सब लोग अंडे नहीं खाते हैं, लेकिन सबके लिए प्रोटीन उतना ही जरूरी होता है. ऐसे में प्रोटीन पाने के लिए वो लोग बहुत परेशान रहते हैं, जो अंडे को खाना तो दूर उसकी तरफ देख भी नहीं सकते. आज हम आपको ऐसी 5 हाई-प्रोटीन ड्रिंक्स जो अंडे की जगह ले सकती हैं. इन्हें पीने से मसल्स और हड्डियों ताकतवर हो सकती हैं.
क्या आप जानते हैं कि प्रोटीन सिर्फ मसल्स बढ़ाने के लिए ही नहीं बल्कि शरीर सही ढंग से काम करे इसके लिए भी बहुत जरूरी है? ये शरीर में नए सेल्स को बनाने, पुराने सेल्स को रिपेयर करने और शरीर को मजबूत बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है.
ऐसे में डॉक्टर्स से लेकर हेल्थ एक्सपर्ट्स तक लोगों को डाइट में प्रोटीन शामिल करने की सलाह देते हैं. ऐसा करने के लिए आमतौर पर लोग अंडा, चिकन, मछली, पनीर या टोफू खाते हैं, लेकिन हर कोई अंडा खाना पसंद नहीं करता या बहुत से लोगों को रोज वही चीजें खाना बोरिंग लग सकता है. .stroy-870 .read-more-content ~ div {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #tab-link-wrapper-plugin {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #live-tv-ico {display: none;}.story-with-main-sec .read-more-content p.edpara {display: none;}और पढ़ेंअगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, जो ये है कि कुछ ऐसी हेल्दी और आसान ड्रिंक्स भी हैं, जो आपको अंडे जितना या उससे भी ज्यादा प्रोटीन दे सकती हैं. ये ड्रिंक्स न सिर्फ शरीर को ताकत देती हैं, बल्कि आपके रोजाना के खाने में भी आसानी से फिट हो जाती हैं. बता दें, एक अंडा खाने से आपको 6 ग्राम प्रोटीन होता है. अगर आप अंडा नहीं खाते या अपनी डाइट में कुछ नया और मजेदार जोड़ना चाहते हैं, तो ये प्रोटीन से भरपूर ड्रिंक्स आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हैं.1. गाय का दूधगाय का दूध प्रोटीन का आसान और सस्ता सोर्स है. जहां एक अंडे में करीब 6 ग्राम प्रोटीन होता है, वहीं 1 कप गाय के दूध में लगभग 8 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है. इसके अलावा दूध में कैल्शियम और विटामिन डी भी होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है. रोज दूध पीने से हड्डियां और दांत दोनों मजबूत रहते हैं. Advertisement 2. फोर्टिफाइड सोया मिल्कजो लोग दूध नहीं पीते और अंडा भी नहीं खाते, उनके लिए फोर्टिफाइड सोया मिल्क शानदार ऑप्शन है. 1 कप सोया मिल्क में करीब 6.3 ग्राम प्रोटीन होता है, यानी लगभग अंडे जितना. इसमें कैल्शियम, विटामिन डी और विटामिन ए भी मिलाया जाता है. वेजिटेरियंस के लिए ये प्रोटीन का बढ़िया सोर्स माना जाता है.3. केफिर मिल्ककेफिर एक प्रोबायोटिक ड्रिंक है, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है. 1 कप केफिर मिल्क में करीब 8.8 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है. इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स पेट के अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाते हैं, जिससे डाइजेशन सुधरता है, स्ट्रेस कम होता है और दिल की सेहत भी बेहतर रहती है.4. बोन ब्रोथबोन ब्रोथ का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. बोन ब्रोथ यानी हड्डियों से बना शोरबा, जो एशियाई देशों में काफी पॉपुलर है. इसे चिकन, बीफ, मछली या पोर्क की हड्डियों से बनाया जाता है. 1 कप चिकन बोन ब्रोथ में करीब 9 ग्राम प्रोटीन होता है. ये ड्रिंक जोड़ों, हड्डियों और मसल्स के लिए खास तौर पर फायदेमंद मानी जाती है.5. हाई-प्रोटीन स्मूदीअगर आपको कुछ टेस्टी और हेल्दी चाहिए, तो हाई-प्रोटीन स्मूदी बेस्ट ऑप्शन है. आप गाय का दूध, सोया दूध या केफिर लेकर उसमें दही, मूंगफली का मक्खन या प्रोटीन पाउडर मिला सकते हैं. इससे स्मूदी में प्रोटीन की मात्रा और भी बढ़ जाती है और यह पेट भी देर तक भरा रखती है.---- समाप्त ---- ये भी देखें
Protein-Rich Drinks Drinks Instead Of Eggs Best Protein Drinks Muscle Building Drinks Healthy Protein Drinks Protein For Bones Vegetarian Protein Drinks Kefir Milk Benefits Fortified Soy Milk Bone Broth Benefits High Protein Smoothie Easy Protein Drinks Protein Alternatives हाई प्रोटीन ड्रिंक्स प्रोटीन से भरपूर ड्रिंक अंडे की जगह ड्रिंक्स मसल्स बढ़ाने के लिए ड्रिंक हड्डियों के लिए प्रोटीन हेल्दी प्रोटीन ड्रिंक शाकाहारी प्रोटीन सोर्स केफिर मिल्क फायदे फोर्टिफाइड सोया मिल्क बोन ब्रोथ फायदे हाई प्रोटीन स्मूदी आसान प्रोटीन ड्रिंक प्रोटीन का हेल्दी ऑप्शन
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जाह्नवी कपूर प्रोटीन के लिए खाती हैं ये खास चीला, जानें बनाने की विधि और Protein की मात्राJanhvi Kapoor protein foods chilla: जान्हवी कपूर प्रोटीन के लिए क्या खास चीज या चीला खाती हैं इस बारे में इंटरव्यू में बताया है.
Read more »
ऑनलाइन ऑर्डर किए गए अमूल छाछ में निकले कीड़े, ग्राहक ने शेयर किया Video, कंपनी ने मांगी माफीयूजर गजेंद्र यादव ने दावा किया कि उन्हें ऑनलाइन ऑर्डर किए गए अमूल हाई-प्रोटीन छाछ (Amul high-protein buttermilk) के एक कार्टन में जीवित कीड़े मिले.
Read more »
आज क्या बनाऊं: ब्रेकफास्ट में बनाएं प्रोटीन से भरपूर दाल डोसा, नोट करें आसान रेसिपीProtein Rich Dal Dosa: ब्रेकफास्ट में बनाएं 5 तरह की दाल से स्वादिष्ट और हेल्दी डोसा. डोसा एक साउथ इंडियन डिश है.
Read more »
Animal Protein Vs Plant Protein: एनिमल प्रोटीन की तुलना में प्लांड बेस्ड प्रोटीन ज्यादा हेल्दी- रिसर्चAnimal Protein Vs Plant Protein: हाल ही में हुई एक शोध में यह बात सामने आई है कि सभी प्लांड में आवश्यक अमीनो एसिड होते हैं. अगर आप भी प्लांड बेस्ड डाइट को फॉलो करते हैं तो जान लें ये फायदे.
Read more »
खुशखबरी! जानलेवा ब्रेन ट्यूमर का इलाज अब भारत में प्रोटीन-नैनो तकनीक से संभवभारत में अब प्रोटीन-नैनो तकनीक (protein nano technology)से ब्रेन ट्यूमर का इलाज संभव होगा.आईआईटी दिल्ली ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है.
Read more »
जरूरत की खबर- प्रोटीन शेक पीने से लड़के की मौत: जानें प्रोटीन क्या है, शरीर के लिए कितना जरूरी, प्रोटीन सप्ल...UP Kannauj Protein Shake Death Case Explained; Follow Protein Deficiency Health Risks, Protein Supplement, Impact On Metabolic Health Details On Dainik Bhaskar.
Read more »
