6,500mAh बैटरी वाले दमदार 5G फोन की सेल आज से, MediaTek प्रोसेसर और 50MP कैमरा

Infinix Note Edge 5G News

6,500mAh बैटरी वाले दमदार 5G फोन की सेल आज से, MediaTek प्रोसेसर और 50MP कैमरा
Infinix 5G PhoneNote Edge 5G PriceInfinix Note Edge 5G Specifications
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 85 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 68%
  • Publisher: 53%

इंफीनिक्स नोट एज 5G की सेल आज से फ्लिपकार्ट और इनफिनिक्स इंडिया ऑनलाइन स्टोर पर शुरू हो गई है। यह मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन 1.5K 120Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट, 50MP कैमरा और 6500mAh बैटरी जैसे दमदार फीचर्स के साथ आता है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। इंफीनिक्स ने कुछ दिन पहले एक शानदार 5G फोन लॉन्च किया था जिसे कंपनी ने Infinix Note Edge 5G के नाम से भारत में पेश किया है। ये मिड-रेंज स्मार्टफोन कई दमदार फीचर्स के साथ आता है। फोन में लेटेस्ट Android 16-बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम XOS 16 मिल रहा है। इसके साथ ही डिवाइस में 1.

5K 120Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। वहीं, आज से इस फोन की सेल शुरू हो रही है। अगर आप भी इस फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले इसकी कीमत और डिस्काउंट ऑफर्स के बारे में जरूर जान लें... Infinix Note Edge 5G की कीमत और उपलब्धता कीमत की बात करें तो Infinix Note Edge 5G की कीमत 21,999 रुपये से शुरू होती है जहां आपको इसका 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वैरिएंट मिलता है। डिवाइस के 8GB + 128GB और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये और 25,999 रुपये है। डिवाइस की सेल 25 फरवरी यानी आज से फ्लिपकार्ट और इनफिनिक्स इंडिया ऑनलाइन स्टोर पर शुरू हो गई है। डिवाइस को आप लूनर टाइटेनियम, स्टेलर ब्लू और सिल्क ग्रीन कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। वहीं लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी SBI और ICICI बैंक कार्ड पर 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दे रही है। Infinix Note Edge 5G के स्पेसिफिकेशन्स स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो हैंडसेट में 6.78-इंच 1.5K LTPS 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल रही है। इतना ही नहीं पैनल पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन मिल रही है। फोन को पावर देने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट, Mali-G610 GPU और 8GB तक LPDDR5X RAM मिल रही है। साथ ही डिवाइस में 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज है। Infinix Note Edge 5G के कैमरा स्पेक्स कैमरे की बात करें तो Infinix Note Edge 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल रहा है, जहां f/1.8 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। जबकि सेल्फी के लिए फोन में सामने की तरफ 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा डिवाइस में 6,500mAh की बैटरी और 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 10W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। यह भी पढ़ें- Galaxy S26 Ultra के आज लॉन्च से पहले Samsung Galaxy S25 Ultra पर सबसे बड़ा डिस्काउंट

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Infinix 5G Phone Note Edge 5G Price Infinix Note Edge 5G Specifications Mediatek Dimensity 7100 6500Mah Battery Phone 50MP Camera Phone Curved AMOLED Display Flipkart Sale Smartphone Launch India

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Motorola का 7,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 50MP सोनी कैमरा भीMotorola का 7,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 50MP सोनी कैमरा भीमोटोरोला भारत में Edge 70 Fusion लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसकी Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है। इसमें 6.78-इंच 1.5K 144Hz OLED डिस्प्ले, 7,000mAh बैटरी 68W चार्जिंग, और OIS के साथ 50MP Sony कैमरा मिलेगा।
Read more »

फाइंड X9 के आते ही गिर गई ओप्पो फाइंड X8 Pro की कीमत, यहां मिल रहा तगड़ा ऑफर, मिलता है 120x ज़ूम कैमराफाइंड X9 के आते ही गिर गई ओप्पो फाइंड X8 Pro की कीमत, यहां मिल रहा तगड़ा ऑफर, मिलता है 120x ज़ूम कैमराओप्पो फाइंड X9 सीरीज लॉन्च के बाद फाइंड X8 प्रो पर अमेज़न पर ₹16,700 से ज्यादा की छूट मिल रही है. 50MP क्वाड कैमरा, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 5910mAh बैटरी वाले इस फ्लैगशिप फोन की नई कीमत और बैंक ऑफर जानें...
Read more »

7600 mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाला 5G फोन आज होगा लॉन्च, स्नैपड्रैगन चिपसेट भी7600 mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाला 5G फोन आज होगा लॉन्च, स्नैपड्रैगन चिपसेट भीiQOO आज भारत में अपना नया 15R 5G फोन लॉन्च कर रहा है। इसमें स्नैपड्रैगन 8 Gen 5 चिपसेट, 200MP डुअल-कैमरा, 100W फास्ट चार्जिंग और 7600 mAh बैटरी जैसे दमदार फीचर्स हैं। फोन की कीमत 45,000 से 55,000 रुपये के बीच होने की उम्मीद है।
Read more »

Samsung का 59,999 रुपये वाला 5G फोन सिर्फ 35,999 में, Exynos प्रोसेसर और 50MP कैमरा भीSamsung का 59,999 रुपये वाला 5G फोन सिर्फ 35,999 में, Exynos प्रोसेसर और 50MP कैमरा भीसैमसंग गैलेक्सी S24 FE 5G फ्लिपकार्ट पर भारी छूट के साथ उपलब्ध है। ₹59,999 का यह फोन अब ₹35,999 में मिल रहा है। बैंक ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹35,000 से भी कम हो सकती है।
Read more »

OnePlus का 200MP कैमरा वाला 5G फोन जल्द आ रहा, 8,000mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग भीOnePlus का 200MP कैमरा वाला 5G फोन जल्द आ रहा, 8,000mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग भीOnePlus जल्द ही चीन में अपना नया 5G फोन OnePlus 15T लॉन्च करेगा। यह कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन उन यूजर्स के लिए है जो छोटी डिस्प्ले में बेहतरीन परफॉर्मेंस चाहते हैं। इसमें 6.
Read more »

Airtel का 84 दिन की वैलिडिटी वाला नया प्लान, सिर्फ 5G नहीं...4G डेटा भी मिलेगा अनलिमिटेडAirtel का 84 दिन की वैलिडिटी वाला नया प्लान, सिर्फ 5G नहीं...4G डेटा भी मिलेगा अनलिमिटेडAirtel ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक नया प्लान पेश किया है। इसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा मिलेगा। साथ ही 84 दिन की वैलिडिटी भी मिलेगी।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:29:57