना पड़ सकता है. आपके हाथ में कोई सुनहरा अवसर आते-आते फिसल जाएगा. गलतफहमियों के कारण आपके रिश्तों में अड़चनें आएंगी और उन्हें संभाल पाना मुश्किल होगा. मकर संक्रांति पर जब सूर्य-शनि का मिलन होगा, उसे घड़ी में एक खास उपाय करने से साढ़ेसाती के प्रभाव को कम किया जा सकता है.उपाय- शनि मंदिर जाकर सरसों के तेल में काले तिल मिलाकर एक दीपक शनि देव के सामने जलाएं. फिर ‘ऊं प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः’ मंत्र का जाप करें. इसके बाद काले तिल, सरसों के तेल या उड़द की दाल का दान करें.कुंभ राशिकुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है. दूसरा, आपकी राशि में राहु भी बैठा हुआ है. ऐसे में आपको पेशेवर मोर्चे पर बड़े उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. धनधान्य के मामलों में भी आपको बड़ी मुश्किल से लाभ प्राप्त होगा. आय के साधन भी प्रभावित हो सकते हैं. ऐसे में आपको भी मकर संक्रांति पर एक उपाय जरूर आजमाना चाहिए. Advertisement उपाय- मकर संक्रांति के दिन छाया दान करें. इसके लिए एक पात्र में सरसों का तेल लेकर उसमें अपना चेहरा देखें. फिर उस तेल को किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को दान कर दें. इसके बाद शनि चालीसा का पाठ करें.मीन राशिमीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा यानी मध्य चरण चल रहा है. ऐसे में साढ़ेसाती इन जातकों के लिए मानसिक दबाव और जटिल संघर्षों का कारण बन सकती है. धन-संपत्ति में गिरावट आ सकती है. संबंधों पर इसका बुरा असर होगा. सेहत के मामले में भी बहुत ज्यादा सावधानी बरतनी होगी. कोई पुराना रोग आपकी मुश्किल बढ़ा सकता है.उपाय- मकर सक्रांति की सुबह पानी में काले तिल मिलाकर स्नान करें. फिर सूर्य देव को जल चढ़ाएं और ॐ आदित्याय नमः मंत्र का जाप करें. इसके बाद गुड़ और तिल का दान करें. फिर संध्याकाल में हनुमान जी की पूजा करें.---- समाप्त ---- ये भी देखें
Makar Sankranti 2026 Rashifal Sade Sati 2026 Lucky Zodiac Signs Mesh Kumbh Meen Upay For Money Sade Sade Sati Ke Upay Makar Sankranti 2026 Date Makar Sankranti 2026 Shubh Muhurt
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर इन 3 देवताओं को जरूर लगाएं खिचड़ी का भोग, हर काम होगा सफल, घर चलकर आएगा पैसा-सक्सेसMakar Sankranti Kab Hai : मकर संक्रांति पर्व स्नान, दान, तिल-गुड़ और खिचड़ी के बिना अधूरा है. मकर संक्रांति को खिचड़ी खाने, खिचड़ी का दान करने का इतना महत्व है कि इसे खिचड़ी पर्व भी कहते हैं. जानिए इस साल मकर संक्रांति कब है और इस दिन किन 3 देवताओं को खिचड़ी का भोग लगाना बहुत शुभ फल देता है.
Read more »
Makar Sankranti 2026 Rashifal: मकर संक्रांति के बाद इन 3 राशियों के लिए खुलेगा तरक्की का द्वार, मिलेगा जबरदस्त धनलाभधर्म-कर्म Makar Sankranti 2026 Rashifal: इस बार मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाया जाएगा. इस दिन सूर्य उत्तरायण के हो जाएंगे. इस दिन मकर राशि में सूर्य और शुक्र की युति होने वाली है. ज्योतिष के अनुसार, यह शुभ संयोग 3 राशियों के लिए धन लाभ लेकर आने वाला है.
Read more »
Makar Sankranti 2026 Rashifal: मकर संक्रांति पर बनेगा ग्रहों का महासंयोग! इन राशियों को होगा लाभ, बनेंगे बिगड़े कामMakar Sankranti 2026 Rashifal: मकर संक्रांति 2026 इस बार सिर्फ पर्व नहीं, बल्कि ज्योतिषीय दृष्टि से बड़ा बदलाव लेकर आ रही है. सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही कई शुभ योग बन रहे हैं.
Read more »
Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर भूल कर भी ना करें ये चीजें दान, वरना बाद में होगा सिर्फ पछतावा.. यहा...सनातन धर्म में मकर संक्रांति और षटतिला एकादशी के व्रत दोनों का ही खास महत्व माना गया है. वहीं पंचांग के अनुसार, इस बार 14 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है,ओर जिस दिन विष्णु जी को समर्पित षटतिला एकादशी के व्रत का संयोग भी बन रहा है.ऐसे में इस दिन लोगों को किन बातों का ध्यान रखना ओर किन चीजों दान करना है.
Read more »
Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर क्यों खाते हैं दही-चूड़ा? स्वाद के साथ सेहत को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदेDahi Chuda Benefits: मकर संक्रांति के खास मौके पर भारत में दही-चूड़ा खाने की परंपरा कई राज्यों में सालों से चली आ रही है. यह डिश स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है. दही-चूड़ा खाने से डाइजेशन बेहतर होता है, शरीर में एनर्जी बनी रहती है और ओवरऑल हेल्थ बेहतर होती है.
Read more »
Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर इन 3 राशियों को मिलेगा शनिदेव का आशीर्वाद! चमक जाएगी किस्मतMakar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर इस बार सूर्य-शनि के विशेष संयोग से बन रहे शुभ योग से कुछ राशियों के लिए सौभाग्य का द्वार खोल सकते हैं. तो आइए जानते हैं उन लकी राशियों के बारे में जिनपर सूर्यदेव के साथ साथ शनिदेव की कृपा भी बरसेगी.
Read more »
