iQOO आज भारत में अपना नया 15R 5G फोन लॉन्च कर रहा है। इसमें स्नैपड्रैगन 8 Gen 5 चिपसेट, 200MP डुअल-कैमरा, 100W फास्ट चार्जिंग और 7600 mAh बैटरी जैसे दमदार फीचर्स हैं। फोन की कीमत 45,000 से 55,000 रुपये के बीच होने की उम्मीद है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। iQOO आज भारत में अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इस फोन को iQOO 15R के नाम से पेश करने वाली है। इस डिवाइस में क्वालकॉम का पावरफुल स्नैपड्रैगन 8 Gen 5 चिपसेट, 200MP प्राइमरी सेंसर वाला डुअल-कैमरा सिस्टम, 100W फास्ट चार्जिंग और 7600 mAh बैटरी समेत कई शानदार फीचर्स देखने को मिलने वाले हैं। चलिए पहले जानें फोन की कितनी हो सकती है कीमत.
.. iQOO 15R की संभावित कीमत iQOO 15R की कीमत 45 हजार रुपये से 55 हजार रुपये के बीच होने की उम्मीद है। हालांकि अभी तक कंपनी ने डिवाइस की कीमत को लेकर कुछ भी खुलासा नहीं किया है। कंपनी आज फोन की कीमत से पर्दा उठा सकती है। iQOO 15R के संभावित फीचर्स सबसे पहले डिस्प्ले की बात करें तो फोन में 6.59-इंच का AMOLED पैनल मिलेगा। साथ ही फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिलेगा, जो कॉम्पिटिटिव मोबाइल गेमिंग के लिए जरूरी हाई-रिस्पॉन्स एनवायरनमेंट देगा। डिवाइस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलने वाला है, जिसके साथ 12GB तक RAM भी मिलेगी। iQOO 15R के कैमरा स्पेक्स कैमरा की बात करें तो iQOO 15R में पीछे की तरफ डुअल-कैमरा देखने को मिलेगा। प्राइमरी कैमरा 200MP का होगा जिसे हाई-रिज़ॉल्यूशन कैप्चर और काफी क्रॉपिंग फ़्लेक्सिबिलिटी के लिए डिजाइन किया गया है। साथ ही फोन में एक 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस मिलेगा। हालांकि इस प्राइस टियर में डेडिकेटेड टेलीफोटो लेंस भी दिया जा सकता था। फोन में सामने की तरफ 32MP फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिल सकता है। iQOO 15R बैटरी और चार्जिंग iQOO 15R में स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले बड़ी बैटरी मिलेगी। फोन 7600 mAh की बैटरी से लैस होने वाला है। इतनी ज्यादा कैपेसिटी के बावजूद, डिवाइस लगभग 0.79 cm की चौड़ाई के साथ काफी पतला होगा। इतना ही नहीं फोन में 100W सुपर फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा। इसके अलावा डिवाइस में IP68 और IP69 रेटिंग मिलेगी, जिसका मतलब है कि इसे हाई-प्रेशर वॉटर जेट और 30 मिनट तक 1.5 मीटर तक पानी में डुबोने पर टेस्ट किया गया है। यह भी पढ़ें- Galaxy S26 Ultra के लॉन्च से पहले Samsung Galaxy S25 Ultra 5G पर बड़ा डिस्काउंट, चेक करें डील
Iqoo 15R Launch Iqoo 15R Price Iqoo 15R Specifications 200MP Camera Phone 7600Mah Battery Phone Snapdragon 8 Gen 5 100W Fast Charging 5G Smartphone India New Delhi Tech
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Jio का खास प्लान: 5G नहीं...4G डेटा भी मिलता है अनलिमिटेड; साथ में और भी बेनिफिट्सJio अपने ग्राहकों को कई तरह के प्लान ऑफर करता है। फिलहाल हम यहां कंपनी के एक ऐसे पोस्टपेड प्लान की बात करने जा रहे हैं, जिसमें बिना किसी लिमिट के अनलिमिटेड 4G डेटा मिलता है।
Read more »
Galaxy S26 Ultra के लॉन्च से पहले Samsung Galaxy S25 Ultra 5G पर बड़ा डिस्काउंट, चेक करें डीलसैमसंग गैलेक्सी S26 सीरीज के लॉन्च से पहले, मौजूदा गैलेक्सी S25 अल्ट्रा 5G पर भारी छूट मिल रही है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर यह फोन ₹20,000 से अधिक की सीधी छूट के साथ ₹1,09,500 में उपलब्ध है। बैंक ऑफर्स और ₹42,000 तक का एक्सचेंज डिस्काउंट भी है।
Read more »
आ रहा सैमसंग का सबसे पावरफुल फोन, इस सप्ताह होगा लॉन्च, ये होंगे फीचर्सSamsung Galaxy S26 सीरीज आने वाले बुधवार को लॉन्च होंगी. इस सीरीज के तहत स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा, जिसमें Samsung Galaxy S26, Galaxy S26 Plus और Galaxy S26 Ultra के नाम शामिल हैं. फ्लैगशिप हैंडसेट में 200MP का कैमरा और पावरफुल चिपसेट का यूज किया गया है. आइये इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Read more »
7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाले Realme के 5G फोन पर डिस्काउंट, मिल रहा सिर्फ ₹15,240 मेंRealme P4X 5G अमेज़न पर भारी छूट के साथ उपलब्ध है। ₹17,999 का यह फोन अब ₹15,240 में मिल रहा है, लगभग 15 की छूट। इसमें 6.72 इंच का 144Hz डिस्प्ले, Dimensity 7400 Ultra 5G चिपसेट, 50MP AI कैमरा और 7000mAh की दमदार बैटरी है।
Read more »
Motorola आज रिवील करेगा 7000mAh बैटरी वाला 5G फोन, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 68W फास्ट चार्जिंग भीMotorola आज अपनी Edge सीरीज का पहला 2026 मॉडल, Motorola Edge 70 Fusion, रिवील करने वाला है। यह फोन Flipkart पर लिस्ट हो चुका है, जिसमें इसके नाम और कलर ऑप्शन की पुष्टि हुई है। इसमें 7000mAh बैटरी, स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 प्रोसेसर और 68W फास्ट चार्जिंग जैसी खूबियां मिल सकती...
Read more »
5260mAh बैटरी और 6GB रैम वाला सस्ता 5G फोन लॉन्च, 50MP कैमरा और MediaTek प्रोसेसर भीHonor ने अपना नया Honor X6d 5G फोन लॉन्च किया है। यह किफायती 5G स्मार्टफोन 6.75-इंच 90Hz डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 50MP प्राइमरी कैमरे से लैस है। इसमें 5260mAh की बड़ी बैटरी और 15W चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।
Read more »
