Rajasthan GST Officer Ratiram Meena CBI Raid Corruption Case; जयपुर-अहमदाबाद जैसी जगह CGST में असिस्टेंट कमिश्नर रहे IRS ऑफिसर रतिराम मीणा के कई ठिकानों पर छापेमारी में CBI को करोड़ों की काली कमाई पता चली
जयपुर-अहमदाबाद में प्लॉट-दुकानें, 8 महीने में 11 एफडी करवाई; लॉकर में मिले 2 किलो गोल्ड बिस्किटजयपुर-अहमदाबाद जैसी जगह CGST में असिस्टेंट कमिश्नर रहे IRS ऑफिसर रतिराम मीणा के कई ठिकानों पर छापेमारी में CBI को करोड़ों की काली कमाई पता चली है। अहमदाबाद के पॉश इलाकों में पत्नी के नाम पर 3-3 दुकानें मिली हैं। एक लॉकर से 85 लाख कैश के साथ 2 करोड़ कजयपुर में जोधपुरी पत्थर से बने तीन मंजिला बंगले में 1.
5 करोड़ की एक लग्जरी कार देखकर सीबीआई की टीमें हैरान रह गईं। करीब एक सप्ताह पूर्व CBI टीम ने जैसलमेर में तैनात सहायक कस्टम आयुक्त रतिराम मीणा के जयपुर, अहमदाबाद और अंकलेश्वर स्थित ठिकानों पर छापा मारा था। कमिश्नर के ठिकानों पर सर्च में अब तक कितनी कमाई का पता चला है? कहां-कहां निवेश किया हुआ था? सरकारी सैलरी के अलावा बनाई गई कितनी प्रॉपर्टी-गोल्ड और कैश का सोर्स अभी तक पता नहीं चला है? इस स्टोरी में पढ़िए….सूत्रों के मुताबिक जयपुर और अहमदाबाद CGST कार्यालय में रतिराम मीणा की लगभग 7 साल पोस्टिंग रही। सीबीआई को जयपुर में पोस्टिंग के दौरान अपने पुख्ता सोर्सेज से IRS ऑफिसर रतिराम मीणा की काली कमाई का पता चल गया था। यही कारण है कि CBI ने 1 अगस्त 2018 से 31 अगस्त 2025 के बीच मीणा की 7 साल की संपत्ति के ही रिकॉर्ड खंगाले हैं।मीणा को सरकार ने पिछले 7 साल में 1 करोड़ 8 लाख रुपए बतौर वेतन दिया था। लेकिन उनके लॉकरों और ठिकानों से 8 करोड़ से ज्यादा के प्लॉट, गोल्ड, कैश और शेयर बाजार में इन्वेस्टमेंट का पता चला है।CBI ने शुरुआती जांच में पाया कि 2018 से पहले रतिराम मीणा के पास करीब 52 लाख रुपए की संपत्ति थी। इसमें अहमदाबाद में एक प्लॉट खुद के नाम 2008 में खरीदा था। वहीं 2014 में करीब 40 लाख रुपए में अहमदाबाद में ही 3 दुकानें खरीदी गई थीं। लेकिन 2018 के बाद कमाई करोड़ों में पहुंच गई।CBI के सर्च में सामने आए आंकड़ों को देखें, तो बीते 7 साल में मीणा ने करीब 3.57 करोड़ रुपए प्रॉपर्टी, शेयर बाजार, बैंक में इन्वेस्ट किए। इस हिसाब से हर साल 51 लाख रुपए से अधिक इन्वेस्ट किए, जबकि उनका वेतन 36 लाख रुपए सालाना ही था।अहमदाबाद के पॉश एरिया में मीणा ने करीब 2 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीद डाली। जनवरी, 2022 से जुलाई, 2025 के बीच पत्नी के नाम अहमदाबाद के पॉश इलाके में तीन दुकानें खरीदीं, जिनकी कीमत करीब पौने दो करोड़ रुपए थी। वहीं, खुद के नाम एक बीघा से बड़ा फॉर्म हाउस करीब 24 लाख रुपए में खरीदा।2023 में 23.51 लाख रुपए में एक बीघा से अधिक एग्रीकल्चर लैंड खरीदी।एफडी, पीपीएफ और शेयर मार्केट में पैसा लगाया रतिराम मीणा और उनके परिजनों ने पिछले 7 साल में बैंक एफडी, पीपीएफ और शेयर मार्केट में भी 1.6 करोड़ रुपए से अधिक रुपए इन्वेस्ट किए। अलग-अलग बैंक खातों में 12 फिक्स डिपॉजिट मिले हैं। इनमें 11 फिक्स डिपॉजिट तो एक ही साल 2025 में महज 8 महीने के भीतर करवाए गए। इसके अलावा 15 हजार से लेकर 4 लाख तक के बीच कई बार राशि अलग-अलग म्यूचुअल फंड में लगाई गई। कुछ बड़े इन्वेस्टमेंट इस प्रकार हैं....20 लाख की एक एफडी मार्च में करवाई4-4 लाख के टुकड़ों में शेयर बाजार में इन्वेस्ट कियाअगस्त 2018 से अगस्त 2025 के बीच मीणा परिवार ने एक प्लॉट बेच दिया और दो प्लॉट पर कुल एक करोड़ रुपए के दो लोन भी उठाए। जयपुर के जगतपुरा स्थित प्लॉट 2022 में 28.51 लाख रुपए में बिका था। वहीं प्रॉपर्टी खरीद के लिए 60 लाख और 40 लाख रुपए का लोन भी लिया। साथ ही, मीणा ने 1.08 करोड़ रुपए वेतन के रूप में हासिल किए। पीपीएफ अकाउंट क्लोजर से भी करीब 17.75 लाख रुपए की आय हुई। सभी को जोड़ने पर कुल करीब 2.54 करोड़ रुपए की आय हुई। वहीं, खर्च के आंकड़ों को देखें, तो CBI द्वारा वेतन में से एक तिहाई हिस्से को खर्च में माना गया है। सीबीआई रिकॉर्ड के अनुसार अगस्त 2018 से अगस्त 2025 के बीच 36 लाख रुपए खर्च किए गए। दो लोन के रीपेमेंट में 46 और 65 लाख रुपए खर्चा हुआ। रतिराम मीणा ने एक कंपनी के खाते में 47.50 लाख रुपए जमा कराए। इस तरह कुल खर्च करीब 1.52 करोड़ रुपए बनता है। CBI ने मीणा के परिवार की आय-व्यय का पूरा गणित निकालने के बाद माना कि 2.54 करोड़ रुपए आय से अधिक खर्च किए गए। CBI का मानना है कि ये 2.54 करोड़ रुपए अज्ञात सोर्स से कमाए गए हैं।CBI टीम ने जब रतिराम मीणा के निवास सहित अन्य ठिकानों पर छापा मारा था, तब आधा किलो सोना, 8 किलो चांदी सहित कीमती जेवर मिले थे। घर से महंगी बाइक, लग्जरी कार पोर्श जिसका मार्केट प्राइस 1.5 करोड़ से ज्यादा है। वहीं, 60 लाख से अधिक कीमत की दो कारें एमजी हेक्टर और जीप कंपास भी मिली हैं।कार्रवाई के दौरान जब रतिराम मीणा के बैंक लॉकर खोले तो उसमें 2 किलो सोने का बिस्किट, 85 लाख रुपए, प्रॉपर्टी के दस्तावेज मिले। बेटे-बेटी और अन्य परिजनों के नाम 8 फर्म के रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जानकारी मिली है।CBI सूत्रों के अनुसार अभी जांच लंबी चलेगी। सोने के बिस्किट, चांदी, लग्जरी गाड़ियों आदि की खरीद के बारे में भी पूछताछ की जाएगी। इनकी खरीद संबंधित दस्तावेज मांगे जाएंगे। आरोप है कि कस्टम ऑफिसर मीणा ने अपनी काली कमाई को पत्नी-बेटे के नाम से फर्म बनाकर भी लगाया था। रतिराम मीणा की पत्नी-बेटे के नाम से शिपॉन्क ऑनलाइन सर्विसेज एलएलपी, जय नरसिंह इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट सहित 8 कंपनियां व फर्म संचालित हैं। रिकॉर्ड पर दर्ज 3.60 करोड़ रुपए की खपाई राशि पहले से ही रतिराम मीणा की आय से काफी अधिक है। लेकिन इस राशि में सोना, चांदी, लग्जरी कारें और महंगी बाइक्स आदि में लगाई राशि का रिकॉर्ड शामिल नहीं किया गया है, जो अलग से करीब 4 करोड़ के आस-पास बैठेगी। CBI का अनुमान है कि 2.5 किलो सोने की वर्तमान कीमत में 3 करोड़ रुपए है। सुपर लग्जरी कार पोर्श, एमजी हेक्टर और जीप कंपास जैसी कारों की कीमत भी 1.5 करोड़ रुपए से अधिक है। इसके अलावा 8 किलो चांदी एवं लॉकर में मिले कुछ अन्य प्रॉपर्टी के कागजातों की जांच कर रही है कि इनकी खरीद किस तरह से हुई थी। उनके लॉकर से मिले 85 लाख रुपए के बारे में भी दस्तावेज मांगे जा रहे हैं।चित्तौड़गढ़ में ठंड बढ़ी, तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्जउत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहर...अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 8°जोधपुर में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री पहुंचापूर्णिया में महागठबंधन पर चिराग पासवान का परिवारवाद का आरोप
CGST Assistant Commissioner IRS Officer Ratiram Meena CBI Raid Black Money Gold Biscuits Ratiram Meena Jodhpur Bungalow Ratiram Meena Luxury Cars Jaisalmer Custom Commissioner Ratiram Meena
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
OTP चेक करने के बहाने फल विक्रेता का बदल लिया सिम, फिर Paytm बॉक्स सही करने के नाम पर ठगे 11.66 लाखरामपुर में एक फल विक्रेता को ओटीपी जांचने के बहाने सिम बदलकर और पेटीएम बॉक्स ठीक करने के नाम पर 11.
Read more »
Weather Update: ठंडी हवाओं से गिरा तापमान, अब बढ़ेगी गलन; यूपी में दूसरा सबसे ठंडा रहा आगराआगरा प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा, न्यूनतम तापमान 11.
Read more »
Redmagic 11 Pro: 7500mAh బ్యాటరీ, OLED డిస్ప్లేతో మార్కెట్లోకి Redmagic 11 Pro మొబైల్.. ఫీచర్స్తో పిచ్చెక్కిస్తోంది!Redmagic 11 Pro Price In India: మార్కెట్లోకి ఎంతో శక్తివంతమైన REDMAGIC 11 Pro స్మార్ట్ ఫోన్ అందుబాటులోకి వచ్చింది. ఇది అద్భుతమైన ఫీచర్లతో శక్తివంతమైన ప్రాసెసర్ను కలిగి ఉంది. ఈ స్మార్ట్ఫోన్కు సంబంధించిన అన్ని వివరాలు ఇప్పుడు తెలుసుకోండి.
Read more »
बिहार विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण का प्रचार थमा, 122 सीटों पर 11 नवंबर को मतदानबिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए प्रचार रविवार शाम को समाप्त हो गया, जिसके बाद 20 जिलों की 122 सीटों पर 11 नवंबर को मतदान होगा। इस चरण में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है, जिसमें एनडीए और महागठबंधन के कई नेता शामिल हैं।
Read more »
6, 6, 6, 6, 6, 6, 6, 6... लगातार ठोके 8 छक्के, 11 गेंदों पर फिफ्टी का रिकॉर्ड, भारतीय खिलाड़ी ने तो युवराज सिंह को भी फेल कर दियामेघालय के आकाश कुमार चौधरी ने रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप मैच में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ लगातार 8 छक्के मारे हैं। इसी के साथ उन्होंने 11 गेंद पर अपनी फिफ्टी पूरी की।
Read more »
मार्च 2026 तक गुरु रहेंगे वक्री, इन राशि वालों को मिलेगा जबरदस्त लाभ, जानिए11 नवंबर को बदल जाएगी गुरु की चाल, क्या आपकी राशि पर पड़ेगा शुभ प्रभाव? जानें किसको मिलेगा सबसे बड़ा फायदा
Read more »
